पन्ना प्रमुख, सरल ऐप वाट्सअप ग्रुप का सत्यापन किया गया
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। मण्डल शाहपुर के शक्ति केंद्र लालपुर बाज़ार बूथ संख्या 282,283 पर बूथ सत्यापन, पन्ना प्रमुख, सरल ऐप वाट्सअप ग्रुप का सत्यापन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष, सत्यापन अधिकारी राकेश त्रिपाठी थे उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देने एवं नए मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का आवाहन किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्या, शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा , पूर्व विधान सभा प्रभारी रामनरेश त्रिवेदी , मण्डल मंत्री मनोज , बूथ अध्यक्ष कुलदीप भार्गव , उमाशंकर, पुनीत वर्मा, सुनील जायसवाल, राजेश कुमार, अशोक निगम, राजेश वर्मा, प्रेम कुमार भार्गव, बिन्नू जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं ने सत्यापन बैठक में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी एवं मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित दिया।












Apr 06 2023, 16:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.4k