3 लाख का इनामी कुख्यात नागो महतो अरेस्ट:एसटीएफ की टीम ने हरियाणा से किया गिरफ्तार
![]()
बेगूसराय पुलिस और बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों टीम के संयुक्त कार्रवाई में 3 लाख के इनामी कुख्यात अपराधी नगीना महतो उर्फ नागो महतो को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। आज बेगूसराय लाए जाने के बाद नगीना महतो का कोरोना टेस्ट एवं मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया।
जिला मुख्यालय की मुफस्सिल थाना (सिंघौल सहायक थाना) क्षेत्र स्थित नागदह निवासी विमल महतो के पुत्र नगीना महतो उर्फ नागो महतो पर विभिन्न थाना में हत्या, लूट और रंगदारी के छह से अधिक मामले दर्ज थे। इसके बाद पुलिस की टीम इसके पीछे पड़ी हुई थी। बीते महीने ही पुलिस मुख्यालय ने एसपी योगेंद्र कुमार की अनुशंसा पर इस पर तीन लाख का इनाम घोषित किया था।
जिसके बाद बेगूसराय पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर लगातार इसका पीछा कर रही थी। इसी दौरान जिला पुलिस को इसके हरियाणा में छुपे रहने की सूचना मिली। इसके बाद बेगूसराय जिला पुलिस एवं एसटीएफ की विशेष टीम ने हरियाणा के मधुबन थाना इलाके में छापेमारी कर कुख्यात को अरेस्ट कर लिया।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट





Jan 30 2024, 11:42
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k