संकट हरण शकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर दिया ज्ञापन
Sb न्यूड ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई सिद्ध पीठ शिव संकट हरण सकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने को लेकर और बाईपास निकाले जाने, ग्राम सभा में व्याप्त  गंदगी को खत्म कर सौन्दर्यीकरण कराए जाने को लेकर आज दिनांक 16.11.2026 को आजाद अधिकार सेना पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्याबल के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।पार्टी पदाधिकारियों ने वि0ख0 बावन की ग्रामपंचायत सकाहा में व्याप्त गंदगी, सड़कों पर जल भराव कीचड़ सकाहा मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की गई है जिसमें जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गोस्वामी की अगवाई में ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से जोनल अध्यक्ष विमलेश शर्मा, विधानसभा प्रत्याशी /प्रभारी मोहित मिश्रा, करणी सेना जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, अधिवक्ता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार,अंकित गुप्ता, रामकुमार, महेंद्र, अवनीश, सुरजीत पाल, सुधीर, सुरज, रवि, अनूप कुमार मुकेश अग्निहोत्री सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डाला छठ : सूर्य, आस्था और शुद्धता का महापर्व

छठ पूजा भारत का एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में सुख-दुःख, उदय-अस्त दोनों को समान भाव से स्वीकार करना चाहिए।

*छठ का अर्थ और महिमा*
छठ पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह चार दिन तक चलता है — नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य।

पौराणिक कथा के अनुसार माता सीता ने और महाभारत काल में माता कुंती और द्रौपदी ने भी छठ व्रत किया था। सूर्य देव को ऊर्जा, आरोग्य और तेज का देवता माना जाता है। छठी मइया संतान की रक्षा और परिवार के सुख-समृद्धि की देवी हैं।

*डाला छठ क्यों कहते हैं?*
इस पर्व में बाँस के बने डाला (सूप) में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना, केला, सेब और अन्य प्रसाद सजाकर घाट पर ले जाया जाता है। व्रती महिलाएँ कमर तक पानी में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। यही डाला छठ की सबसे पावन पहचान है।

*छठ का सच्चा संदेश*

- *शुद्धता :* छठ में तन-मन और अन्न की
लॉयंस क्लब इंटरनेशनल की भव्य कार रैली ने दिया सेवा और जनजागरण का संदेश

37 विंटेज एवं आधुनिक कारों ने लिया हिस्सा, शहरवासियों ने तालियों से किया भव्य स्वागत

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह

लॉयंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-E द्वारा सामाजिक सरोकारों एवं जनजागरण के उद्देश्य से भव्य कार रैली का आयोजन किया गया। आकाशवाणी प्रसार भारती परिसर से प्रारंभ हुई इस रैली को पुलिस कमिश्नर प्रयागराज पीयूष मोडिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने लॉयंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आयोजन की प्रशंसा की।रैली में 37 विंटेज एवं आधुनिक कारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कारों पर लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के प्रमुख सेवा अभियानों और सामाजिक संदेशों को बेहद आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया था। रैली को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह और कौतूहल देखने को मिला। मार्ग में जगह-जगह लोगों की भीड़ ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल ने बताया ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करते हुए क्रमबद्ध तरीके से रैली आकाशवाणी प्रसार। भारती से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक सुभाष चौराहे, सिविल लाइंस सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। प्रतिभागियों को दिए गए विशेष टास्क के अंतर्गत प्रयागराज के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों पर पहुंचकर निर्धारित साक्ष्य संकलित करने थे। इस अनूठी गतिविधि ने रैली को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर शहर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का भी अवसर प्रदान किया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी गुलाटी गेस्ट हाउस, चैथम लाइंस स्थित समापन स्थल पर पहुंचे।समापन समारोह की विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने विजेताओं को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सहयोगी। नंदी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के 'इकावा' एग्रो लिमिटेड की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार दिए गए। प्रथम विजेता प्रतीक अहलानी एवं रागिनी चंदेल रहे। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार, प्रमाणपत्र एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित विशाल जनसमूह को कार्यक्रम चेयरपर्सन रीता बीर एवं लालू मित्तल ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लॉयंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा विश्वभर में संचालित आठ प्रमुख सेवा क्षेत्रों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों तक इन सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। रैली में पर्यावरण संरक्षण, भूख से राहत, दृष्टि संबंधी सेवाओं, बाल कैंसर जागरूकता एवं आपदा राहत सहित प्रमुख सेवा अभियानों के संदेश कारों पर आकर्षक रूप से प्रदर्शित किए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल के मेयर अजय अवस्थी ने किया।
इस अवसर पर उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़, डॉ. जगदीश गुलाटी, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, जगमोहन अग्रवाल (डीडीजी), प्रदीप बीर, विशाल खरे, अनूप सिंह, रोहित जायसवाल, इंदर मध्यान, हुकुम केसरवानी, राधे मारवाह, इरा सेठी, सुधीर कुमार, सतीश टंडन, बृजेश वाजपेयी, आर.के. मोहन, बालाजी, ऋषि सेठी, संजय गुप्ता, शालिनी गुप्ता, अनीता अग्रवाल सहित लायंस क्लब प्रयागराज के सभी 33 अनुशांगिक क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्यों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।रैली ने यह संदेश दिया कि सेवा केवल एक संकल्प नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सामूहिक प्रयास है।
ग्राम सभा सिकटी में कार्यकर्ता बैठक एवं ग्राम चौपाल, भाजपा नेत्री बीना मिश्रा ने सुनीं समस्याएं

