जन संघ में जब हम लोग थे तो इंदिरा गांधी द्वारा आपात कालीन लगा कर हम लोगो को जेल भिजवाने का कार्य किया गया था
मनकापुर(गोंडा)। जनसंघ से जुङने पर कांग्रेस सरकार द्वारा जनसंघ के कार्यकर्त्ताओं पर दमन का चक्र चला कर प्रताड़ित किया गया।वह दिन हम कार्यकर्त्ता भूल नहीं सकते है।
यह विचार रविवार को कस्बें के एपी इंटर कालेज में आयोजित विधान सभा मनकापुर भाजपा क्षेत्र पंचायत सदस्य वर्ग में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री ने सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होने कहा कि जन संघ में जब हम लोग थे तो इंदिरा गांधी द्वारा आपात कालीन लगा कर हम लोगो को जेल भिजवाने का कार्य किया गया था।जन संघ के बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपने को सकार करने के लिए भाजपा का गठन किया गया।श्री शास्त्री ने कहा कि भाजपा पाट्री नही एक मिशन है और मिशन में सभी वर्गो का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है।
पूर्व की सरकारें क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान,ब्लाक प्रमुख आदि गरिमामय पदों वालों का कोई पुरसाहाल नही होता था लेकिन भाजपा ने सभी छोटे-बडे,दबे-कुचले व सभी लोगो को साथ लेकर चलती है।तभी वर्ष 2014,17,19,22 से भाजपा की सरकार बनती चली आ रही है और मिशन 2024में भी भाजपा सरकार की वीडीसी सदस्यो,ग्राम प्रधानो व ब्लाक प्रमुखो के सहयोग से मोदी देश के प्रधान मंत्री बनेगें।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि काग्रेस परिवारवाद को बढावा देने का कार्य कर रही है जब कि भाजपा देशवाद पर बात करके देश को आगे बढाने के मुहिम में जुटी है और सभी के सहयोग से होगा।कार्यक्रम को जिलाघ्यक्ष अमर किशोर कश्यप,जिला मंत्री राकेश तिवारी,प्रदेश कार्य सीमित सदस्य बाबू लाल शास्त्री,ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी,चेयर मैन दुर्गेश कुमार सोनी,सभासद वैभव सिह आदि लोगो ने सम्बोधन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदेव चौधरी व संचालन जिला पंचायत सदस्य जर्नादन वर्मा ने किया।
इस मौके पर जिला कार्य सीमित सदस्य केके सिह,वेद प्रकाश दूबे,समीर सिह,राम हौशिला शर्मा,अमित दूबे,दुर्गेश सिह आदि लोग मौजूद रहे।
Nov 20 2023, 16:58