*आज नारी को हर क्षेत्र में मिल रहा सम्मान : राजरानी रावत*
मनकापुर(गोंडा) आजादी के 75 वर्षो बाद भी नारी को सम्मान नहीं मिलता था लेकिन मोदी जी की अगुवाई में भाजपा पार्टी द्वारा सम्मान दिया जाने लगा है।यह विचार सोमवार को ब्लाक परिसर में आयोजित नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बाराबंकी राजरानी रावत ने मौजूद स्वय सहायता समूह की महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार नारियों की शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम समय-समय पर किया जाता है और उक्त कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा।महिलाओं के सम्मान के लिए सदन में 33 प्रतिशत आरक्षण मोदी द्वारा हाल में पारिंत कर एक बड़ा कार्य किया गया है।मोदी ने हमें भी हर क्षेत्र में सहभागिता करने का मौका दिया है।इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विद्यायक रमापति शास्त्री ने अपने सम्बोधन में नारी शक्ति के बारे में कहा कि नारी लक्ष्मी,पार्वती, आदि माताओ के चार भुजाओं वाली होती है। मै सभी माताओ-बहिनो को बहुत-बहुत सम्मान करते हुए बधाई देता हूँ।
जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि भाजपा ने महिलाओ को सम्मानित कर महिलाओं को एक शक्ति देने का कार्य किया है।कार्यक्रम में बीना राय, जनकलली पाण्डेय आदि ने नारी शक्ति पर विस्तृत चर्चा किया। विधानसभा संयोजक प्रमोद आर्य चंचल,जिला पंचायत सदस्य जर्नादन वर्मा,चेयर मैन दुर्गेश सोनी,सभासद वैभव सिह,जिला महामंत्री राकेश तिवारी,जिला कार्यकारणी सदस्य केके सिह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित दूबे,जर्नादन तिवारी,बब्बू सिह आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन बब्बू मिश्र व अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी ने किया।
Oct 30 2023, 16:12