बस चालकों को दी गई शराब पीकर बस न चलाने की नसीहत

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डा, फर्रुखाबाद पर यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत रोडवेज बस चालकों एवं यात्रियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित वाहन संचालन एवं यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया।
चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की गई। साथ ही यात्रियों को भी सुरक्षित यात्रा हेतु यातायात नियमों के पालन एवं सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बिखेरे आकर्षक रंग, प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन  

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। क्षेत्र के सिगाड़ी स्थित सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को धनतेरस एवं दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाईं।

विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे फूलों, अबीर, गुलाल और विभिन्न रंगों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगोली की मनमोहक कलाकृतियों से विद्यालय परिसर दीपावली के रंगों में सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं की कलाकारी और मेहनत ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक पंकज सिंह युवराज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रबंधक पंकज सिंह युवराज ने कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।
साथ ही उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चक्रवात तूफान के कारण प्रतियोगिता स्थगित, किट का वितरण नहीं हुआ
फर्रुखाबाद। 11 से 16 नवंबर तक हैदराबाद तेलंगाना राज्य में आने वाले चक्रवात-तूफान के कारण प्रतियोगिता को स्थगित करना एoएफoआईo का एकदम सही निर्णय है । सचिव योगेश शुक्ला ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारा पहला दायित्व है,ऐसी स्थिति मे फर्रुखाबाद एसोसिएशन द्वारा आयोजित किट बितरण कार्यक्रम जो  10 नवंबर 2026 को होने जा रहा स्थगित कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि जा रहा है afi से नवीन सूचना आने पर एसोसिएशन द्वारा किट बितरण कार्यक्रम किया जायेगा ।
युवती के बुलाने पर घर से निकला युवक, सुबह नहर किनारे मिला शव

शरीर पर मिले चोटों के निशान, पास में खड़ी मिली मोटरसाइकिल; परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने का आरोप

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में युवती के बुलाने पर घर से निकले युवक का शव शुक्रवार को नहर की पटरी पर पड़ा मिला है। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसकी मोटरसाइकिल भी घटनास्थल पर खड़ी मिली। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंके जाने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी।

पूरन खेड़ा मजरे बहादुर नगर गांव निवासी हरिश्चंद्र का बेटा बृजेश कुमार (25) गुरुवार की रात घर से निकला था। शुक्रवार सुबह बछरावां क्षेत्र के नया पुरवा गांव के पास नहर की पटरी पर उसके शव को ग्रामीणों ने देखा। शव के पास ही बृजेश की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार, बृजेश की शादी बछरांवा के सेहंगों में सलोनी से तय हुई थी, लेकिन बाद में सहमति नहीं बन सकी। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच अनबन चल रही थी, जबकि बृजेश और सलोनी के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होती रहती थी। परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात सलोनी ने बृजेश को अपने घर बुलाया था। उसके बुलाने पर ही वह घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह नहर की पटरी पर बृजेश का शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के पिता हरिश्चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

बछरांवा के थाना प्रभारी श्यामलाल पाल के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। मृतक के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पल्थी का प्रसिद्ध मेला धूम धाम से हुआ सम्पन्न

सत्येन्द्र यादव
मार्टीनगंज - आजमगढ़
दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार का दो दिवसीय ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मेला का प्रथम दिन शुक्रवार को बहुत ही धूम धाम से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक मेले मे क्षेत्र के तिघरा, चरौवा, बिहटा, दरियापुर, डीहपुर, गुवाई, मीरअहमदपुर, सरावां, गद्दोपुर, हड़वाँ, समुंद्रपुर, खदरा, बूंदा आदि दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने मेले में शामिल होकर खूब आनंद लिया। मेले मे आये हुए बच्चों व महिलाओं ने झूला स्पंज झूला चरखी, ड्रेगन झूला, का जमकर आनंद लिया। वहीं मेले में महिलाओं की चाट फुल्की जलेबी व मिठाई, के अलावा बिसाता, की दुकानो पर काफी भीड़ देखने को मिला। बच्चे गुब्बारे, खिलौने की खूब खरीद किये । मेले में ज्यादातर बच्चे व महिलाएं देखने को मिली। मेले मे सुरक्षा ब्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए दीदारगंज न थानाध्यक्ष निरीक्षक जय प्रकाश यादव, एस आई रमेश चन्द्र यादव, धर्मेन्द्र तिवारी, सहित दर्जनों पुलिस बल के जवान सुरक्षा ब्यवस्था में लगातार भ्रमण करते रहे।
*भारत के 3 महान ग्रंथों का दुनिया में बजा डंका, UNESCO की लिस्ट में शामिल

