पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध की तैयारी पूरी, इस बार किया गया है यह खास इंतजाम
पटना : पूरे देश मे पूरे धूमधाम के साथ दुर्गापूजा मनाया जा रहा है। बीते शनिवार को सप्तमी के दिन पूजा पंडालो मे मां का पट खुलने के बाद लोगों के दर्शन करने का सिलसिला जारी जो कल सोमवार को नवमी तक जारी रहेगा।
![]()
वहीं मंगलवार को विजय दशमी के दिन पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण वध को लेकर तैयारी जोर शोरों पर चल रही है।
पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में होता है और बाकी पूरे पटना जिले में लगभग 20 जगह पर रावण दहन होगा। सभी जगह पर विधि व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।
गांधी मैदान मे पूरी तैयारी हो गई है। यातायात प्रबंधन एंट्री एग्जिट गांधी मैदान में इसकी हम लोगों ने पक्का व्यवस्था किया है। किसी प्रकार की त्रुटि ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। हम लोग यहां पांच बेड का मिनी अस्पताल भी बना रखे हैं। संपूर्ण पानी और टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है।
गांधी मैदान के अंदर बीच-बीच में टावर की व्यवस्था की गई है ताकि वहां से निगरानी की जा सके और सीसीटीवी कैमरा भी लगा है।
पटना से मनीष प्रसाद













Oct 22 2023, 15:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.0k