आजमगढ़: तहबरपुर में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया कार्यभार संभाला, लोगों ने किया स्वागत
आजमगढ़। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर में कार्य भार ग्रहण किया। कर्मियों ने माला पहनाकर किया ।
तहबरपुर के खण्ड विकास अधिकारी का बलिया स्थानांतरण हो गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी बलिया पंकज मिश्रा बलिया से आकर कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स (ए आर पी) ने खंड शिक्षा अधिकारी श्री मिश्रा से उनके कार्यकाल में औपचारिक मुलाकात किया ।तथा बुके एवं अंगवस्त्रम् भेंटकर कर स्वागत एवं सम्मानित किया। कार्यालय सहायकों ने भी खंड शिक्षा अधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अकादमिक रिसोर्स पर्सन्स से बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के साथ शिक्षा क्षेत्र के बच्चों को निपुण बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
इस मौके पर नर्वदेश्वर उपाध्याय,उदय प्रताप राय, बृजेश राय, लालचंद, लल्लन यादव, सुभाष प्रजापति, रामचेत यादव, बालगोविंद गोंड, आशुतोष कुमार तिवारी, रामकृष्ण प्रजापति, सूर्य प्रकाश,पवन यादव, गोविन्द आदि मौजूद रहे।
आजमगढ़: श्री राम प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरैला में हुआ ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया अपना दम खम
आ जमगढ़।मेरा युवा भारत के तत्वाधान में माय भारत के उप निदेशक पुनीत गोयल के निर्देशन श्री राम प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरैला उमरी जौनपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि केराकत के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी व विशिष्ट अतिथि सकरा के ग्राम प्रधान अरुण कुमार चौहान रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व विद्यालय के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित किया। विद्यालय के सह संचालक आकाश कुमार गर्ग, व अभिषेक कुमार गर्ग ने अतिथि द्वय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात् प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया।बाली बाल प्रतियोगिता में तारा की टीम विजयी रही। 400 मीटर के दौड़ में प्रथम स्थान पर आनंद यादव दूसरे स्थान पर प्रिंस मौर्य, तीसरे स्थान पर शिवम यादव रहे।100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर अंशिका यादव ,दूसरे स्थान पर कुमारी शालू,तीसरे स्थान पर शिवांगी सिंह ,सलोनी तिवारी रही। स्लो साइकिल में प्रथम स्थान पर अंशिका यादव , दूसरे स्थान पर अंशिका राजभर, तीसरे स्थान पर शीतल राजभर रहे।लंबी कूद में प्रथम स्थान पर समीर शेख ,दूसरे स्थान पर शिवम यादव ,तीसरे स्थान पर शिवम यादव रहे।रस्सी खींच में विजेता टीम तारा की टीम विजयी रही और उपविजेता टीम पौनी की रही। प्रतियोगिता के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शक खेलडियो के हौसले बढ़ाते रहे। खेल भावना को जगाने के लिए विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिनेश कुमार चौधरी ने कहा कि खेल खेल की भावना से खेले हार-जीत की नहीं। खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने ने कहा कि जिस तरह से बच्चों के शारिरिक मानसिक विकास के लिए मां का दूध जरुरी है। उसी तरह बच्चों के सामाजिक आर्थिक मानसिक बौद्धिक विकास के लिए खेल ज़रुरी है। उन्होंने ने कहा कि खेल वह सोपान है जिसके सहारे लोग बहुत ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं।प्रतियोगिता में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह जी,दुर्गा प्रसाद सिंह,सुभाष सिंह,रामशंकर सिंह उपेंद्र सिंह पतिराम मौर्य, प्रद्युम्न कुमार ,अवनीश कुमार पंकज राजभर,मंजू तिवारी,नीलू सिंह,पूनम सिंह,काजल तिवारी ,रौशनी यादव , तृषा सिंह ,तनु शुक्ला ,बेबी बानो के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन वैष्णवी शुक्ला ने किया। निर्णायक मंडल में अभिषेक सिंह व सचिन रहे। अंत में विद्यालय के सह संचालक ने आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़: बाप करे मजदूरी बेटा घुमे बाजार, माई के ना मिली दवाई मेहरी के अनार ,कवि सम्मेलन में झूमे श्रोता
