बाईक सवार दो युवकों ने भरे बाजार छात्रा के साथ की छेड़छाड़
मामला अमरोहा नगर के बाजार का है। एक मोहल्ले में कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी दो बेटियां शनिवार को बाजार गई थीं। घर वापस लौटते समय जैसे ही दोनों आजाद रोड पर पहुंचीं।
तभी बाइक पर सवार दो युवक आ गए और छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम तरुण कुमार और आदेश कुमार बताया।
छेड़खानी से नाराज छात्रा ने आरोपियों के गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए। जैसे ही छात्रा अपने परिजनों को फोन करने लगी तभी दोनों आरोपी बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की बाइक को कब्जे में ले लिया।
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही है जहां पर किसान यूनियन के सभी पदाधिकारी और सभी समाजसेवी इस पीस कमेटी की मीटिंग में मौजूद रहे।
प्लस सुरक्षा के साथ जिला कलेक्ट्रेट लेकर जाया जाएगा जहां पर वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां को बताएंगे

Sep 26 2023, 13:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k