Dec 23 2023, 19:16
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, अधिकांश जिलों में छाए रहेंगे बदल
राॅंची : झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं। कई जिलों में कोहरा की स्थिति भी बनी हुई है। मौसम केंद्र के अनुसार 27 दिसंबर तक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। आज शनिवार को राजधानी रांची का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पश्चिमी सिंहभूम का 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह खूंटी का 9.1 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का 11.8 डिग्री सेल्सियस, गुमला 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पलामू का तापमान 12.1 से 12.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
Dec 30 2023, 20:13