*मेजा, प्रयागराज।* मेजा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री बीना मिश्रा ने आज ग्राम सभा सिकटी में कार्यकर्ता बैठक एवं ग्राम चौपाल का आयोजन किया। यह बैठक ग्राम सभा सिकटी में सुरेंद्र सिंह पटेल के निज निवास पर आयोजित की गई थी।

ग्राम चौपाल के दौरान बीना मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास, सड़क, पानी, बिजली और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े विषयों को उनके समक्ष रखा।

बीना मिश्रा ने सभी लोगों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि जनहित के मुद्दों के समाधान तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की सेवा, जनसमस्याओं का समाधान और मेजा का सर्वांगीण विकास ही उनका संकल्प है। जन-जन के सुख-दुख में सहभागी बनकर एक विकसित, समृद्ध एवं खुशहाल मेजा के निर्माण के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।

कार्यकर्ता बैठक एवं ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने की यह पहल सराहनीय रही। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
लायंस इंटरनेशनल की कार रैली, ट्रेजर हंट एवं टैलेंट हंट से गूंजेगा प्रयागराज
30 से अधिक कारें होंगी शामिल, शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की खोज के साथ प्रतिभा और रोमांच का दिखेगा अनूठा संगम

प्रयागराज

Sb न्यूज से ब्यूरो चीफ विश्वनाथ प्रताप सिंह
लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-E द्वारा आगामी 15 नवंबर 2026 को प्रयागराज में अनूठे और रोमांचक आयोजन 'कार रैली, ट्रेजर हंट एवं टैलेंट हंट प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में रोमांच, मनोरंजन, प्रतिभा प्रदर्शन और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।प्रेस क्लब में आयोजन की जानकारी देते हुए मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, मंडलाध्यक्ष लायन उदय चंदानी, उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़, मेयर अजय अवस्थी, डॉ. आनंद श्रीवास्तव रीजन चेयरपर्सन अनूप सिंह, हंगर चेयरपर्सन धीरेंद्र शंकर मिश्रा एवं कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन रीता बीर ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि प्रयागराज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी और आम नागरिकों से जोड़ना भी है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 30 से अधिक कारें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक कार में लायंस क्लब के दो सदस्य सवार होंगे। प्रतिभागियों को शहर के विभिन्न ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों से जुड़े संकेत और पहेलियां दी जाएंगी। इन संकेतों को समझते हुए प्रतिभागियों को निर्धारित स्थानों तक पहुंचकर अपनी टीम भावना, सूझबूझ और प्रतिभा का परिचय देना होगा। प्रतियोगिता के लिए तीन अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कुल 12 स्थान शामिल होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे गुलाटी भवन के पास से होगा। मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त श्री पीयूष मोर्डिया (आईपीएस) हरी झंडी दिखाकर कार रैली को रवाना करेंगे। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी निर्धारित पड़ावों को पूरा करते हुए गुलाटी गेस्ट हाउस, चैथम लाइंस पहुंचेंगे, जहां पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम, सर्वाधिक सुसज्जित कार सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
मंडलाध्यक्ष लायन उदय चंदानी ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के लिए विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इस प्रकार के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने के साथ शहर की विरासत और सकारात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद कक्कड़ एवं कार्यक्रम चेयरपर्सन लायन रीता बीर ने बताया कि आयोजन को आकर्षक, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसमें कार रैली और ट्रेजर हंट के साथ टैलेंट हंट भी विशेष आकर्षण रहेगा।
प्रेस वार्ता में आयोजकों ने शहरवासियों से इस अनूठे आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
टोडरपुर क्षेत्र के ग्राम मसफना में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
मां दुर्गा की भव्य झांकी ने मोहा मन; कथावाचक ने सुनाया सती संवाद

