*बीजेपी ने बदले मंडल अध्यक्ष,युवाओं को तरजीह*
![]()
अंबेडकर नगर।लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को कसने की कवायद में भाजपा ने कई मंडल अध्यक्षों की छुट्टी करते हुए युवा चेहरों को तरजीह दी है।
जलालपुर नगर मंडल में संजीव मिश्र को हटाते हुए जलालपुर नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर युवा भाजपा नेता देवेश मिश्र की ताजपोशी की गई है।अवैध अतिक्रमण और सरकारी जमीनों पर कब्जे के विरोध की वजह से चर्चा में आए देवेश मिश्र को नगर अध्यक्ष बनाने की सूचना पर लोगों में हर्ष का माहौल है।
नगर उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके देवेश को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।मंडल अध्यक्षों में फेरबदल के इसी क्रम में मालीपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी छात्र नेता रहे शुभम पांडेय रूद्र को तो वहीं सोनगांव मंडल की जिम्मेदारी रविंद्र भारती को मिली है।बसखारी में लालजी यादव, राजेसुल्तानपुर में अमित गिरि, कुर्की में शशि दुबे को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
थाने में बवाल करने की वजह से चर्चा में आए तत्कालीन मंडल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान को दरकिनार करते हुए बेवाना मंडल में अरविंद सिंह डिंपू को मंडलअध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।नगर मंडल क्षेत्र अकबरपुर में शिवपूजन राजभर और टांडा में तेजस्वी जायसवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सूची जारी कर दी गई है और नव नियुक्त मंडल अध्यक्षो को फोन करके बता भी दिया गया है।


अम्बेडकर नगर।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों और ग्रामीण मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने भी कमर कस ली है।




Feb 02 2024, 11:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.3k