अनिल कुमार सिंह ने भदोही डीएम का कार्यभार संभाला: जनसमस्याओं के जल्द निस्तारण और विकास कार्यों को गति देने को प्राथमिकता बताया


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। नए जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने देर रात जिला कोषागार पहुंचकर भदोही का कार्यभार संभाला। उन्होंने जनसमस्याओं के जल्द निस्तारण और जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने को प्राथमिकता बताया।

कार्यभार संभालने के बाद प्रेस से बातचीत में सिंह ने कहा कि जिले के विकास और जनहित से जुड़े काम आगे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने शासन की मंशा के मुताबिक विकास कार्यों को गति देने की बात कही।

बीते सोमवार शाम शासन ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। भदोही के जिलाधिकारी शैलेष कुमार का तबादला चंदौली कर दिया गया था। उनकी जगह अनिल कुमार सिंह को भदोही का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया।
वाराणसी: होटल में ठहरे युवक ने साली की हत्या कर लगाई फांसी,पुलिस छानबीन में जुटी

लखनऊ ,वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबतपुर एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में ठहरे एक युवक ने अपनी प्रेमिका जो रिश्ते में उसकी साली लगती थी की गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भिखारीपुर (डीएलडब्ल्यू) निवासी जय विकास (20) पुत्र राज प्रकाश केसरी और बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी निवासी प्रिया केसरी (23) पुत्री नंदलाल केसरी ने सोमवार दोपहर बाबतपुर स्थित 'केजे इंटरनेशनल होटल' में कमरा बुक किया था। दोनों ने होटल स्टाफ को खुद को पति-पत्नी बताया था। रात करीब 10 बजे जब होटल का स्टाफ डिनर का ऑर्डर लेने कमरे के पास पहुंचा, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। स्टाफ ने इसकी सूचना मैनेजर को दी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी जब गेट नहीं खुला, तो होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

कमरा तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस

सूचना पाकर डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान, एडीसीपी गोमती जोन नृपेन्द्र समेत बड़ागांव थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का दृश्य देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। युवती का शव बाथरूम के अंदर खून से लथपथ पड़ा था, जिसके गले पर धारदार हथियार (चाकू) से वार किए जाने के गहरे निशान थे। युवक का शव: कमरे के पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया गया।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से साक्ष्य संकलित किए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शादी तय होने से नाराज था युवक

परिजनों से पूछताछ में जो बातें सामने आईं, उसके मुताबिक मृतका प्रिया बड़ागांव यूनियन बैंक के पास स्थित 'अनन्या ब्यूटी पार्लर' में ब्यूटीशियन का काम करती थी। प्रिया की बड़ी बहन की शादी के बाद उसकी पहचान जय विकास से हुई थी, जो रिश्ते में उसका बहनोई (बहन का देवर) लगता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अफेयर शुरू हो गया।

हाल ही में प्रिया की शादी किसी अन्य स्थान पर तय हो गई थी, जिससे जय विकास बेहद नाराज चल रहा था। वह प्रिया पर लगातार अपने साथ शादी करने का दबाव बना रहा था। यहाँ तक कि वह अपने साथ सिंदूर भी लेकर होटल आया था। जब प्रिया ने उसकी बात नहीं मानी, तो आक्रोशित होकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और खुद भी जान दे दी।

डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर मौके पर बुलाया गया था। उनकी उपस्थिति में होटल का कमरा खुलवाया गया। प्रथम दृष्टया युवक द्वारा युवती की हत्या कर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या प्रतीत हो रही है। इसमें युवक एवं युवती आपस में रिश्तेदार हैं। युवक, युवती की बहन का देवर है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में सभी पहलुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है।
मऊ: जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, प्रशासन ने सुरक्षित नीचे उतारा

कोपागंज (मऊ)। जनपद मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब जमीनी विवाद में सुनवाई न होने से नाराज अवनीश सोनकर नामक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

युवक का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर उसकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।

घटना के बाद इलाके में काफी देर तक चर्चाओं का माहौल बना रहा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रामकथा का शुभारंभ करेंगे बाबा रामदेव व धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
*कथा में अयोध्या सहित देश भर के संत होंगे शामिल