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई ब्लॉक टोडरपुर क्षेत्र के ग्राम मसफना में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कथा श्रवण करने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं रात्रि में मां दुर्गा की भव्य झांकी का मनमोहक प्रदर्शन किया गया, जिसके दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे। पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कथा व्यास पंडित प्रहलाद चंद्र तिवारी ने सती संवाद का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि माता सती भगवान शिव की अर्धांगिनी थीं। एक बार उनके पिता राजा दक्ष ने विशाल यज्ञ का आयोजन किया, लेकिन भगवान शिव को आमंत्रित नहीं किया। पिता के यज्ञ में जाने की इच्छा से माता सती ने भगवान शिव से अनुमति मांगी। भगवान शिव के समझाने के बावजूद माता सती यज्ञ में पहुंचीं, जहां भगवान शिव के प्रति अपमानजनक बातें सुनकर वह अत्यंत दुखी हुईं। पति के अपमान से व्यथित होकर माता सती ने योगाग्नि में अपने प्राण त्याग दिए।
कथावाचक ने सती प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि अहंकार मनुष्य के विनाश का कारण बनता है तथा भगवान और उनके भक्तों का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। कथा के दौरान भजन-संगीत और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
भागवत कथा में परीक्षित के रूप में रामकरन शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमा देवी जी** श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण कर रहे हैं। कथा के आयोजक नरेंद्र शर्मा जी हैं। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
ग्राम मसफना में चल रही इस धार्मिक कथा के चलते चारों ओर भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा आयोजन भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश में 16 आईएएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के जिलाधिकारी बदले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने सोमवार शाम को 16 आईएएस अफसरों का स्थानंतरण किया है। इनमें कई जिलों के जिलाधिकारी और दो मंडलायुक्त समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा चार पीसीएस अफसरों का भी तबादला हुआ है।

तबादले के क्रम में कानपुर के मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन काे वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं वाराणसी के मंडलायुक्त एस.राजलिंगम को इसी पद पर कानपुर भेजा गया है। दोनों अफसरों की अदला-बदली की गई है। वहीं, रविकुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्थानिक आयुक्त और आयुक्त एनसीआर के पद से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग बनाया गया है। डॉ. बलकार सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से हटाकर ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्थानिक आयुक्त और आयुक्त एनसीआर की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम, स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी और सहकारी कताई मिल्स संघ के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) सहकारी समितियां अनिल कुमार सिंह को भदोही का जिलाधिकारी और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। भदोही के जिलाधिकारी शैलेश कुमार को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है।

चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव, रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ से गोंडा जिले का नया जिलाधिकारी बनाया है। गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव, नगर विकास के पद पर भेजा गया है। स्थानांतरणाधीन उमेश मिश्रा को जौनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुएल पॉल एन को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां की जिम्मेदारी मिली है। मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया है। इससे पहले वह विशेष सचिव, नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन के पद पर तैनात थे।

