छठ पूजा में एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा यातायात का दबाव, यात्रियों की सुविधा के लिए यूपीडा ने किए विशेष इंतजाम
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में त्योहारों पर सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

-एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ पूरी क्षमता से व्यवस्थाओं का किया जा रहा संचालन

लखनऊ। त्योहारों का उत्साह, अपनों से मिलने की उमंग और घर पहुंचने की खुशी के बीच प्रत्येक यात्री की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर बढ़ने वाले यातायात के दबाव को देखते हुए योगी सरकार ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा सभी संबंधित एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ पूरी क्षमता से व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। यातायात के सुचारु संचालन, सड़क सुरक्षा और यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त

त्योहारों के दौरान संभावित यातायात दबाव को देखते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। समस्त स्टाफ यात्रियों की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मुस्तैद रहेगा।

अनावश्यक जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें

यूपीडा ने वाहन चालकों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण कुछ स्थानों पर अतिरिक्त प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। ऐसे में अनावश्यक जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग दें। योगी सरकार का संकल्प है कि त्योहारों की खुशियां हर परिवार तक सुरक्षित पहुंचें। इसी प्रतिबद्धता के साथ यूपीडा यात्रियों के सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन के लिए 24×7 निरंतर तत्पर है।
धारदार हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार:ज्ञानपुर पुलिस ने समर बहादुर गौतम उर्फ सरई उर्फ शेरई को पकड़ा


रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव


भदोही। सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति पर धारदार वस्तु से हमला किया गया। मामले में ज्ञानपुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मंगलवार को ज्ञानपुर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी समर बहादुर गौतम उर्फ सरई उर्फ शेरई को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वह धारदार वस्तु से हमला करने का आरोपी है।

आरोपी समर बहादुर गौतम उर्फ सरई उर्फ शेरई, स्वर्गीय कल्लू का बेटा है। वह ग्राम अछवर, थाना ज्ञानपुर, जिला भदोही का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 45 साल है।

मामले में मु0अ0सं0 283/2026 के तहत बीएनएस की धारा 109(1) और 352 में केस दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामधनी यादव, हेड कांस्टेबल मुलायम यादव और कांस्टेबल संदीप प्रजापति शामिल थे।
एसडीएम के निर्देशों की कसौटी पर ब्लॉक प्रशासन, जलभराव ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की हकीकत
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा

संडीला, हरदोई।** ग्राम सभा सोम के मुरार नगर में जलनिकासी की समस्या अब ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। सुरेन्द्र सिंह के घर से राम नरेश राठौर के घर तक और राकेश सोनी के घर से शमशाद के घर तक रास्तों पर पानी जमा है। नालियों का निकास बाधित होने से रास्तों की स्थिति दयनीय बनी हुई है और लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।मले में एसडीएम संडीला नारायणी भाटिया एवं बीडीओ निधि राठौर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दे चुकी हैं। ग्राम सचिव होरीलाल, लेखपाल राहुल सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति देख चुके हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों के मुताबिक समस्या का स्थायी समाधान अभी नहीं हो पाया है।एसडीएम की सक्रिय पहल के बाद अब ब्लॉक प्रशासन की जिम्मेदारी है कि निर्देशों को प्रभावी ढंग से अमल में लाकर जलनिकासी सुनिश्चित करे।
ग्रामीणों की मांग है कि दोनों मार्गों पर नालियों का निकास दुरुस्त कराकर जलभराव से स्थायी निजात दिलाई जाए।
दीपावली पर पूर्व विधायक बृजेश वर्मा ने की  लोगों को मिठाई, अंगवस्त्र और आर्थिक सहयोग देकर बढ़ाया सम्मान
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा

मल्लावां (हरदोई)। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बृजेश वर्मा ने मोची समाज के लोगों के बीच दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

नगर के बड़ा चौराहा मल्लावां पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक बृजेश वर्मा ने मोची समाज के लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विकासखंड मल्लावां, माधौगंज और बिलग्राम में रहने वाले मोची समाज के लोगों के लिए दीपावली के अवसर पर मिठाई का एक डिब्बा, एक अंगोछा और 500 रुपये की आर्थिक सहायता भिजवाई।

