*सूअर और नीलगायों के आतंक से किसान परेशान : चलकी बहियार में लगी मक्के की फसल को नीलगाय ने रौंदकर किया बर्बाद*
बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बनैला सूअर और नीलगायों के आतंक से किसान परेशान है। फसलों को बनैला जानवरों के आतंक से बचाने के लिए किसान रतजग्गा करने को मजबूर हैं। प्रशासन को खबर होने के बावजूद इस दिशा में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने से किसानों में असंतोष व्याप्त है।
बर्बाद हुई फसल के बावत किसान जिला प्रशासन से बनैला जानवरों के प्रकोप से बचाने व फसल क्षति मुआवजा राशि देने की मांग की है।
ताजा मामला दौलतपुर चलकी बहियार का है जहां नीलगाय का समूह किसानाें की फसल बर्बाद कर रहे हैं।
दौलतपुर पंचायत के चलकी निवासी जद्दु महतो के पुत्र सिकंदर कुमार के चलकी बहियार स्थित खेत मे लगे लहलहाते मक्के की फसल को नीलगाय ने रौंदकर बर्बाद कर दिया। अहले सुबह शुक्रवार को किसान जब अपने खेत पर पहुंचा तो फसल देखकर छाती पीटने लगा।
पीड़ित किसान ने बताया कि सागी यूकाे बैंक से खेती के लिए 50 हजार रुपए कर्ज ले रखा था और अपनी खेत में मक्का और गन्ने लगा रखा था। पीड़ित किसान ने फसल की बर्बादी की सूचना स्थानीय कृषि पदाधिकारी को दी है।
बताते चलें कि प्रखंड के मेंघौल खोदावंदपुर बरियारपुर दौलतपुर आदि पंचायतों के किसान नीलगायों के आतंक से परेशान है। हालात की जानकारी के बावजूद स्थानीय प्रशासन मौन है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट
Mar 11 2023, 09:53