गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से प्रारंभ
आज डा.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या से संबद्ध गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,सुलतानपुर में आज से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में प्रारंभ हुई।विश्वविद्यालय के कुलपति की मंशा अनुरूप महाविद्यालय परिवार पूरी तरह से शुचितापूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध नजर आया।परीक्षा की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष प्रो.अंग्रेज सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुई।परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया जिससे कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महाविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज तृतीय पाली में बी.ए.,बी.कॉम. एवं बी.एस.सी.पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न हुई।परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह और अनुशासन का माहौल देखा गया।परीक्षा में शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में आन्तरिक सचल दल के प्रो.राजीव श्रीवास्तव,प्रो. मनोज मिश्र,डॉ.संध्या श्रीवास्तव, डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि पूरी तरह से सक्रिय रहे तथा सचल दल द्वारा परीक्षा कक्ष में लगातार भ्रमण कर सघन तलाशी ली गई,जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षाएं पूरी तरह से नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और आगामी परीक्षा तिथियों में भी इसी प्रकार की कड़ाई और सुचारू व्यवस्था बनी रहेगी।परीक्षा में प्रो.नीलम तिवारी, डॉ.भोलानाथ,डॉ.सुभाष वर्मा,डॉ आशीष द्विवेदी,डॉ.अजय मिश्र, डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण शुक्ला,अंशु श्रीवास्तव,अरुण मिश्र आदि का विशेष योगदान रहा।
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k