सासाराम और बिहारशरीफ में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए यह सख्त आदेश
डेस्क ; रामनवमी रामनवमी जुलूस के दौरान रोहतास जिला मुख्यायलय और नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने बाद में हिंसक रुप ले लिया। स्थिति यह हो गई कि दोनो जगहों पर कई इलाकों में कर्फ्यू और धारा 144 लगानी पड़ी। वहीं इस दौरान बिहारशरीफ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सासारा में बम फेंकने की खबर भी सामने आई थी।
![]()
इधर इस घटना को लेकर बिहार की राजनीति भी गरम हो गई है। विपक्ष इसे मुद्दा बनाते हुए प्रदेश मे लॉ एंड ऑर्डर को पूरी तरह से विपल बताया है। इसी बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हुई घटना को लेकर आज उच्च उच्च स्तरीय बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस प्रशासन को पूरी तरीके से अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही उपद्रवियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई गड़बड़ी न करें, इस पर नजर रखें। विधि व्यवस्था को पूरी तरीके से मेंटेन रखें, साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखें।
उन्होंने आदेश दिया कि मुख्य सचिव और डीजीपी सभी जिलों के डीएम और एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तुरंत बातचीत करें और स्थिति की जानकारी लें ।साथ ही प्रेस वार्ता कर मीडिया को वस्तुस्थिति की जानकारी दें, ताकि कोई अफवाह नहीं फैला सके। जिससे लोग भ्रमित न हों।
वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री ने रामनवमी जुलूस के दौरान बिहार शरीफ में हुई घटना में मृत व्यक्ति के पिता एवं भाई से फोन पर बात की और अपनी संवेदना प्रकट की। साथ ही घटना की पूरी जानकारी ली। इसके साथ ही मृतक के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख अनुदान देने की घोषणा की है।













Apr 02 2023, 19:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
84.2k