*अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल*
मनकापुर(गोंडा)। अज्ञात वाहन की टक्कर से 35वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल के पिता के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
मनकापुर के ग्राम भिटौरा के चिरैया गांव के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बीते सोमवार को पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसका बेटा अनुराग सिंह उम्र 35 वर्ष रविवार की रात 11 बजे गांव के पास स्थित मैरिज हॉल वाली गली से मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर बाइक से गया था।
इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसके बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बेटे को सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वही प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सरोज ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Jan 02 2024, 18:40