गया-रजौली-फतेहपुर वजीरगंज सड़क पर ऑटो-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, एक बच्चा घायल
गया/फतेहपुर। गया-रजौली-फतेहपुर वजीरगंज सड़क (दोमुहान) के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार की आटो ने बाइक सवार में जबरदस्त धक्का मार दिया। धक्का लगने से बाइक पर सवार एक महिला की मौत चिकित्सा के लिए मगध मेडिकल ले जाते वक्त हो गया।
महिला को माथा में गम्भीर चोट लगी थी। साथ एक छोटा बच्चा था। जिसे चोट लगी है। बाइक चालक विकास कुमार को भी चोट लगा है। मृतक छिड़ी गांव निवासी सहदेव यादव की 45 वर्षीय पत्नी उमेश्वरी देवी अपने बड़े पुत्र विकास के साथ छोटे पुत्र को इलाज कराने के लिए फतेहपुर जा रही थी।
तभी दोमुहान के पास एक अनियंत्रित आटो चालक धक्का मार दिया। धक्का लगने से बाइक पर सवार सभी दूर फेंका गया। इसी दौरान महिला को गम्भीर चोट लगी। जिसे तत्काल चिकित्सा के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर गया मेडिकल कालेज रेफर किया गया। घायल को मेडिकल कालेज पहुंचने के बाद चिकित्सक मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट: राहुल कुमार।
।।
।


गया/फतेहपुर। गया-रजौली-फतेहपुर वजीरगंज सड़क (दोमुहान) के पास रविवार की दोपहर तेज रफ्तार की आटो ने बाइक सवार में जबरदस्त धक्का मार दिया। धक्का लगने से बाइक पर सवार एक महिला की मौत चिकित्सा के लिए मगध मेडिकल ले जाते वक्त हो गया।



गया। शहर के बिसार तालाब में सर्वोदय आईएएस संस्थान का आईआरएस अधिकारी प्रभात रंजन पाठक ने फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
गया/आमस। शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा जारी दसवीं की परिणाम में आमस प्रखंड के जशपुर गांव में संचालित अनमोल कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राओं ने परचम लहराया है। संस्थान के संचालक एनाम हुसैन ने बताया की प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी संस्थान के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर संस्थान के साथ-साथ अपने माता पिता और गांव के नाम रौशन किया है।
गया/शेरघाटी। शेरघाटी में रामनवमी के अवसर पर प्रस्तावित शोभा यात्रा धूम-धाम से निकाली गई। जिसमे आध दर्जन से अधिक अखाड़े के अलावा बड़ी तादात में पुरूष एवं महिला श्रद्धालु शामिल हुए।
गया/शेरघाटी। शेरघाटी प्रखंड के चांपी पंचायत के विभिन्न वार्डो में चलाई जा रही विकास कार्यो में बडे पैमाने पर अनियमितता बरती जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों ने संयुक्त तौर पर जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर कारवाई करने की मांग की है। अनियमितता चालू वर्ष के दरमियान कथित कार्यकारिणी की बैठक में चयनित योजनाओं में की गई।
Apr 02 2023, 21:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
85.0k