सुल्तानपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम चाकू से हमला कर दिलीप कुमार चौहान (30) की हत्या कर दी गई। उनका साथी अनिल कुमार सिंह उर्फ सोनू (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पतजू पहाड़पुर गांव के पास खेत देखने और शौच के लिए गए थे।

दिलीप अपने छोटे भाई के बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले पुणे से गांव आए थे। हमला सैदपुर पुल के पास, सुल्तानपुर सीमा पर पतजू पहाड़पुर और सैधैली गांव के नजदीक हुआ।

अनिल सिंह के मुताबिक, वहां पहले से कुछ युवक मौजूद थे। अनिल के मुताबिक, हमलावरों ने शराब की बोतल फोड़कर हमला किया। दोनों बोतल के वार से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी हमलावरों ने चाकू से वार शुरू कर दिए। दोनों अलग-अलग दिशाओं में भागे और बचने के लिए संघर्ष किया।

चाकू के वार से दिलीप वहीं गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। अनिल भी गंभीर रूप से घायल हुए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो हमलावर भाग गए।

अनिल को सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। दिलीप जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी नरेंद्र बहादुर चौहान के बेटे थे।

मृतक दिलीप पुणे में टाइल्स लगाने का काम करते थे। उनके छोटे भाई विशाल (27) का 14 नवंबर को बरीक्षा कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वे 13 नवंबर को ही पुणे से गांव आए थे। साल 2023 में ही दिलीप की शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी अनीता, ढाई साल की मासूम बेटी रितिका और दो छोटे भाई विशाल व विकास हैं। भाई की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा है।

मृतक के पिता नरेंद्र बहादुर चौहान ने थाना अखंडनगर में लिखित तहरीर देकर पुरानी रंजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर में शिवम चौहान, शिब्बू, आरिफ, शुभम और अवनीश समेत कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर व घायल के बयान के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
बारातियो से भरी कार पिकअप से टकराई,सैनिक की मौत,आठ बाराती घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में इटावा बरेली हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव महमदपुर गढ़िया के पास एक्सयूवी कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दूल्हा के भाई सहित 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस अपनी गाड़ी और एंबुलेंस की मदद से सभी को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर आई। यहां कार में सवार बाराती एक सैनिक को चिकित्सक ने मृत बता दिया। जबकि अन्य आठ घायलों का उपचार जारी है।

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया से सोमवार देर रात गांव निवासी प्रदीप पाल की बारात हरदोई जनपद के हसनापुर जा रही थी। बारात की एक कार में दूल्हे का फौजी भाई रितिक सहित अन्य आठ लोग सवार थे। यह लोग राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमदपुर गढ़िया के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर होते ही वहां चीख पुकार मच गई। पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस अपनी दो गाड़ियों और एंबुलेंस की मदद से कुछ घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जबकि कुछ घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। हालांकि बाद में सभी घायल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी आ गए। यहां चिकित्सक ने कार सवार विश्वनाथ को मृत बता दिया। जबकि अन्य घायलों का इमरजेंसी में उपचार जारी है।

मृतक फौजी हिमाचल में तैनात

बताया गया विश्वनाथ सेना में नौकरी करता है। उसकी हिमाचल में तैनाती है। चचेरे भाई ने बताया कि एक माह पूर्व विश्वनाथ छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार को हिमाचल वापस जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। बताया कि मृतक विश्वनाथ दो भाइयों में बड़ा है। एक बेटी है, विश्वनाथ की मौत से पत्नी पूजा सहित परिवार के लोग बेहाल हैं।

ये हुए घायल

कार और पिकअप की भिड़ंत में गांव देवराम गढ़िया निवासी 22 वर्षीय सोनू,30 वर्षीय सत्येंद्र,26 वर्षीय रितिक,20 वर्षीय हनी,19 वर्षीय शिवा पाल,28 वर्षीय सनी पाल, 28 वर्षीय बृजेश,कोमल सहित औरैया जनपद के बिधूना निवासी 25 वर्षीय हृदेश घायल हो गए। लोहिया अस्पताल से चिकित्सक द्वारा सत्येंद्र, हृदेश, कोमल, हनी को रेफर कर दिया गया।

भोजपुर विधायक भी पहुंचे लोहिया अस्पताल

बारातियों के घायल होने की सूचना पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर भी लोहिया अस्पताल जा पहुंचे। उन्होंने चिकित्सक से घायलों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान निर्देश दिए कि घायलों को कन्नौज के तिर्वा मेडिकल रेफर न कर हायर सेंटर रेफर किया जाए। बताया गया कि कार को सत्येंद्र चला रहा था।

