*पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को प्रयागराज को रवाना किया*
भदोही। महिला सशक्तीकरण के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जनपद मिर्जापुर की महिला पुलिस की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के लिए डीआईजी मिर्जापुर ने प्रयागराज के लिए रवाना किया।
भदोही बार्डर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर शशिकांत यादव ने पहुंचकर उन्हें रिसीव किया। थाना गोपीगंज पहुंचने पर मौजूद पुलिस अधीक्षक भदोही डॉक्टर अनिल कुमार ने गर्मजोशी से रैली में शामिल महिलाओं का फूल मालाओं से स्वागत किया।
तत्पश्चात अल्पाहार का आयोजन किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने रैली में शामिल महिलाओं को शुभकानाएं दी साथ ही उद्देश्य का वर्णन करते हुए कहा की महिलाओं की सुरक्षा
'मिशन शक्ति' मिशन मोड में एक योजना है जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्थन को मजबूत बनाना है।
यह योजना संपूर्ण जीवन चक्र में महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार करने और उनके जीवन में बदलाव लाएगी तथा उन्हें नागरिक-स्वामित्व के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार बनाएगी। इस तरह यह योजना सरकार की "महिलाओं के विकास" की प्रतिबद्धता को साकार रूप देगी।
योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, हिंसा और खतरे से मुक्त माहौल में अपने मस्तिष्क और शरीर के बारे में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने को प्रेरित किया जाएगा। संबोधन के बाद रैली को प्रयागराज के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी प्रभात राय सहित प्रभारी सदानंद सिंह सहित मिर्जापुर से क्षेत्राधिकारी सहित काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहे।
Mar 22 2023, 16:54