गोण्डा।जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रभा ग्राम में आज मंगलवार अपरान्ह 12 बजे से 9 दिवसीय श्री राम कथा प्रारंभ होगी।कथा के पहले दिन योग गुरु बाबा रामदेव,बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व अयोध्या सहित देश के संत महात्मा शामिल होंगे।वे कथा वाचक राजन जी महाराज की कथा का शुभारंभ करेंगे।कथा प्रारंभ होने के बाद बाबा रामदेव,धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व अन्य संत लगभग एक घंटे तक मंच पर रहेंगे और राजन जी महाराज की श्री राम कथा का श्रवण करेंगे।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व योग गुरु बाबा रामदेव का हेलीकाप्टर जयप्रभा ग्राम में पोखरे के पास बने हेलीपैड पर उतरेगा।श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट व श्री चित्रकूट बाला जी ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्री राम कथा के आयोजक महंत आलोक दास जी महाराज ने अपने निज निवास के समीप यह हेलीपैड बनवाया है।बाबा रामदेव व पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हेलीपैड से सीधे कथा स्थल के लिए रवाना होंगे।इस कथा के लिए लगभग 200 बीघा में पंडाल और वीवीआईपी टेंट सिटी बसाई गई है।आयोजन मंडल के अनुसार,पंडाल में जमीन पर बैठकर लगभग दो लाख लोग कथा का श्रवण कर सकेंगे,आम लोगों को कथा सुनने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं है तो वहीं अयोध्या अथवा देश के अन्य संतों के लिए सोफे की व्यवस्था की गई है।कथा में दूर दराज से आने वाले लोगों के लिए उनके घरों और गावों तक 100 से ज्यादा बसें और 50 से ज्यादा गाड़ियां भेजी जा रही हैं।कथा के आयोजक व प्रख्यात संत महंत आलोक दास जी महराज ने बताया कि कथा का उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म की जानकारी देना है।उन्होंने बताया कि कथा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व बाबा रामदेव सहित देश के कई संत महात्मा कथा में शामिल होंगे।
गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से प्रारंभ

आज डा.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या से संबद्ध गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,सुलतानपुर में आज से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में प्रारंभ हुई।विश्वविद्यालय के कुलपति की मंशा अनुरूप महाविद्यालय परिवार पूरी तरह से शुचितापूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध नजर आया।परीक्षा की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष प्रो.अंग्रेज सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुई।परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया जिससे कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महाविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज तृतीय पाली में बी.ए.,बी.कॉम. एवं बी.एस.सी.पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न हुई।परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह और अनुशासन का माहौल देखा गया।परीक्षा में शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में आन्तरिक सचल दल के प्रो.राजीव श्रीवास्तव,प्रो. मनोज मिश्र,डॉ.संध्या श्रीवास्तव, डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि पूरी तरह से सक्रिय रहे तथा सचल दल द्वारा परीक्षा कक्ष में लगातार भ्रमण कर सघन तलाशी ली गई,जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षाएं पूरी तरह से नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और आगामी परीक्षा तिथियों में भी इसी प्रकार की कड़ाई और सुचारू व्यवस्था बनी रहेगी।परीक्षा में प्रो.नीलम तिवारी, डॉ.भोलानाथ,डॉ.सुभाष वर्मा,डॉ आशीष द्विवेदी,डॉ.अजय मिश्र, डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण शुक्ला,अंशु श्रीवास्तव,अरुण मिश्र आदि का विशेष योगदान रहा।
1.5 लाख के ऋण से शुरू किया कारोबार, आज सात मशीनों से दोना-पत्तल बना रही दुखना और समूह की महिलाएं
-अयोध्या के पूराबाजार की दुखना तपस्या स्वयं सहायता समूह ने स्वरोजगार से बदली आर्थिक स्थिति

-हर महीने 25 से 30 हजार रुपये तक की बचत, सामूहिक मेहनत से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं महिलाएं

-वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य से प्रेरित महिला शक्ति की नई तस्वीर, नारियांवा की महिलाओं ने पेश की मिसाल

अयोध्या। आत्मनिर्भर बनने का संकल्प हो और साथ मिलकर आगे बढ़ने का हौसला, तो छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी सफलता की राह खोल सकता है। अयोध्या के पूराबाजार स्थित नारियांवा ग्राम पंचायत की दुखना तपस्या स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इसे सच कर दिखाया है। कभी सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुआ दोना-पत्तल निर्माण का काम आज उनके नियमित रोजगार का जरिया बन चुका है। समूह ने शुरुआत में 1.5 लाख रुपये का ऋण लेकर पहली मशीन खरीदी और धीरे-धीरे अपने कारोबार का विस्तार किया। आज समूह के पास सात मशीनें हैं और सभी महिलाएं मिलकर उत्पादन कर रही हैं। इस काम से समूह हर महीने 25 से 30 हजार रुपये तक की बचत कर रहा है।

वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य से प्रेरित महिला शक्ति की यह कहानी ग्रामीण महिलाओं के श्रम, एकजुटता और आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को दर्शाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूहों को मिल रहे सहयोग के बीच दुखना तपस्या समूह ने स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार का रास्ता तैयार किया है।