इस पहल को तीनों विकासखंडों में लोगों तक पहुंचाने में सुधीर वर्मा, पीयूष पटेल और विनय वर्मा ने सहयोग किया। इनके माध्यम से मोची समाज के लोगों तक दीपावली की शुभकामनाओं के साथ सम्मान और सहयोग पहुंचाया गया।

पूर्व विधायक बृजेश वर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का अपना महत्व है। मेहनत, लगन और ईमानदारी से अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले लोगों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। समाज में किसी भी व्यक्ति को उसके कार्य या आर्थिक स्थिति के आधार पर नहीं, बल्कि उसके सम्मान और योगदान के आधार पर देखा जाना चाहिए।
पूर्व विधायक की इस पहल से मोची समाज के लोगों में खुशी देखने को मिली। दीपावली के अवसर पर मिठाई, अंगवस्त्र और आर्थिक सहयोग देकर उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो शेयर करने का आरोपी गिरफ्तार: टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर करता था शेयर; रेडमी फोन जब्त



रिपोर्टर -‌ नितेश श्रीवास्तव

भदोही। साइबर टिपलाइन पर मिली रिपोर्ट के बाद भदोही के कोईरौना थाने की पुलिस ने बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो टेलीग्राम पर शेयर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से रेडमी (Xiaomi 15) मोबाइल फोन जब्त किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने टेलीग्राम पर कई ग्रुप बनाए थे। इनमें बच्चों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो जमा करके लोगों के साथ शेयर किए जा रहे थे। इस मामले में कोईरौना थाने में केस नंबर 178/26 दर्ज किया गया था। इसमें बीएनएस की धारा 295, आईटी एक्ट की धारा 67 और पॉक्सो एक्ट की धारा 13/14/15 लगाई गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को लंबित जांच के सिलसिले में कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल की निगरानी में हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव मिश्रा (करीब 27) के रूप में हुई है। वह राजबिहारी मिश्रा का बेटा और भदोही जिले के कोईरौना थाने के गोपालापुर का निवासी है।

पुलिस टीम में निरीक्षक सेतान्षु शेखर पंकज (गोपीगंज थाने के विवेचक), कांस्टेबल सिद्धगोपाल (कोईरौना थाना) और कांस्टेबल कन्हैया कुमार (साइबर क्राइम थाना) शामिल थे।
सोमवार रात हुआ दर्दनाक हादसा, घर लौट रहे तिलक नगर निवासी संतोष की गई जान
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, टक्कर मार भागने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत सोमवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराया और गहरे नाले में जा गिरा। नाले के पानी में डूबने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा है। मिली जानकारी के मुताबिक, कछौना के तिलक नगर मोहल्ला निवासी संतोष पुत्र मुन्नीलाल सोमवार रात को किसी काम से अटवा गांव गए हुए थे। देर रात जब वह वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गोठवा पुलिया के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष छिटककर सीधे पुलिया की दीवार से टकराए और सीधे नाले में जा गिरे, जहां पानी में दम घुटने से उनकी मौत हो गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को जब घटना की भनक लगी, तो वे तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद संतोष को नाले से बाहर निकाला।आनन-फानन में उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कछौना ले जाया गया। लेकिन, वहां तैनात डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद संतोष को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के इस बयान के बाद साथ आए लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।संतोष की इस अचानक और असामयिक मौत ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया है। मृतक अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी और तीन बेहद छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। इन तीन मासूमों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ चुका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कछौना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संतोष को किस गाड़ी ने टक्कर मारी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास और रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा सके।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाई की जाएगी।
गोवर्धन पूजा पर गौ संरक्षण केंद्र में श्रद्धा भाव से हुआ गौ पूजन, गायों को खिलाया गुड़ और चना

Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
कछौना, हरदोई।* सनातन परंपरा और लोक आस्था के महापर्व गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मंगलवार को वृहद गौ संरक्षण केंद्र, बालामऊ में एक भव्य और गरिमामय गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तिभाव, पारंपरिक रीति-रिवाजों और अपार उत्साह के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ माता के सामूहिक पूजन से हुई। केंद्र में उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीण वासियों ने श्रद्धापूर्वक गौ माताओं को रोली-चंदन का तिलक लगाया, माला पहनाई और धूप-दीप जलाकर उनकी आरती उतारी। इस पावन अवसर पर गौवंश के उत्तम स्वास्थ्य, संवर्धन और दीर्घायु की कामना की गई। सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए सभी गौ माताओं को विशेष रूप से गुड़, चना और पके हुए केले खिलाए गए। इस विशेष आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थित बालामऊ के ग्राम प्रधान आलोक कुमार ने गोवर्धन पूजा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में गौ माता का स्थान सर्वोच्च और पूजनीय है। गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार हैं। उनकी नि:स्वार्थ सेवा और संरक्षण करना हम सभी का परम नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम में मौजूद पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष कुमार ने गौ संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र में स्वच्छता बनाए रखने और पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण और उचित पोषण से ही गौवंश को सुरक्षित और स्वस्थ रखा जा सकता है। इस अवसर पर स्थानीय पशुपालन विभाग के समर्पित कर्मचारी, पैरा-वेट्स और भारी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सामूहिक गौ सेवा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
महिला सहित तीन को पीटकर किया घायल , रिपोर्ट दर्ज
Sb न्यूज़ ब्यूरो रितेश मिश्रा
में दबंगों ने रंजिश के चलते एक महिला सहित तीन लोगों को पीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मंगली पुरवा मजरा बंजरिया निवासी सत्यपाल के अनुसार उसकी बहू सरला देवी 8 नवंबर को 11:00 बजे फतेहपुर गाजी की बैंक से रुपए निकाल कर ला रही थी। ग्राम भुड़वा के पास शैलेंद्र ने उसकी बहू को रोक लिया और धक्का मुक्की की जिससे वह गिर गई और उसके काफी चोट लग गई। सूचना पर भतीजा संतोष और भाई श्रवण मौके पर आए तो उन्होंने घटना का कारण पूछा जिससे नाराज होकर शैलेंद्र, रामसागर, संजय, जयपाल, अखिलेश, प्रमोद, मंजेश एवं विनोद आदि ने डंडों से हमला कर दिया जिससे दोनों घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
बच्चा चाेर समझकर मानसिक विक्षिप्त महिला काे पीटा, तीन पकड़े गये
लखनऊ। लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में एक महिला को बंधक बनाकर पीटने के मामले में वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में कुछ व्यक्ति एक महिला के हाथ पैर बांधकर उसके साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच की गई। जांच में पता चला कि महिला मूलरूप से जनपद बाराबंकी की निवासी है और मानसिक रूप से कमजोर है। वह महिला आज सुबह के समय सुगामऊ क्षेत्र में पास की झुग्गी-झोपड़ियों की ओर चली गई, जहां उसने एक छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया। इस पर वहां मौजूद व्यक्तियों ने महिला को बच्चा चोर समझकर उसके साथ मारपीट की।

थाना पुलिस को महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तथा वह किसी बच्चे की चोरी करने का प्रयास नहीं कर रही थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पति की लिखित तहरीर पर मामला दर्ज कर प्रकरण में प्रकाश में आए तीन व्यक्तियों हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर डीएम ने किया बेरिया घाट का निरीक्षण, समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश

विधायक आशीष सिंह आशू, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, सुरक्षा से लेकर प्रकाश, सफाई और पार्किंग पर दिया जोर


Sb न्यूज़ रिपोर्टर धर्म सिंह
हरदोई/बिलग्राम। आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले के दृष्टिगत बिलग्राम तहसील क्षेत्र के मल्लावां स्थित बेरिया घाट का विधायक बिलग्राम-मल्लावां आशीष सिंह आशू, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने घाट तक आने-जाने वाले मार्गों को व्यवस्थित करने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त इंतजाम करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग, जाली और संकेतक लगाने को कहा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले के शुभारंभ से पहले सभी तैयारियां पूरी हो जानी चाहिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी बिलग्राम को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और लगातार गश्त करने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नहने राम, अधिशासी अभियंता सिंचाई अजय कुमार चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।