रामगढ छावनी क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने के लिए रामगढ़ की नामित सदस्य कीर्ति गौरव दौरा कर रही
रामगढ: छावनी क्षेत्र के विभिन्न वार्डो पर रामगढ़ की नामित सदस्य कीर्ति गौरव दौरा कर रही है। दौरा का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को गति देना है रामगढ़ छावनी विभिन्न तरीकों से विकास मुद्दों से पिछड़ता जा रहा है, यह देखते हुए नामित सदस्य कीर्ति गौरव ने रामगढ़ के जनता के बीच जा कर समस्याओं को सुनने एवं समाधान के लिए बोर्ड में बात रखने की भी बात कह रही है।
छावनी परिषद सार्वजनिक शौचालय की समस्या से रामगढ़ की जनता को निदान दिलाने के लिए सुलभ मॉड्यूलर शौचालय का उपहार देने जा रही है, शौचालय का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। नामित सदस्य ने ये भी बताया कि छावनी के 8 वार्ड के लिए इस बार कुछ न कुछ बेहतर विकास के लिए एजेंडा देने का प्रयास कर रही है , मुख्य अधिशासी अधिकारी एम एस हरिविजय जी एवं अध्यक्ष संजय खंडपाल जी का साथ मिल रहा है, रामगढ़ की प्रगति में सभी लोग का साथ भी मिल रहा है।
![]()
समस्याओं का समाधान तेजी से हो इस पर भी ध्यान दी जा रही है। भीषण गर्मी में जल की समस्या पर विशेष जोर दिया जा रहा है , छावनी के प्रत्येक कर्मचारी इसमें निष्ठा से लगे हुए है।



















May 13 2023, 20:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.6k