श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार और शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का पदभार सौंपा गया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण वर्मा को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है।

चार पीसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

शासन ने चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में रेणुका दीक्षित को इटावा के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर शामली का उपजिलाधिकारी बनाया है। डा. विश्व भूषण को उपसचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से संयुक्त निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, आगरा के उप जिलाधिकारी अभिनव पाठक को उपजिलाधिकारी प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। वहीं, सौम्य मिश्रा को स्थानांतरणाधीन उपजिलाधिकारी से प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी पद से हटाकर आगरा का उपजिलाधिकारी नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि शासन ने इससे पहले चार आईएएस, 55 पीसीएस के अलावा बड़े पैमाने में नायब तहसीलदारों के तबादले किये गए थे। आने वाले दिनों में भी कुछ और तबादले देखने को मिल सकते हैं। यह स्थानांतरण आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर अधिकारियाें की तैनाती अवधि देखते हुए हो रहे हैं।
लखनऊ। योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ शिक्षण कार्य में योगदान दे रहे अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय भुगतान को लेकर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के नवंबर माह के मानदेय के लिए 41 करोड़ 3 लाख 97 हजार रुपये की धनराशि का आवंटन किया गया है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कार्यरत कुल 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को मानदेय भुगतान किया जाएगा।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा मोनिका रानी की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित वित्तीय नियमों एवं शर्तों के अनुसार करते हुए संबंधित अनुदेशकों को मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

तीन श्रेणियों के 24,141 अनुदेशकों को मिलेगा मानदेय

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। इनमें कला शिक्षा के 8,414, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के 9,574 तथा कार्यानुभव शिक्षा के 6,153 अनुदेशक शामिल हैं। इस प्रकार तीनों श्रेणियों में कुल 24,141 अनुदेशकों के नवंबर माह के मानदेय के लिए बजट निर्धारित किया गया है।

जनपदवार निर्धारित किया गया बजट

जारी विवरण में सभी 75 जनपदों- कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों की श्रेणीवार संख्या और उनके नवंबर माह के मानदेय के लिए निर्धारित धनराशि का उल्लेख किया गया है। इसमें आगरा, अलीगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित सभी जनपद शामिल हैं। जनपदवार कार्यरत अनुदेशकों की संख्या के आधार पर मानदेय की धनराशि निर्धारित की गई है।

वित्तीय नियमों के अनुरूप होगा भुगतान

आवंटित धनराशि का व्यय वित्तीय नियमों तथा ‘फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड प्रोक्योरमेंट 2024’ के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। संबंधित बिल एवं वाउचर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त विवरण और अभिलेख निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने होंगे। जिस मद में धनराशि आवंटित की गई है, उसी मद में उसका उपयोग किया जाएगा। धनराशि का किसी अन्य मद में स्थानांतरण अथवा निर्धारित आवंटन से अधिक व्यय अनुमन्य नहीं होगा।

दोहरा भुगतान होने पर संबंधित अधिकारी की होगी जिम्मेदारी

निर्देशों के अनुसार किसी भी स्थिति में दोहरे भुगतान की अनुमति नहीं होगी। यदि ऐसा मामला सामने आता है तो संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी इसकी जिम्मेदारी वहन करेंगे। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश को भुगतान की प्रक्रिया समय से पूरी कराने और इसकी प्रगति से राज्य परियोजना कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के ईनामी दो बदमाश घायल
औरैया : ब्यूटी पार्लर के खर्च को लेकर बिगड़ी बात, बिना शादी किए बारात लेकर लौटा दूल्हा

-दुल्हन की मां ने सोने की चेन और 50 हजार रुपये अतिरिक्त मांगने का लगाया आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को शादी समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। ब्यूटी पार्लर के खर्च को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बढ़ गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार सात फेरों से पहले ही दूल्हा बिना शादी किए बारात लेकर लौट गया।