इमरजेंसी में अफरा तफरी का माहौल

एक साथ घायल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। ऐसे में वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। किसी का स्टेचर पर तो किसी का बेड पर उपचार किया गया।

इनका कहना है

राजेपुर थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कार और पिकअप की टक्कर हुई है। उसमें एक युवक की मौत हुई है। कई लोग घायल हुए हैं उनको लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
दिव्यांग बुजुर्ग की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत का डीआईजी ने लिया संज्ञान
पीड़ित दिव्यांग की हरसंभव सहायता करने तथा संवेदनशीलता के साथ पैरवी करने हेतु पीड़ित के अधिवक्ता से फोन पर की वार्ता।
गोण्डा। शिविर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग बुजुर्ग श्री काशीराम वर्मा पुत्र श्री राम निधि, निवासी ग्राम महाराजगंज, थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र, गोण्डा श्री अशोक कुमार के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया। पीड़ित ने अवगत कराया कि उनके ही गांव के निवासी विपक्षी सुनील पुत्र शिवपूजन एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा उनकी कृषि योग्य भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, जब भी वह अपनी भूमि पर फसल की बुवाई करने का प्रयास करते हैं, तो विपक्षीगण द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट करने की धमकी दी जाती है, जिसके कारण वह अपनी ही भूमि पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। पीड़ित द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त भूमि का सीमांकन पूर्व में कराया जा चुका है।

प्रकरण की गंभीरता एवं पीड़ित बुजुर्ग की समस्या को संवेदनशीलता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों से पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पीड़ित के अधिवक्ता से तत्काल दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर प्रकरण में प्रभावी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराने तथा पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही गई।

पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा उनकी समस्याओं का नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सेपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बाेला
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सोमवार को फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में लोगों के पैरों में गोली मारी जा रही है और घर गिराए जा रहे है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को फिरोजाबाद के पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित झलकारी बाई महाकुंभ में पहुंचे थे। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2017 से पहले प्रदेश में उपद्रव और अब उत्सव का माहौल होने वाले बयान पर कहा कि उत्सव का माहौल इसलिए है, क्योंकि लगातार लोगों के पैरों में गोलियां मारी जा रही हैं। लोगों के घर गिराए जा रहे हैं और संपत्ति लूटी जा रही है। बड़े-बड़े दबंग लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

प्रो. यादव ने असदुद्दीन ओवैसी के मूंछ वाले और दाढ़ी वाले के गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि जरूरी नहीं है कि वह ओवैसी की हर बात का जवाब दें। कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।पार्टी के दाेनाें हाईकमान के बीच बातचीत चल रही है।

सपा नेता आजम खान से ईडी द्वारा की गई पूछताछ पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ईडी वही पूछेगी, जो उसके आका कहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी अब कोई स्वतंत्र संस्था नहीं रह गई है।
निषाद पार्टी 2017 में एक और 2022 में 11 कार्यकर्ताओं काे विधायक बनाकर आलोचकों को दिया जवाब : डॉ संजय निषाद

प्रयागराज की करछना, हंडिया और बारा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

प्रयागराज, निषाद पार्टी ने वर्ष 2017 में एक विधायक और 2022 में 11 कार्यकर्ताओं काे विधायक बनाकर अपने आलोचकों को जवाब दिया। अब पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रयागराज की करछना, हंडिया और बारा सहित पूरे मंडल की पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। कार्यकर्ता पुराने साथियों को जोड़कर संगठन को मजबूत करें और चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। यह बातें निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित नवनियुक्त मंडलीय एवं जनपदीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं।

डॉ. संजय निषाद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी अपने 11वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। जब 11 वर्ष पहले पार्टी का गठन किया गया था, तब लोग निषाद समाज की अपनी पार्टी बनने पर हंसते थे। हमने उन्हें संघर्ष और टकराव से नहीं, बल्कि चुनाव में अपनी ताकत दिखाकर जवाब दिया। वर्ष 2017 में एक विधायक और 2022 मे 11 कार्यकर्ता विधायक निर्वाचित हुए। इनमें छह पार्टी के सिंबल पर चुनाव जीते और बाकी गठबंधन की पार्टियाें से।

उन्होंने कहा कि पहले जब वह प्रयागराज आते थे और निषाद समाज के इतिहास, पूर्वजों की जमीन तथा महाराज गुह्यराज निषाद के गौरव को स्थापित करने की बात करते थे, तब लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते थे। आज केंद्र और प्रदेश सरकार ने श्रृंगवेरपुर धाम को नई पहचान दी है। यहां भगवान श्रीराम और महाराज गुह्यराज निषाद की गले मिलते हुए भव्य प्रतिमा, पार्क और संग्रहालय का निर्माण कराया गया है। अयोध्या में भी राम मंदिर के साथ अतिथि गृह का नाम महाराज गुह्यराज निषाद के नाम पर रखा गया है।