आ जमगढ़।  निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले  परसहा गांव में बुधवार की शाम में कॉमरेड सतिराम उर्फ फोटो, हुबराज यादव और सुखदेव पहलवान की पुत्री रुक्मिणी की स्मृति में श्री वंशीधर जूनियर हाई स्कूल में स्मृति सभा और काव्यपाठ का आयोजन हुआ। यह आयोजन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी परसहा और साहित्य से दोस्ती पुस्तक केंद्र ने किया, जिसके संयोजक हरिगेन राम रहे। प्रथम सत्र स्मृति सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कॉमरेड हरिमंदिर पाण्डेय और संचालन सीपीआई जिला सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरिमंदिर पाण्डेय ने कहा कि परसहा गांव में तीन लोगों की स्मृति में सभा और काव्यपाठ का आयोजन बड़ा मायने रखता है।आजमगढ़ जिले के किसी गांव में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। परसहा गांव आपसी मेल मिलाप और सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों के लिए एक अलग पहचान रखता है।इस आयोजन से लोगों को नई प्रेरणा मिलेगी। दूसरे सत्र में काव्यपाठ की अध्यक्षता प्रगतिशील लेखक संघ आजमगढ़ जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कवि राजाराम सिंह ने किया। कविता पाठ में उन्होंने भ्रष्टाचार पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि ' हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है,अब तो आग में भी मिलावट है। भोजपुरी के जाने माने कवि बालेदीन यादव ने अपनी एक मार्मिक रचना ' बाप करे मजदूरी बेटा घुमे बाजार, माई के ना मिली दवाई मेहरी के अनार' से लोगों में संवेदना जगाई। शायर ताज आज़मी ने सुनाया कि ' मेहनत से काम इसलिए करता हूं दोस्तों, औरों की जिंदगी है मेरी जिंदगी के साथ' सुनाकर तालियां बटोरी। डॉ. जितेंद्र नूर ने संबंधों पर अपनी कविता सुनाते हुए कहा 'यहां हर शख्स है अपना तुम्हारा,क्या मै कुछ भी नहीं लगता तुम्हारा। इप्टा आजमगढ़ के सचिव बैजनाथ ' गँवार ' ने अपनी चर्चित रचना ' अबकी जाड़ा में तू फिर हमरे गावें अइहा चिरई ' सुनाकर खूब वाहवाही पाई। कवि अभिराज बेदर्दी, राजनाथ राज, रामजतन यादव ' जतिन ' ने अपनी रचनाओं से लोगों को प्रभावित किया। आभार इप्टा, इस्कफ आजमगढ़ के संरक्षक डॉ.राम नारायण राम ने किया।कार्यक्रम में हीरालाल चौहान,राजेश यादव,लालचंद यादव,अशोक कुमार यादव,बृजेश पाठक,समीर पाण्डेय,सागर यादव,पवन पाण्डेय,अजय तिवारी,रामनौमी,प्रभात,प्रशांत,रवि पाठक,विशाल मौर्य,शुभम,इंद्रावती,के के आर ग्लोबल फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज कुमार गौतम आदि लोगों ने अपने विचार और उपस्थिति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
आजमगढ़: तहबरपुुुुर के बारी खास गांव में करायी गयी क्राप कटिंग
आजमगढ़। जनपद के तहबरपुुुुर विकास खण्ड में पड़ने वाले बारीखास ग्राम में अवधराजी पत्नी फेकू मौर्य के खसरा नं 316 में जिसका रकबा 0.140 है, की क्राप कटिंग उप निदेशक के निर्देश पर करायी गयी। कटे हुए प्लाट में धान की प्रजाति मोती गोल्ड की उपज 26.62 किग्रा और 65.75 कुन्टल प्रति हेक्टेयर उपज दर्ज की गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को फार्मर रजिस्ट्री, निशुल्क बीज मिनी किट सरसों चना मटर मसूर के वितरण के संबंध में बताया कि आप लोगों को टोकन निकालना आवश्यक है। मौके पर राजस्व लेखपाल लल्लन प्रसाद खरवार, फसल बीमा के तहसील समन्वयक राम भवन यादव, प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) आदि लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़: राम-जानकी मंदिर मंझारी में आयोजित भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, जयकारों से गूंजी दिशाएं , जागरण में भक्ति रस में सराबोर हुए लोग
