बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में दो बंदियों को मारी गोली
डेस्क : बिहार में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए है। उन्हें पुलिस और कानून का कोई भय नहीं रह गया है। आलम यह है कि कोर्ट परिसर जैसे क्षेत्र में भी वे किसी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है। एक ऐसी घटना अपराधियों ने समस्तीपुर में अंजाम दिया है।
![]()
समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शनिवार को दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में दो बंदियों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वारदात के बाद पिस्तौल लहराते हुए बदमाश पैदल ही भागने में सफल रहे। गोली लगने से घायल दोनों बंदियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर एसपी विनय तिवारी, सदर डीएसपी संजय पांडेय, नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या आदि ने पुलिस बल के साथ कोर्ट परिसर का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी बंदियों की पहचान कल्याणपुर थाना के नीमा चकहैदर निवासी प्रभात चौधरी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा निवासी प्रभात तिवारी के रूप में की गयी है।
जानकारी के अनुसार, प्रभात चौधरी को शराब के मामले में और प्रभात तिवारी को चोरी व गबन के मामले में मंडल कारा से पेशी के लिए लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस दोनों को कोर्ट परिसर स्थित हाजत ले जा रही थी। इसी दौरान तीन से चार बदमाशों ने प्रभात चौधरी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। उसके बाद दूसरे बदमाशों ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। प्रभात चौधरी के बाये जांघ और प्रभात तिवारी के दायें हाथ में गोली लगी है। गोली चलते ही कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गयी। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे।
















Aug 27 2023, 10:15
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
102.4k