1.5 लाख रुपये के ऋण से शुरू हुआ दोना-पत्तल निर्माण का काम

दुखना तपस्या स्वयं सहायता समूह ने दोना-पत्तल निर्माण के जरिए स्वरोजगार की शुरुआत की। शुरुआती दौर में समूह ने 1.5 लाख रुपये का ऋण लेकर पहली मशीन खरीदी और उत्पादन शुरू किया। काम आगे बढ़ा तो समूह ने कारोबार का विस्तार करने की दिशा में कदम बढ़ाए। सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) के तहत तीन लाख रुपये का अतिरिक्त ऋण मिलने से उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिली। आज समूह के पास कुल सात मशीनें हैं, जिनके जरिए महिलाएं मिलकर दोना-पत्तल तैयार कर रही हैं।

सभी महिलाएं मिलकर कर रहीं उत्पादन, हर महीने 25 से 30 हजार की बचत

समूह की सदस्य दुखना पत्नी द्वारिका ने बताया कि शुरुआत में डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर दोना-पत्तल बनाने की मशीन खरीदी गई थी। इसके बाद सीसीएल से तीन लाख रुपये की धनराशि लेकर कारोबार को आगे बढ़ाया गया और सात मशीनें लगाई गईं। अब समूह की सभी महिलाएं मिलकर काम करती हैं। इससे नियमित उत्पादन के साथ हर महीने बचत भी हो रही है। समूह की महिलाओं के लिए यह काम केवल आमदनी का जरिया नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर भी है। सामूहिक प्रयासों से नारियांवा की इन महिलाओं ने यह दिखाया है कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों और आपसी सहयोग के सहारे ग्रामीण महिलाएं भी अपना कारोबार खड़ा कर सकती हैं।

आय के साथ बढ़ रहा महिलाओं का आत्मविश्वास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयासों के बीच दोना-पत्तल निर्माण जैसी गतिविधियां आजीविका का माध्यम बन रही हैं। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से शुरू होने वाले ऐसे व्यवसाय महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। दुखना तपस्या समूह की महिलाएं अपनी मेहनत और एकजुटता से इस बदलाव की मिसाल पेश कर रही हैं।

अन्य गांवों की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रहा समूह

उपयुक्त स्वत: रोजगार सरिता गुप्ता ने बताया कि वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य से प्रेरणा लेते हुए नारियांवा की महिलाएं भी अपने श्रम और सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ रही हैं। यह समूह साबित कर रहा है कि सही मार्गदर्शन और सहयोग मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बन सकती हैं। दुखना तपस्या समूह की सफलता दूसरे गांवों की महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपना काम शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही है।
सुल्तानपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम चाकू से हमला कर दिलीप कुमार चौहान (30) की हत्या कर दी गई। उनका साथी अनिल कुमार सिंह उर्फ सोनू (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पतजू पहाड़पुर गांव के पास खेत देखने और शौच के लिए गए थे।

दिलीप अपने छोटे भाई के बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले पुणे से गांव आए थे। हमला सैदपुर पुल के पास, सुल्तानपुर सीमा पर पतजू पहाड़पुर और सैधैली गांव के नजदीक हुआ।

अनिल सिंह के मुताबिक, वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे। अनिल के मुताबिक, हमलावरों ने शराब की बोतल फोड़कर हमला किया। दोनों बोतल के वार से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी हमलावरों ने चाकू से वार शुरू कर दिए। दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे और बचने के लिए संघर्ष किया।

चाकू के वार से दिलीप वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। अनिल भी गंभीर रूप से घायल हुए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो हमलावर भाग गए।

अनिल को सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। दिलीप जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी नरेंद्र बहादुर चौहान के बेटे थे।

मृतक दिलीप पुणे में टाइल्स लगाने का काम करते थे। उनके छोटे भाई विशाल (27) का 14 नवंबर को बरीक्षा कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वे 13 नवंबर को ही पुणे से गांव आए थे। साल 2023 में ही दिलीप की शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी अनीता, ढाई साल की मासूम बेटी रितिका और दो छोटे भाई विशाल व विकास हैं। भाई की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा है।

मृतक के पिता नरेंद्र बहादुर चौहान ने थाना अखंडनगर में लिखित तहरीर देकर पुरानी रंजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में शिवम चौहान, शिब्बू, आरिफ, शुभम और अवनीश समेत कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर व घायल के बयान के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
बारातियो से भरी कार पिकअप से टकराई,सैनिक की मौत,आठ बाराती घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में इटावा बरेली हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव महमदपुर गढ़िया के पास एक्सयूवी कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दूल्हा के भाई सहित 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस अपनी गाड़ी और एंबुलेंस की मदद से सभी को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आई। यहां कार में सवार बाराती एक सैनिक को चिकित्सक ने मृत बता दिया। जबकि अन्य आठ घायलों का उपचार जारी है।

