गया में 07 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामारी: 57 किलो पनीर को किया गया नष्ट, जानिए किन दुकाने पर हुआ छापामारी
![]()
गया। बिहार के गया में सिविल सर्जन के निर्देश पर 07 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामारी किया गया जिसमें अवधेश पनीर दुकान, स्टेशन रोड, नियर होण्डा शोरूम के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना संग्रह कर चलंत खाद्य प्रयोगशाला से जॉंच कराया गया।
जॉंच के दौरान मानक के अनुरूप नही पाये जाने के कारण लगभग 57 किलो पनीर को जप्त करते हुये नष्ट करने की कार्यवाई किया गया, साथ ही पनीर का लिगल नमूना संग्रह किया गया। प्रहलाद स्वीट्स प्रो0 अनुप कुमार, गेवल बिगहा के प्रतिष्ठान से लड्डू, खोवा बर्फी एवं तवक का नमूना संग्रह किया गया। इसी तरह शीतल स्वीट्स प्रो0 रवि कुमार, गेवल बिगहा के प्रतिष्ठान से कलाकंद, पनीर, रसगुल्ला, खोवा मिठाई एवं तवक का नमूना संग्रह किया गया। तरूनिका फुड एण्ड कंफेक्सनरी प्रो0 हर्षित कुमार, गेवल बिगहा के प्रतिष्ठान से रसगुल्ला, पेड़ा, लड्डू एवं तवक का नमूना संग्रह किया गया।
प्रमोद लड्डू भंडार, प्रो0 विनोेद भदानी गॉधी मैदान के प्रतिष्ठान से पनीर, काजु बर्फी, बेसन लड्डू एवं पेठा को नमूना संग्रह किया गया। जैन स्वीट्स, प्रो0 विनोद कुमार जैन शहीद रोड, गया के प्रतिष्ठान से लड्डू, पनीर, मावा पिस्ता एवं तवक का नमूना संग्रह किया गया एवं कृष्णा मिष्ठान भंडार, प्रो0 साधना शर्मा शहीद रोड, गया के प्रतिष्ठान से छेना, खोवा, बर्फी एवं लड्डू का नमूना संग्रह किया गया। साथ ही कुल 25 नमूना संग्रह किया गया, सभी नमूना को चलंत खाद्य प्रयोगशाला से जॉंच कराया गया, जो मानक के अनुरूप पाया गया।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

						


गया/डोभी। डोभी प्रखंड के अमारूत में बिगत दिनों पूर्व 11 वर्षीय बच्चे क़ी अमारूत पोखर में डुबकर मौत हो गया था। इसको लेकर सूबे के क़ृषि मंत्री सर्वजीत कुमार पीड़ित परिजन से मिले और परिजन के माता एवं परिवार के सदस्यों को सांत्वना दिया। वही आपदा से मिलने वाली राशि के बारे में अबगत कराया एवं अन्य समस्याओ को लेकर अवगत कराने क़ी बात कहा। उन्होंने कहा दलित परिवार का ये सदस्य है।
Aug 28 2023, 20:09
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
10.2k