भाजपा युवा मोर्चा ने रांची में चलाया नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान,इस अवसर पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने की इस कार्यक्रम की सराहना
![]()
भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अपर बाजार मंडल अध्यक्ष रौनक राजपूत के नेतृत्व में केयर नेत्र एनजीओ के सहयोग से गाड़ीखाना सामुदायिक भवन में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया और चश्मा वितरण किया गया।
इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ता लगातार सराहनीय कार्य करते आ रहे है। आज युवा शक्ति जिस तरीके से समाज की सेवा के लिए आगे आ रही है ये बहुत ही सहरहनीय कार्य है। हमारे देश के प्रधानमंत्री भी हमेशा युवाओं से देश और समाज को आगे बड़ाने का आवाहन करते है।
आज भी मोदी जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित करते हुए देश के युवाओं को नशे की लत से बचने को कहा। समाज को नशे से बाहर निकालने की जरूरत है।
भाजपा युवा मोर्चा झारखंड के युवा साथियों से आवाहन करतो है कि वो नशे लत से दूर रहें। इसके खिलाफ जन जागरूकता का अभियान युवा मोर्चा के द्वारा हमेशा चलाया जाएगा।
वही इस मौके पर आए सी पी सिंह ने भी युवा मोर्चा के कार्यों की सराहना की। बहुत जल्द युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा नशा के खिलाफ जल्द ही अभियान चलायगायेगा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सदैव रांची की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते है।
इस मौके पर मुख्यरूप से महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, महामंत्री वरुण साहू, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, रणजीत सहदेव, भरैव सिंह, सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।










Jul 31 2023, 10:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.7k