/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1496467143592709.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1630055818836552.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1630055818836552.png StreetBuzz s:nadda
राहुल जी झूठ सौ बार बोलने से सच नहीं बनता’, विपक्ष के आरोपों पर नड्डा का पलटवार

#naddahitsbackatopposition

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर सियासी बवाल जारी है। आज कांग्रेस देशभर में कई शहरों में ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। विवाद पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जानना चाहिए कि किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता।

कांग्रेस और पूरा विपक्ष निराश और हताश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने चुनाव आयोग विवाद पर कहा, आज जब देश अपने 140 करोड़ नागरिकों की कड़ी मेहनत से 'विकसित भारत' का संकल्प पूरा कर रहा है। दुनिया भर में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है, तो दुर्भाग्य से कांग्रेस और पूरा 'INDI अलायंस' इस तरक्की से निराश और हताश हैं। बिना किसी नीति या विजन के, वे अब देश में भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नई-नई चालें चल रहे हैं।

विपक्ष के हर झूठ की हवा निकल चुकी है-नड्डा

नड्डा ने कहा, विपक्ष के हर झूठ की हवा निकल चुकी है। यह नया परपंच कर रहे हैं। माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। नड्डा ने कहा कि तथ्यों की कसौटी पर परखने पर विपक्ष के आरोप बार-बार खारिज किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके आरोपों की सच्चाई चुनाव आयोग और देश की सर्वोच्च अदालतों के सामने भी आ चुकी है।

राहुल गांधी-ममता बनर्जी और केजरीवाल पर हमला

केन्द्रीय मंत्री ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल...सबकी मानसिकता देश की संवैधनिक संस्थाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यह सब सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

पेपर लीक पर जारी रार के बीच सरकार की बड़ी पहल, सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह*

#jpnaddaandjitendrasinghmeetsonamwangchukatmedantahospital

पेपर लीक पर सड़क से लेकर संसद तक हंगामा मचा हुआ है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार इस मामले में बुरी तरह से घिरी हुई है। कॉकरोट जनता पार्टी लगातार अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर डटी हुई है। आज बुधवार को उनके प्रदर्शन का 32वां दिन है। इस बीच सरकार ने बड़ी पहल की है।

केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक का हालचाल जाना

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की।'दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर वांगचुक का हालचाल जाना।

वांगचुक को मेदांता में कराया गया भर्ती

इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वांगचुक को मंगलवार शाम सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वांगचुक को शाम करीब साढ़े सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल लाया गया। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि वांगचुक को आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सुशीला कटारिया की देखरेख में आईसीयू-आठ में भर्ती किया गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद मेदांता में शिफ्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाने की अनुमति दी थी। यह आदेश उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया गया। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने भी मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई, लेकिन अदालत से कहा कि वांगचुक लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहें। इसके बाद मंगलवार शाम उन्हें सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी देकर कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया