Nov 08 2023, 19:06
देवघर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया
देवघर
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजया सिंह के नेतृत्व में टावर चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया । साथ ही नितिश कुमार हाय हाय, नितीश कुमार शर्म करो, बिहार का मुख्यमंत्री मुर्दाबाद ,नितीश कुमार इस्तीफा दो, नितीश कुमार महिला को अपमान करना बंद करो, आदि नारे लगाए गए।जिलाध्यक्ष विजया सिंह ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा और विधान परिषद में दिए गए महिला विरोधी आपत्तिजनक बयान से पूरे विश्व की महिला शर्मसार हुई शब्द का एक मर्यादा होता है। इतना गलत शब्द कभी बोलने का किसी को अधिकार नहीं है चाहे कोई भी हो। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष सह देवघर विधानसभा के विधायक नारायण दास ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया ,जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा झा, जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानीया,रिखिया मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिन्हा, देवघर नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, जिला कार्यसमिति सदस्य सुलोचना देवी, कुसूम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अतुल सिंह, ओ बीसी मोर्चा, अध्यक्ष विनय चंद्रवंशी, प्रमोद राय, प्रजापति, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अलका सोनी, संध्या कुमारी, उमा गुप्ता, लक्ष्मी देवी, रीता राज, बबलू राज, मनोज भार्गव उपस्थित थे।
Nov 09 2023, 18:46