*मंगलसूत्र-झुमका झपट कर भागे बाइक सवार*
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर-बड़ागांव सीमावर्ती मार्ग पर बाइक सवार उचक्के बृहस्पतिवार को मायके जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र और कान से झुमका झपट कर फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस तीन अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। शकुंतला पांडेय निवासी सरसरा-बरसठी जौनपुर ने आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार को भतीजे साहिल के साथ बाइक से मायका बड़ागांव जा रही थीं।
सीमावर्ती मार्ग नथईपुर-बड़ागांव मार्ग पर पहुंची थीं। उसी समय एक बाइक पर सवार तीन उचक्के मंगलसूत्र, झुमका झपट कर भागने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाती तब तक उचक्के काफी दूर निकल गये थे। शोरगुल मचाने पर जुटे ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। तब कुछ लोगों ने उचक्कों का पीछा किया, लेकिन असफल रहे। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात बाइक सवारों को नामजद किया गया है।
![]()
Jun 23 2023, 13:38