शोभा यात्रा/जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए विशेष दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किये गए
नवादा:- जिलाधिकारी नवादा श्रीमती उदिता सिंह एवं श्री अम्ब्रीष राहुल पुलिस अधीक्षक, नवादा के संयुक्त आदेश से वारिसलीगंज बाजार एवं बागीवरडीहा एवं कौआकोल प्रखंड में शांतिपूर्ण वातावरण में शोभा यात्रा जुलूस निकाले जाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गयी थी।
संवेदनशील सभी स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में सषस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। आज दोनों प्रखंडों में शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु उल्लास वातावरण में और अनुशासित होकर शोभा यात्रा में शामिल हुए। । सड़कों पर काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे एकत्र होकर शोभा यात्रा का अवलोकन किये एवं मर्यादा पुरूषोत्तम राम भगवान से मन ही मन आषिर्वाद लिए।
आज वारिसलीगंज प्रखंड में मो0 मुस्तकीम भूमि उप सुधार उप समाहत्र्ता और श्री उपेन्द्र प्रसाद एसडीपीओ नवादा को विशेष दंडाधिकारी एवं डाॅ0 कारी प्रसाद महतो अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए थे। बागी वरडीहा में श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल दंडाधिकारी रजौली एवं श्री विक्रम सिहग अनुमंडल पुलिस दंडाधिकारी और वरीय पदाधिकारी के रूप में श्री उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी नवादा को प्रतिनियुक्त थे।
कौआकोल प्रखंड के लिए श्री उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा और श्री महेश चौधरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकरीबरावां को शोभा यात्रा/जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए विशेष दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किये गए थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी वारिसलीगंज श्री सुनील कुमार चांद एवं श्रीमती अंजली अंचलाधिकारी कौआकोल भी लागातार सक्रिय होकर शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। दोनों ब्लाॅकों में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में एवं रामनवमी का शोभायात्रा सम्पन्न हुआ।
Apr 04 2023, 14:53