कांग्रेस नेत्री दीपिका पांडे ने की मणिपुर की घटना पर प्रेस वार्ता,कहा- 80 दिन से मणिपुर जल रहा है जवाब कौन देगा..?
![]()
रांची : मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ की गयी शर्मनाक घटना के खिलाफ कांग्रेस लगातार सड़को पर है। आज झारखंड के सभी प्रमंडलों में पार्टी की महिला सांसद, विधायक व नेत्रियों द्वारा संवाददाता सम्मेलन कर केंद्र सरकार के अमानवीय चेहरे का बखान की।
इसी कड़ी में आज दीपिका पांडे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ क्रूरता हुई है। इससे हम सभी का सिर शर्म से झुक गया है। जिस महिला के साथ यह घटना हुई उसके फौजी पति का यह बयान आया कि मैं कारगिल के युद्ध में अपने देश की रक्षा तो की पर अपने पत्नी को नहीं बचा सका। एक सैनिक असहाय महसूस कर रहा हूं इस घटना को लेकर।
यह बेहद अफसोस की बात है कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर हिंसा पर अपना मुंह नही खोला है। जब सीजेआई जस्टिस चंद्रचूर जी के स्वत संज्ञान लेने पर प्रधानमंत्री जी का बयान आता है। अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सिर्फ औपचारिकता पूरी करते है।
कांग्रेस चाहती है कि इसकी चर्चा सदन में हो पर देश के प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चर्चा हो यह उचित नहीं समझा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी पहले ही पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर आगाह कर चुके थे, पर उनकी बातों को अनदेखा किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह आशा की है की जिस तरह सर्वोच्च न्यायालय ने स्वत संज्ञान लिया है, उसी तरह जब केंद्र सरकार अपना राजधर्म राजधर्म नहीं निभा रही तो राष्ट्रपति स्वत संज्ञान लेकर मणिपुर में शांति बहाल कर आएंगी।











Jul 23 2023, 16:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.0k