Nov 03 2023, 07:40
देवघर केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉक्टर इरफान अंसारी की अध्यक्षता में देवघर परिसदन की सभागार में समीक्षा बैठक
देवघर झारखंड विधानसभा के आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉक्टर इरफान अंसारी की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने बैठक से पूर्व सभापति महोदय का स्वागत किया। इसके अलावा बैठक के दौरान झारखंड विधानसभा के आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉक्टर इरफान अंसारी ने जिले में चल रही राज्य और केंद्रीय योजनाओं पर खर्च की जा रही राशि की समीक्षा करते हुए अभियंताओं को समय पर योजनाओं के लिए दी गई राशि को खर्च कर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारी को आंतरिक संसाधन से राजस्व में बढ़ोतरी लाने के अलावा सभी विभागों से प्राप्त प्रतिवेदन रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सभापति ने कहा कि विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन में सरकार को प्राप्त होने वाले राजस्व की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में गत वित्तीय वर्ष में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए राजस्व संग्रह की समीक्षा समिति द्वारा की गई। साथ ही सभी विभागों से रिपोर्ट प्राप्त किया गया है, जिसका अध्ययन करने के बाद समिति द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए जाएंगे, ताकि राज्य में विकास कार्य तेज गति से क्रियान्वित हो। आगे उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, राजस्व संग्रहण की स्थिति व विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके अलावे बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राज्यकर आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन अर्जन, जिला अवर निबंधक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला भू-संरक्षण पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, उत्पाद अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, श्रम अधीक्षक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे।
Nov 04 2023, 18:51