चार चरण के मतदान के बाद कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बड़ा दावा, कहा-इस चुनाव में जा रही है मोदी सरकार
#mallikarjunkhargespakhileshyadavjointpress_briefing
देश का अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए चार चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। अब शेष 3 चरणों की वोटिंग बाकी हैं। पांचवें चरण की वोटिंग से पहले लखनऊ में इंडिया गठबंधन ने पीसी करते हुए दावा करते कहा कि मोदी सरकार की विदाई तय है। लखनऊ में इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी देते हुए की।उन्होंने कहा कि अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन काफी आगे है। जनता ने नरेंद्र मोदी की विदाई तय कर दी है। कहा कि ये चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ वो लोग हैं जो कुछ अमीरों के लिए धर्म का इस्तेमाल करके लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ वो लोग हैं जो कि देश के गरीबों के लिए और युवाओं के लिए लड़ रहे हैं।
हम सत्ता में आए तो गरीबों को 5 की जगह 10 किलो राशन देंगे- खरगे
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने देश के लिए काफी योगदान दिया है। कांग्रेस की सरकारों ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया है। आज डराकर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। चुनाव में एजेंटों को धमकी दी जा रही है। खरगे ने वादा किया हम हम सत्ता में आए तो गरीबों को 5 की जगह 10 किलो राशन देंगे।
गरीबों के लिए लड़ रहा इंडिया गठबंधन- खरगे
अपने गठबंधन को गरीबों के लिए लड़ने की बात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मैं गरीब परिवार से आता हूं। लड़ाकू होने के कारण अब तक मैं जिंदा हूं। मैं बहुत चुनाव लड़ा। कई चुनाव जीता। साल 2024 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। एक तरफ गरीबों के पक्ष रखने वाली वाली पाटियां हैं तो दूसरी तरफ अमीरों के साथ रहने वाली पार्टियां हैं।
Jul 01 2024, 15:11