गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से प्रारंभ
![]()
आज डा.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या से संबद्ध गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,सुलतानपुर में आज से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में प्रारंभ हुई।विश्वविद्यालय के कुलपति की मंशा अनुरूप महाविद्यालय परिवार पूरी तरह से शुचितापूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध नजर आया।परीक्षा की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं केन्द्राध्यक्ष प्रो.अंग्रेज सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुई।परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया जिससे कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महाविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज तृतीय पाली में बी.ए.,बी.कॉम. एवं बी.एस.सी.पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं सम्पन्न हुई।परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में भी उत्साह और अनुशासन का माहौल देखा गया।परीक्षा में शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह के नेतृत्व में आन्तरिक सचल दल के प्रो.राजीव श्रीवास्तव,प्रो. मनोज मिश्र,डॉ.संध्या श्रीवास्तव, डॉ.विष्णु शंकर अग्रहरि पूरी तरह से सक्रिय रहे तथा सचल दल द्वारा परीक्षा कक्ष में लगातार भ्रमण कर सघन तलाशी ली गई,जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षाएं पूरी तरह से नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है और आगामी परीक्षा तिथियों में भी इसी प्रकार की कड़ाई और सुचारू व्यवस्था बनी रहेगी।परीक्षा में प्रो.नीलम तिवारी, डॉ.भोलानाथ,डॉ.सुभाष वर्मा,डॉ आशीष द्विवेदी,डॉ.अजय मिश्र, डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण शुक्ला,अंशु श्रीवास्तव,अरुण मिश्र आदि का विशेष योगदान रहा।![]()










-अयोध्या के पूराबाजार की दुखना तपस्या स्वयं सहायता समूह ने स्वरोजगार से बदली आर्थिक स्थिति
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम चाकू से हमला कर दिलीप कुमार चौहान (30) की हत्या कर दी गई। उनका साथी अनिल कुमार सिंह उर्फ सोनू (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पतजू पहाड़पुर गांव के पास खेत देखने और शौच के लिए गए थे।
पीड़ित दिव्यांग की हरसंभव सहायता करने तथा संवेदनशीलता के साथ पैरवी करने हेतु पीड़ित के अधिवक्ता से फोन पर की वार्ता।
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सोमवार को फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में लोगों के पैरों में गोली मारी जा रही है और घर गिराए जा रहे है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
लखनऊ। लखनऊ के थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
"एक नन्ही फुलवारी" की थीम पर आयोजित किया गया समारोह
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1