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया से सोमवार देर रात गांव निवासी प्रदीप पाल की बारात हरदोई जनपद के हसनापुर जा रही थी। बारात की एक कार में दूल्हे का फौजी भाई रितिक सहित अन्य आठ लोग सवार थे। यह लोग राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमदपुर गढ़िया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर होते ही वहां चीख पुकार मच गई। पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस अपनी दो गाड़ियों और एंबुलेंस की मदद से कुछ घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जबकि कुछ घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। हालांकि बाद में सभी घायल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी आ गए। यहां चिकित्सक ने कार सवार विश्वनाथ को मृत बता दिया। जबकि अन्य घायलों का इमरजेंसी में उपचार जारी है।

मृतक फौजी हिमाचल में तैनात

बताया गया विश्वनाथ सेना में नौकरी करता है। उसकी हिमाचल में तैनाती है। चचेरे भाई ने बताया कि एक माह पूर्व विश्वनाथ छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार को हिमाचल वापस जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। बताया कि मृतक विश्वनाथ दो भाइयों में बड़ा है। एक बेटी है, विश्वनाथ की मौत से पत्नी पूजा सहित परिवार के लोग बेहाल हैं।

ये हुए घायल

कार और पिकअप की भिड़ंत में गांव देवराम गढ़िया निवासी 22 वर्षीय सोनू,30 वर्षीय सत्येंद्र,26 वर्षीय रितिक,20 वर्षीय हनी,19 वर्षीय शिवा पाल,28 वर्षीय सनी पाल, 28 वर्षीय बृजेश,कोमल सहित औरैया जनपद के बिधूना निवासी 25 वर्षीय हृदेश घायल हो गए। लोहिया अस्पताल से चिकित्सक द्वारा सत्येंद्र, हृदेश, कोमल, हनी को रेफर कर दिया गया।

भोजपुर विधायक भी पहुंचे लोहिया अस्पताल

बारातियों के घायल होने की सूचना पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर भी लोहिया अस्पताल जा पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक से घायलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान निर्देश दिए कि घायलों को कन्नौज के तिर्वा मेडिकल रेफर न कर हायर सेंटर रेफर किया जाए। बताया गया कि कार को सत्येंद्र चला रहा था।

इमरजेंसी में अफरा तफरी का माहौल

एक साथ घायल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। ऐसे में वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। किसी का स्टेचर पर तो किसी का बेड पर उपचार किया गया।

इनका कहना है

राजेपुर थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कार और पिकअप की टक्कर हुई है। उसमें एक युवक की मौत हुई है। कई लोग घायल हुए हैं उनको लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
दिव्यांग बुजुर्ग की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत का डीआईजी ने लिया संज्ञान
पीड़ित दिव्यांग की हरसंभव सहायता करने तथा संवेदनशीलता के साथ पैरवी करने हेतु पीड़ित के अधिवक्ता से फोन पर की वार्ता।
गोण्डा। शिविर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग बुजुर्ग श्री काशीराम वर्मा पुत्र श्री राम निधि, निवासी ग्राम महाराजगंज, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया। पीड़ित ने अवगत कराया कि उनके ही गांव के निवासी विपक्षी सुनील पुत्र शिवपूजन एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उनकी कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, जब भी वह अपनी भूमि पर फसल की बुवाई करने का प्रयास करते हैं, तो विपक्षीगण द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट करने की धमकी दी जाती है, जिसके कारण वह अपनी ही भूमि पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त भूमि का सीमांकन पूर्व में कराया जा चुका है।

प्रकरण की गंभीरता एवं पीड़ित बुजुर्ग की समस्या को संवेदनशीलता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पीड़ित के अधिवक्ता से तत्काल दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर प्रकरण में प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही गई।

पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सेपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बाेला
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सोमवार को फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में लोगों के पैरों में गोली मारी जा रही है और घर गिराए जा रहे है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को फिरोजाबाद के पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित झलकारी बाई महाकुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2017 से पहले प्रदेश में उपद्रव और अब उत्सव का माहौल होने वाले बयान पर कहा कि उत्सव का माहौल इसलिए है, क्योंकि लगातार लोगों के पैरों में गोलियां मारी जा रही हैं। लोगों के घर गिराए जा रहे हैं और संपत्ति लूटी जा रही है। बड़े-बड़े दबंग लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

प्रो. यादव ने असदुद्दीन ओवैसी के मूंछ वाले और दाढ़ी वाले के गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि जरूरी नहीं है कि वह ओवैसी की हर बात का जवाब दें। कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।पार्टी के दाेनाें हाईकमान के बीच बातचीत चल रही है।

सपा नेता आजम खान से ईडी द्वारा की गई पूछताछ पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ईडी वही पूछेगी, जो उसके आका कहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी अब कोई स्वतंत्र संस्था नहीं रह गई है।