गोवध निवारण अधिनियम के तहत 4 आरोपी गिरफ्तार, 25 किलोग्राम गो मांस बरामद
गोण्डा- पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
![]()
निर्देश के अनुक्रम में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 18.11.2023 को ग्राम लोनावा दरगाह से गोवध निवारण अधिनियम के 04 आरोपी अभियुक्तों-01. अरसद, 02. कोयलाहे, 03. सरदार, 04. पप्पू उर्फ इकबाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलो ग्राम गो मांस व 04 अदद नाजायज चाकू व 01 अदद बांका बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Nov 18 2023, 16:32