भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए भाजपा सांसद कीर्तीवर्धन सिंह, लोगों को केन्द्र के नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
गोंडा- केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा किया गया जनता के लिए काम बेहतरीन है। इस सरकार के पहले ऐसा कोई काम किसी ने नहीं किया था। सरकार के काम को जन जन को लाभ मिले इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा लगातार योजनाओं की प्रगति देखा जा रहा है। ये बातें क्षेत्र के बहादुरा गांव में गोंडा भाजपा सांसद कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने शनिवार को भारत संकल्प यात्रा दौरान उपस्थित लोगों से बताया।
![]()
गोंडा के सेमराशेखपुर गांव में भारत संकल्प यात्रा पहुंची। जहां पर कैसरगंज भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई तथा केन्द्र के नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद यह यात्रा क्षेत्र के बहादुरा गांव पहुंचा। जहां गोंडा भाजपा सांसद कीर्तीवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने शनिवार की अपराह्न को यात्रा में शामिल गांव के लोगों को शपथ दिलाई तथा लोगों को बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने जो काम किया है, वह मील का पत्थर है। सरकार के काम जन जन तक पहुंचे इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को जानकारी दें। इस दौरान जल जीवन मिशन को लेकर लोगों को जागरूक किया तथा लगे स्टालों का निरीक्षण कर जनता के लाभदायक कामों की चर्चा की।
सांसद ने मौके पर मौजूद स्टालों मे बैंक व खाद रसद विभाग के स्टॉल ना लगे होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने टिकरी गांव की एक महिला गीता तिवारी जिसकी रेल दुर्घटना मे मौत हो गई थी, के परिजनों को सरकार के तरफ से मिलने वाली आर्थिक सहायता जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। सांसद ने यात्रा मे मौजूद महिलाओं व लोगों से करीब आधे घंटेतक रुबरु रहे और लोगों की समस्याएं सुनी और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
सांसद का गांव की सीमा पर वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल शास्त्री कमलेश पांडेय पूर्व प्रमुख यूपी सिंह प्रधान प्रतिनिधि हरनाम सिंह सहित तमाम लोगों ने स्वागत किया। सांसद ने सरकार की योजनाओं को पात्रों को मिले। इसके लिए बीडीओ व अन्य मताहतो को निर्देश दिया। हरदवा गांव मे भारत संकल्प यात्रा दौरान हरदवा गांव सचिव शिवम कुमार के द्वारा एक भाजपा कार्यकर्ता के उपर हाथ उठाने की जानकारी होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा सचिव पर कडी कारवाई करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया। बीडीओ राघवेन्द्र ने बताया कि वह दो दिन से छुट्टी पर थे घटना की जानकारी कर बता सकते हैं पर सांसद ने सचिन की कारस्तानी पर अपनी नाराजगी जाहिर कर सचिव पर ठोस कारवाई के निर्देश दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह दिवाकर मौर्या राकेश सिंह दाढी विजय सिंह बीसी कमलेंद्र पांडे सचिव पप्पू सिंह यादव अमित पटेल अवधेश मिश्रा आनंद तिवारी अरुण कुमार सोनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Dec 09 2023, 17:38