कस्बे के इस्लाम नगर निवासी दिनेश कुमार की पुत्री प्रीति उर्फ पारुल (22) की शादी भीखेपुर के लक्ष्मण की मड़ैया निवासी स्व. पुत्तू के पुत्र विकास (24) के साथ तय हुई थी। 15 नवंबर को बाबरपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित शिवधाम गेस्ट हाउस में विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान ब्यूटी पार्लर के खर्च के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

दुल्हन की मां प्रेमलता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की शादी 28 अक्टूबर 2026 को ककोर मुख्यालय स्थित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विकास के साथ संपन्न हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से 14 नवंबर को लगुन और 15 नवंबर को विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। लगुन (टीका) में वर पक्ष को ढाई लाख रुपये कीमत की बाइक भी दी गई थी।
दरवाज़े पर खड़ी बाइक चोरी,अज्ञात पर रिपोर्ट

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
शाहाबाद हरदोई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुजगड़ में दरवाज़े पर खड़ी बाइक चोरी होने के मामले पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
कस्बे के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी रामदास पुत्र गुलाब के अनुसार उसका नया मकान नर्मदा रोड पर बना है। 13 नवंबर को सुबह दस बजे उसकी बाइक संख्या यूपी 30 एएफ 4162 नए घर के दरवाज़े पर खड़ी थी।जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया उसने बाइक को काफ़ी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
     पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने की स्व-गणना, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी किया प्रतिभाग

*16 से 30 नवम्बर तक स्व-गणना तथा 01 दिसम्बर से 04 जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर होगी जनसंख्या गणना।*

         सुलतानपुर, 16 नवम्बर/जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन एवं जनसामान्य की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वयं स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। इस अवसर पर एडीएम (वि0/रा0) श्री राकेश सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रीती जैन, एसडीएम (सदर) श्रीमती गरिमा सोनाकिया सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्व-गणना की प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।
        जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक संचालित की जाएगी। इसके पश्चात 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण चरण संचालित किया जाएगा।
       जिलाधिकारी महोदय ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी स्व-गणना अवश्य करें तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश एवं समाज के विकास की योजनाओं, नीतियों तथा संसाधनों के उचित नियोजन का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग एवं सहभागिता आवश्यक है।
       उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात प्राप्त होने वाले विशिष्ट स्व-गणना कोड को सुरक्षित रखें तथा प्रगणक के घर आने पर उन्हें उपलब्ध कराएं, जिससे सत्यापन के उपरांत जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण हो सके। स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in का उपयोग किया जा सकता है।
     
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। सभी नागरिकों की सक्रिय सहभागिता, सही एवं सटीक जानकारी तथा प्रशासन के समन्वित प्रयासों से जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा।
न्यायालय के आदेश पर शादी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी पर रिपोर्ट

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
हरदोई बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खानपुर निवासी युवक से उसकी शादी करवाने के नाम पर रूपए की ठगी किये जाने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू की है।
    पीड़ित मुकेश कुमार पुत्र रमेश के अनुसार विवाह करवाने के लिए गांव निवासी रामदास पुत्र सुमेर ने 26 मई को उससे 60000 रूपए लिए और उसका विवाह करवा देने का आश्वासन दिया।उसके बाद विपक्षी ने शाहाबाद के बेझा चौराहे पर उसे बुलाया और एक महिला को दिखाकर कहा कि अब ये तुम्हारी पत्नी के रूप में रहेगी ले जाओ। उक्त महिला उसकी बाइक पर बैठकर कुछ दूर चली और बाथरूम करने के बहाने बाइक रुकवाकर कहीं भाग गई। ज़ब उसने विपक्षी से इस बारे में बताया और अपने रूपए की मांग की तो विपक्षी ने बताया वह चौकीदार है और उसका यही कार्य है। वह अपने गिरोह की महिलाओं को भेजकर इसी तरह की फर्जी शादी करवाता है। उसने घटना की सूचना बेहटा गोकुल पुलिस को दी एसपी को भी लिखित शिकायत भेजी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।
     न्यायालय के आदेश पर बेहटा गोकुल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।