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के राम जानकी मंदिर मंझारी में आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जयकारों से दिशाएं गूंज उठी। निजामाबाद तहसील में पड़ने वाले मंझारी बाजार में मुख्य मार्ग के किनारे प्राचीन राम जानकी मंदिर है। मंदिर काफी जर्जर हो गया था।राम जानकी मंदिर सेवा संस्थान मंझारी द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। राम जानकी मंदिर सेवा संस्थान  द्वारा मंदिर प्रांगण में नवरात्रि में मां अम्बे की प्रतिमा स्थापित किया गया था। मूर्ति विसर्जन के पश्चात वुधवार की रात मन्दिर परिसर में विशाल भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया गया। भंडारे में जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वही जागरण में भक्ति रस की गीतों से सराबोर हो गये। भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित हो चली। जयकारों से दिशाएं गूंज उठी। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सेमरी पुलिस चौकी के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्थान के राहुल बरनवाल, भैरव अग्रहरी, राहुल गुप्ता, पवन गुप्ता, पिंटू गुप्ता, अरविंद यादव, दुर्गा सोनी, संजय गुप्ता आदि का योगदान सराहनीय रहा।
आजमगढ़: सड़क दुर्घटना में घायल नितिन यादव की मृत्यु के बाद किसान नेता ने परिजनों से की मुलाक़ात,बधाया ढांढस
आजमगढ़ । चिरावल सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 22 वर्षीय नितिन यादव की मृत्यु के बाद किसान नेता राजीव यादव ने लखनूपुर, रजथरिया गांव में उनके परिजनों से मुलाक़ात की। राजीव ने फिर से शिवम और नितिन के लिए न्याय मांग रहे युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग की। राजीव यादव ने कहा कि शिवम पाल की मृत्यु के बाद नितिन यादव की मौत का जिम्मेदार प्रशासन है। किसी नेता अधिकारी का बेटा होता तो यही प्रशासन एयरलिफ्ट कराने लगता। यहां तो उसके लिए न्याय मांगने वालों को ही पुलिस ने उठा-उठाकर जेल भेज दिया। अगर न्याय मांग रही आवाजों की सुनवाई होती तो आज दो घरों के चिराग न बुझते। नितिन इकलौता लड़का था, उसकी एक बहन है और पिता किसान हैं जो थोड़ी बहुत खेती है उसी में गुजर-बसर करते हैं। नितिन को डी फार्मा की पढ़ाई करा रहे थे कि पढ़लिखकर कुछ काम करके घर संभालेगा। पिता नन्हे यादव बताते हैं कि आजमगढ़ और प्रयागराज में ईलाज के दौरान बारह-पंद्रह लाख रुपए लग गए, बहुत कर्जा हो गया। ऐसे में नितिन यादव के परिजनों को पचास लाख रूपए तत्काल मुआवजा दिया जाए। अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी इनके घर नहीं गया। इसके विपरीत शिवम और नितिन के लिए न्याय मांगने वाले युवाओं के घर रात के अंधेरे में छापेमारी की गई, झूठा मुकदमा करके जेल में ठूस दिया गया और परिजनों का आरोप है कि बदले की कार्रवाई करते हुए पुलिस जरूरी कागज जो कोर्ट में देने हैं नहीं दे रही जिससे कि युवा जेल में सड़े और पीड़ित परिजन रिश्वत देने को मजबूर हों। राजीव ने कहा कि हर दिन गांवों की सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं और गरीब पृष्ठभूमि की जनता ईलाज के आभाव में मरने को मजबूर है। वहीं ग्रामीण सड़कों का निर्माण तकनीकी रूप से बहुत खराब किया जाता है। ऐसे में किसी भी दुर्घटना के बाद ईलाज की जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी। सोशलिस्ट किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल में राजीव यादव, डाक्टर राजेंद्र यादव, अधिवक्ता विनोद यादव, महेंद्र यादव, अवधेश यादव, नंदलाल यादव, दुर्गा यादव शामिल थे।
आजमगढ़: जिलाधिकारी ने तहबरपुुुुर में किया फीता काट कर रोजगार मेले का उद्घाटन
आजमगढ़ । तहबरपुुुुर में खण्ड विकास अधिकारी (आई ए एस) सिद्धार्थ सिंह की पहल पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के स्वरोजगार हेतु पिंक प्रेरणा स्वरोजगार मेला का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किया । जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया । ब्लॉक परिसर वाउंड्री के बाहर सामने जमीन पर कुछ लोगों ने काफी समय से अतिक्रमण किया था । अतिक्रमण को खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह (आई ए एस) ने राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की मदद से खाली करा दिया। जिलाधिकारी द्वारा उसी खाली पड़ी भूमि पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर ठेले पर दूकान की लगाने की अनुमति दी गयी। स्वरोजगार मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काट कर किया। पिंक प्रेरणा स्वरोजगार मेले में स्टील से सुसज्जित कुल 11 ठेले का स्टाल लगाया गया था। जिलाधिकारी ने महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया। खण्ड विकास अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज समूह की दीदियों को स्वरोजगार हेतु परिसर के सामने जगह देकर उनको जीविकोपार्जन में सहयोग देना मेरे जीवन की सुखद अनुभूति है । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रत्येक इंस्टाल पर जाकर दीदियों द्वारा निर्मित खाद्य सामग्री का स्वाद चखा व उनसे संवाद किया । इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी , अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर लाल गुर्जर , उप जिलाधिकारी निजामाबाद अयान जैन, डीसी एन आर एल एम आराधना त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख अजीत यादव , सहायक विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद राय, सुभाष चंद्र यादव, आसिफ खान, अतुल सत्संगी, भारत शुभम साहू, ब्लॉक मिशन प्रबंधक शिवलाल यादव , ,अभिलाषा यादव , बड़े बाबू विनोद यादव ,राजेश यादव ग्राम पंचायत सचिव, सफाई कर्मचारी समूह की महिलाएं व समूह सखियां मौजूद रहीं ।
आजमगढ़: निशुल्क राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कोचिंग का हुआ समापन , जाने कब होगी परीक्षा
आजमगढ़ । कम्पोजिट विद्यालय गोविन्दपुर में चल रही राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की निशुल्क कोचिंग का समापन हुआ। परीक्षा 1 नवम्बर को होगी। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के कमपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजभवन 18 मई से प्रत्येक छुट्टी के दिनो मे अपने करियाबर गांव स्थित आवास पर व विद्यालय में छुट्टी के बाद विद्यालय पर राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करवा रहे थे। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए कक्षा 9 से 12 वीं तक 1000 रुपया प्रति पर छात्रवृत्ति मिलती है। 1 नवम्बर को परीक्षा है। रविवार को कमपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर पर सायं 3 बजे तक क्लास चलाकर छात्र छात्राओं को परीक्षा में उत्तीर्ण होने तौर तरीके बताए। और सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के कामना के साथ कोचिंग का समापन हुआ। इस दौरान पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक ग़रीब राम, इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर विद्यालय के सहायक अध्यापक निरंजन प्रजापति, प्राथमिक विद्यालय देवकली के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम अवध आदि मौजूद रहे। शिक्षकों ने छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए सफलता के लिए मंगल कामना की।
आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सड़क हादसे में पत्रकार की मौत,शोक की लहर
आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के हुए सड़क हादसे में आजमगढ़ के पत्रकार रघुवंश मणि त्रिपाठी (52) की मौत हो गई। वह पवई थाना क्षेत्र के पवई गांव के निवासी थे। हादसा आजमगढ़ से लखनऊ जाने वाले मार्ग पर 89वें किलोमीटर के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि किसी बड़े वाहन ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, रघुवंश मणि त्रिपाठी की पुत्री ने बच्चे को जन्म दिया था। उनकी पुत्री लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह उससे मिलने के लिए गुरुवार तड़के करीब दो बजे घर से अकेले कार लेकर लखनऊ के लिए निकले थे। करीब 100 किलोमीटर तक कार चलाने के बाद उन्हें झपकी आने लगी। ऐसे में उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाईं ओर किनारे कार रोक दी और आराम करने लगे। इसी दौरान पीछे से आए किसी बड़े वाहन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रघुवंश मणि त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अयोध्या स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर जनपद आजमगढ़ के संरक्षक थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
आजमगढ़: पुलिस ने रात में चलाया सघन चेकिंग अभियान,मचा हड़कंप
आजमगढ़। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ में व्यापक रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा स्वयं चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई ।तथा लाउड हेलर के माध्यम से सुरक्षा संबंधी निर्देश प्रसारित किए गए। गो-तस्करी, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।