गिरिडीह से भारी संख्या में झामुमो कार्यकत्ताओं का जत्था राजधानी रांची पहुंचा
गिरिडीह:आज जहां भूमि घोटाले को लेकर प्रत्यार्पण विभाग द्वारा मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ की जा रही है।वहीं मामले को लेकर जेएमएम की केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर आज राज्य भर के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं को रांची पहुंचने का निर्देश दिया गया था।
हालांकि पिछली बार की तरह इस बार झामुमो कार्यकर्ता सीएम हाउस के आसपास नहीं पहुंच पाई है।क्योंकि आज सुबह से उक्त क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है।लेकिन ईडी द्वारा अपने मुख्य मंत्री की बचाव की मुद्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी मैदान में इकट्ठे हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिले के शहरी इलाकों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों से भी आज कार्यकर्ता रांची गए हैं।आज अहले सुबह से ही कार्यकर्ताओं के मोबाइल की घंटियां बजने लगी थी।लोग इन दिनों पड़ रही ठंड के बावजूद वाहनों में सवार होकर राजधानी रांची को कूच किए।जिसके लिए प्रखंड कमिटी के निर्देश पर इस जुटान कार्यक्रम को सफल करने का विशेष ध्यान देना है।
झामुमो कार्यकर्ता पार्टी के झंडे,बैनर के साथ पारंपरिक तरीके से राजधानी गए हैं। इधर गिरिडीह में डुमरी विधायक रहे दिवंगत जगरनाथ महतो एवम वर्तमान मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी के पुत्र अखिलेश महतो राजू ने कार्यकर्ताओं का मोर्चा संभाल रखा है।
उधर मोराबादी में काफी भीड़ जुटी है और कार्यकर्ताओं की जमघट ईडी और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।












Feb 01 2024, 20:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.2k