अयोध्या से आये आमंत्रण हेतु अक्षत भरे कलश का शिव मंदिर,महागामा में कलशपूजन किया गया
अयोध्या से आये आमंत्रण हेतु अक्षत भरे कलश का शिव मंदिर,महागामा में कलशपूजन किया गया।
गोड्डा संवाददाता शंकर सुमन
बजरंग दल,महागामा के द्वारा मंगलवार,अयोध्या से आये आमंत्रण हेतु अक्षत भरे कलश का शिव मंदिर,महागामा में कलशपूजन किया गया एवं महागामा नगर में घर-घर अक्षत एवं आमंत्रण पत्रक देकर लोगो से अनुरोध किया गया, कि आगामी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में हो रहे श्रीराम के प्राणप्रतिष्ठा के मौके पर सभी हिन्दू भाई अपने-अपने घर दिवाली मनायें एवं अपने नजदीकी मंदिर को सजायें इस कलशपूजन में मुख्य रूप से सतिश झा,कृष्णमोहन चौबे,नंदकिशोर झा,नन्दु पंडा,बजरंग दल के जिला सयोंजक प्रेम ठाकुर,प्रखंड सयोंजक-अमन कुमार,विहिप् से प्रखंड अध्यक्ष-संदिप जायसवाल,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जिला शारीरिक प्रमुख-शुभेन्दु शेखर,सह् खंड कार्यवाह-रमेंद्र भारती,निलेश व्याहुत,स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत पुर्नकालिक(झारखंड) हिमांशु शेखर,स्वदेशी जागरण मंच से जिला विचार मंडल प्रमुख सुधांशू शेखर,प्रचार प्रसार प्रमुख-रौनक कुमार, अभाविप से रौशन कुमार,भाजपा से जिला महामंत्री-कृष्ण मुरारी चौबे,मुना झा,ब्रजेश मंडल, अमित जयसवाल,पप्पू,जयकांत और रंजित गुप्ता,अंशु ठाकुर,अमर ठाकुर,शिवम पोद्दार एवं अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल थेl वही प्रेम ठाकुर ने बताया कि यह अक्षत को 1 जनवरी से 15 जनवरी तक सभी हिन्दू भाइयों के घर देकर अयोध्या में हो रहे श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर हर घर एवं मंदिर में दिवाली एवं पुजन करना हैl
Jan 05 2024, 18:18