पलामू जिले के रांची से मेदिनीनगर आने वाली सड़क पर अनियंत्रित होकर एक ट्रक गुमटी में घुसा,गुमटी संचालक घायल
पलामू जिले के रांची से मेदिनीनगर आने वाली सड़क पर दुबियाखाड़ मोड़ पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे यात्री सेड सह गुमटी में घुस गया, इससे गुमटी संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल का नाम विनोद लाल है जो पलामू जिले के पोलपोल के रहने वाले हैं. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. ग्रामीणों ने उन्हें मेदनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
Nov 04 2023, 13:53