महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं भौतिक विज्ञान विभाग के स्मार्ट क्लास का नाम हुआ सीवी रमन लेक्चर हॉलकाशी नरेश राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय, ज्ञानपुर, भदोही के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा डीबीटी स्टार कॉलेज, स्कीम के अंतर्गत स्टूडेंट्स को आधुनिक समय में विज्ञान एवं उसके उपयोग की आवश्यकता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को भारत के नोबेल पुरस्कार प्राप्त भौतिक शास्त्री डाॅक्टर सीवी रमन के सम्मान मे रास्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विभाग के स्मार्ट क्लास का नामकरण सर सीवी रमन हॉल के नाम पर किया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप नारायण डोंगरे ने मां सरस्वती एवं सर सीवी रमन प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया साथ ही उन्होंने आधुनिक परवेश में विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों मे हो रहे उपयोग के विषय में बताया, तत्पश्चात भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार कुशवाहा ने विज्ञान दिवस के मनाने के उदेश्य को बताया| कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉक्टर कल्पना अवस्थी ने रास्ट्रीय दिवस पर ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेल-बिंग्स विषयक पर आयोजित की जा रहीं प्रतियोगितायें पोस्टर तथा पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन की जानकारी दी |
डीबीटी स्टार कॉलेज, स्कीम की कोऑर्डिनेटर डा. रश्मि सिंह ने आज के समय के पर्यावरणीय चुनौतिया तथा हरित ऊर्जा पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम के आयोजक डाॅक्टर अखिलेश कुमार ने सर सी० वी० रमन के बारे में तथा उनके द्वारा विज्ञान के अविष्कार रमन प्रभाव के वारे में जानकारी दी| बी० एस-सी० के विभिन्न विभागों वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान तथा जंतु विज्ञान के विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागिता किया जिसका परीक्षण भौतिक विज्ञान के डाॅक्टर सदानंद सिंह एवं वनस्पति विज्ञान की डाॅक्टर शेफाली सिंह द्वारा किया गया| साथ ही ऍम- एस-सी० के विद्यार्थियों ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया जिसके निर्णायक रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉकू विनोद कुमार यादव एवं भौतिक विज्ञान विभाग के डाॅक्टर जैस कुमार रहे |
वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय वैज्ञानिको के अहम् योगदान विषयक पर आधारित क्विज प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स अंजलि, विशाल पटेल तथा रूबल मिश्र को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया| इस कार्यक्रम में डॉक्टर रविन्द्र पाण्डेय, डॉक्टर अभिमन्यु यादव, डाॅक्टर रत्नेश सोनी, डॉक्टर अरविन्द पाण्डेय, डॉक्टर धनंजय गौर उपस्थित रहे| कार्यक्रम का संचालन सयोजक डॉक्टर श्री प्रकाश मिश्रा ने किया तथा धन्यवाद डॉक्टर अखिलेश कुमार ने ज्ञापित किया |
![]()
Feb 28 2023, 17:15