गोंडा ने एक साथ 11 हजार 888 कन्याओं का पूजन रचा इतिहास, लिम्बा बुक आॅप वर्ल्ड रिकार्ड का किया दावा
गोंडा । सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को नवरात्र के दुर्गा महाअष्टमी पर हवन पूजन के दौरान 11 हजार 888 कन्याओं का पूजन कर गोंडा जनपद में इतिहास रच दिया। प्रशान का दावा है कि इस ऐतिहासिक आयोजन को लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जा सकता है। कार्यक्रम के माध्यम से लिम्का बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि जिले में डीएम, सीडीओ और सीएमओ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं हैं। देश व प्रदेश की सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य व स्वावलंबन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। गोंडा में 11 हजार कन्याओं को एक साथ भोजन कराना ऐतिहासिक क्षण है। वहीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बच्ची व महिलाएं शिक्षित होंगी तो सही में देश का विकास होगा। शिक्षित महिला ही सही समय पर सही निर्णय ले सकती है। महिला व पुरुष सामांतर चलेंगे तभी विकास का सही में सपना साकार किया जा सकेगा। वहीं मंत्रियों ने पीएम मोदी व सीएम योगी का आभार प्रकट किया है। कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह ने प्रशासन को आयोजन का श्रेय देते हुए कहा कि यह आयोजन जिले में पहली बार हो रहा है।
पूर्व विधायक रमापति शास्त्री और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने भोजन परोसा तो राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बच्चियों को दक्षिणा देकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कुल 11888 कन्याओं ने एक साथ भोज में शामिल होकर एक रिकॉर्ड कायम किया। इस दौरान कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रेमनारायण पांडेय, प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा, बावन सिंह, अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, विहिप नेता शारदाकांत पांडेय और राघवेंद्र ओझा आदि मौजूद थे।
Oct 23 2023, 17:38