मंत्री ने कहा कि यह सम्मान निषाद समाज और पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष एवं समर्पण का परिणाम है। पार्टी समाज की खोई हुई पहचान, गौरव और सम्मान को फिर से स्थापित करने के लिए प्रयास करती रहेगी।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रयागराज की दो सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ा था। इस बार करछना, हंडिया और बारा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। इसके साथ ही पूरे मंडल की पांच सीटों पर संगठन अपनी तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनसंपर्क अधिकारी राजीव यादव बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों से पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर विवाद, स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने की फायरिंग
लखनऊ। लखनऊ के थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उपेंद्र प्रताप सिंह निवासी सहतवार, थाना सहतवार (बलिया) निर्माण कार्य करते हैं। उपेंद्र का ग्रीनवुड अपार्टमेंट चौराहे के पास स्थित चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर चार अज्ञात व्यक्तियों से विवाद हो गया था। चारों व्यक्ति काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए थे और विवाद के दौरान फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच एवं प्रथम दृष्टया मामला चाय की दुकान पर भुगतान को लेकर हुए विवाद के उपरांत फायरिंग किए जाने का प्रतीत हो रहा है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर भागने लगे। इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। घटना स्थल से भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि काली स्कॉर्पियो और उसमें सवार चारों आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके भागने की दिशा का पता लगाया जा सके।

अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया है। पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है, जिसके आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि विवाद की असली वजह क्या थी, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। भुगतान को लेकर हुई कहासुनी इतनी कैसे बढ़ गई कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित और चाय दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है।
स्प्रिग डेल्स पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड का 33 वा वार्षिक समारोह का आयोजन
"एक नन्ही फुलवारी" की थीम पर आयोजित किया गया समारोह

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई नन्हे मुन्ने बच्चों ने कला, संस्कृति,योग के साथ-साथ देश प्रेम  पर आधारित नृत्य और  प्रकृति, पर्यावरण को बचाने के नाटक से संदेश भी दिया।
    समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिला जज दिनेश गौड़ ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा की राष्ट्र की भावना बचपन से ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की नींव से रखी जाती है और यह कार्य इस स्कूल के कार्यक्रमों में पूरी तरीके से समर्पित भाव में दिखलाई पड़ता है। विशिष्ट  अतिथि डा  राजेंद्र ने सराहना करते हुए कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों को बचपन से जैसी सीख दी जाती है वही बच्चे आगे चलकर देश में अच्छे नागरिक की भूमिका भी निभाते हैं। हरदोई के प्रसिद्ध चिकित्सक और आध्यात्मिक गुरु डॉ राजेंद्र दत्त मिश्र  ने इस स्कूल के पिछले 32 वर्षों के गौरवशाली इतिहास की गाथा को रेखांकित करते हुए कहा कि आज  यहाँ से शिक्षित बच्चे डॉक्टर ,इंजीनियर, प्रशासक, एडवोकेट के रूप में देश के कई स्थानों पर सेवा दे रहे हैं।
      स्कूल की प्राचार्य अदिति गौड़ ने बच्चों की नींव को मजबूत बनाने के लिए उनके मनोविज्ञान को विश्लेषित कर उसे दिशा देने का कार्य इस स्कूल में समर्पित भाव से पिछले 32 वर्षों से किया जा रहा है।
      सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे मुन्ने बच्चों ने मस्ती भरे अंदाज में  क्लैप योर हैंड,डिस्को, मटरगश्ती के साथ-साथ प्रकृति को बचाने और जीव जंतुओं से प्रेम का संदेश देने के लिए जंगल सॉन्ग , राजस्थानी लोकगीत ,बेस्ट डे ऑफ माय लाइफ , जैसे नृत्यों से लोगों का मन मोह लिया।
      कार्यक्रम का शुभारंभ मैं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्राजूलन के दौरान बच्चों ने श्लोक प्रस्तुत किया। सभी बच्चों को उनके  चित्र और नाम से समर्पित प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की पूर्व क्षत्रा और सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट आस्था गौड़ द्वारा किया गया।
संकट हरण शकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर दिया ज्ञापन
Sb न्यूड ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई सिद्ध पीठ शिव संकट हरण सकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर और बाईपास निकाले जाने, ग्राम सभा में व्याप्त  गंदगी को खत्म कर सौन्दर्यीकरण कराए जाने को लेकर आज दिनांक 16.11.2026 को आजाद अधिकार सेना पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्याबल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।पार्टी पदाधिकारियों ने वि0ख0 बावन की ग्रामपंचायत सकाहा में व्याप्त गंदगी, सड़कों पर जल भराव कीचड़ सकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की गई है जिसमें जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गोस्वामी की अगवाई में ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से जोनल अध्यक्ष विमलेश शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी /प्रभारी मोहित मिश्रा, करणी सेना जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, अधिवक्ता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार,अंकित गुप्ता, रामकुमार, महेंद्र, अवनीश, सुरजीत पाल, सुधीर, सुरज, रवि, अनूप कुमार मुकेश अग्निहोत्री सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डाला छठ : सूर्य, आस्था और शुद्धता का महापर्व

छठ पूजा भारत का एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में सुख-दुःख, उदय-अस्त दोनों को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए।

*छठ का अर्थ और महिमा*
छठ पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह चार दिन तक चलता है — नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य।

पौराणिक कथा के अनुसार माता सीता ने और महाभारत काल में माता कुंती और द्रौपदी ने भी छठ व्रत किया था। सूर्य देव को ऊर्जा, आरोग्य और तेज का देवता माना जाता है। छठी मइया संतान की रक्षा और परिवार के सुख-समृद्धि की देवी हैं।

*डाला छठ क्यों कहते हैं?*
इस पर्व में बाँस के बने डाला (सूप) में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना, केला, सेब और अन्य प्रसाद सजाकर घाट पर ले जाया जाता है। व्रती महिलाएँ कमर तक पानी में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। यही डाला छठ की सबसे पावन पहचान है।

*छठ का सच्चा संदेश*

- *शुद्धता :* छठ में तन-मन और अन्न की
लॉयंस क्लब इंटरनेशनल की भव्य कार रैली ने दिया सेवा और जनजागरण का संदेश

37 विंटेज एवं आधुनिक कारों ने लिया हिस्सा, शहरवासियों ने तालियों से किया भव्य स्वागत

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

लॉयंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-E द्वारा सामाजिक सरोकारों एवं जनजागरण के उद्देश्य से भव्य कार रैली का आयोजन किया गया। आकाशवाणी प्रसार भारती परिसर से प्रारंभ हुई इस रैली को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज पीयूष मोडिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लॉयंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आयोजन की प्रशंसा की।रैली में 37 विंटेज एवं आधुनिक कारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कारों पर लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के प्रमुख सेवा अभियानों और सामाजिक संदेशों को बेहद आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया था। रैली को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह और कौतूहल देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह लोगों की भीड़ ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करते हुए क्रमबद्ध तरीके से रैली आकाशवाणी प्रसार। भारती से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक सुभाष चौराहे, सिविल लाइंस सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। प्रतिभागियों को दिए गए विशेष टास्क के अंतर्गत प्रयागराज के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों पर पहुंचकर निर्धारित साक्ष्य संकलित करने थे। इस अनूठी गतिविधि ने रैली को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का भी अवसर प्रदान किया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी गुलाटी गेस्ट हाउस, चैथम लाइंस स्थित समापन स्थल पर पहुंचे।समापन समारोह की विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने विजेताओं को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सहयोगी। नंदी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के 'इकावा' एग्रो लिमिटेड की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिए गए। प्रथम विजेता प्रतीक अहलानी एवं रागिनी चंदेल रहे। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित विशाल जनसमूह को कार्यक्रम चेयरपर्सन रीता बीर एवं लालू मित्तल ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लॉयंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा विश्वभर में संचालित आठ प्रमुख सेवा क्षेत्रों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों तक इन सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। रैली में पर्यावरण संरक्षण, भूख से राहत, दृष्टि संबंधी सेवाओं, बाल कैंसर जागरूकता एवं आपदा राहत सहित प्रमुख सेवा अभियानों के संदेश कारों पर आकर्षक रूप से प्रदर्शित किए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल के मेयर अजय अवस्थी ने किया।
इस अवसर पर उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़, डॉ. जगदीश गुलाटी, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, जगमोहन अग्रवाल (डीडीजी), प्रदीप बीर, विशाल खरे, अनूप सिंह, रोहित जायसवाल, इंदर मध्यान, हुकुम केसरवानी, राधे मारवाह, इरा सेठी, सुधीर कुमार, सतीश टंडन, बृजेश वाजपेयी, आर.के. मोहन, बालाजी, ऋषि सेठी, संजय गुप्ता, शालिनी गुप्ता, अनीता अग्रवाल सहित लायंस क्लब प्रयागराज के सभी 33 अनुशांगिक क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।रैली ने यह संदेश दिया कि सेवा केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सामूहिक प्रयास है।