#3greatindianepicsmahabharataarthashastraandrajataranginiresonateworldwide

भारत की साहित्यिक, ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत का दुनिया में डंका बजा है। भारत की तीन प्रमुख प्राचीन भारतीय कृतियों को वैश्विक पहचान मिली है। महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिनी को यूनेस्को के लिस्ट में शामिल किया गया है।

कश्मीर के इतिहास पर आधारित कल्हण की 12वीं सदी की रचना 'राजतरंगिणी', महाकाव्य 'महाभारत' और कौटिल्य के 'अर्थशास्त्र' को यूनेस्को के 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर फॉर एशिया एंड द पैसिफिक' में शामिल किया गया है। तीनों ग्रंथों को रजिस्टर में शामिल कराने के लिए नामांकन दस्तावेज तैयार करने में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) की अहम भूमिका रही।

सरकार ने बताया-देश के लिए गौरव का क्षण

संस्कृति मंत्रालय ने इस घोषणा को साझा करते हुए इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा, “ये तीनों कृतियाँ भारत की बौद्धिक विरासत के विशिष्ट पहलुओं– ऐतिहासिक दस्तावेजीकरण, महाकाव्य साहित्य और राजनीतिक अर्थव्यवस्था–का प्रतिनिधित्व करती हैं। इनके शामिल होने से यूनेस्को के क्षेत्रीय दस्तावेजी विरासत रजिस्टर में भारत की बढ़ती उपस्थिति को और बल मिलता है।”

लिस्ट में भारत के कुल 6 प्राचीन ग्रंथ

इस तरह अब इस लिस्ट में भारत के कुल 6 प्राचीन ग्रंथ शामिल हैं। इससे पहले मई 2024 में मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में आयोजित 10वीं बैठक के दौरान तीन प्राचीन ग्रंथों पंचतंत्र, सहृदयालोक-लोचन और रामचरितमानस को भी इस सूची में जोड़ा गया था।

हाईवे पर निराश्रित गोवंश मिलने पर संबंधित सीवीओ पर होगी कठोर कार्रवाई
- 10 नवंबर को प्रदेश की सभी गौशालाओं में भव्यता से मनेगी गोवर्धन पूजा, जन प्रतिनिधियों को किया जाएगा आमंत्रित
- दीपावली पर पराग के पर्याप्त गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के निर्देश: धर्मपाल सिंह

लखनऊ: 06 नवम्बर, 2026। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के किसी भी जनपद में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर निराश्रित गोवंश विचरण करते हुए नहीं पाए जाने चाहिए। यदि किसी जनपद में हाईवे पर निराश्रित गोवंश घूमते हुए पाया जाता है तो संबंधित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण के साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम भी विभाग की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
धर्मपाल सिंह ने आज यहां विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश की सभी गौशालाओं में भव्य आयोजन कराए जाएं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। इस अवसर पर गौशालाओं में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, गोवंश की समुचित देखभाल, सेवा करने तथा उन्हें गुड़ एवं हरा चारा खिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आयोजनों की निगरानी संबंधित मंडलीय अपर निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी करेंगे।
श्री सिंह ने प्रदेश में दुग्ध समितियों के गठन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे दुग्ध उत्पादकों को संगठित बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने पराग ब्रांड के उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग पर जोर देते हुए कहा कि दीपावली पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध पराग उत्पाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएं। इसके लिए विपणन एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने गोवंश संरक्षण, गौशालाओं की स्वच्छता, गोवर्धन पूजा के आयोजन तथा दुग्ध समितियों एवं पराग उत्पादों से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी और समीक्षा करने को कहा।
बैठक में पशुधन विभाग के विशेष सचिव विवेक श्रीवास्तव, दुग्ध विकास विभाग के विशेष सचिव राम सहाय यादव, पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक योगेश, दुग्ध आयुक्त श्रीमती धनलक्ष्मी के0, पशुपालन निदेशालय के निदेशक (रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र) डॉ. संगीता तिवारी, निदेशक प्रशासन एवं विकास डॉ. राजेंद्र प्रसाद सहित पीसीडीएफ एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इस दीपावली, स्वास्थ्य का उपहार: ‘परंपरा से पोषण’ के माध्यम से गोंडा में माताओं और बच्चों तक पहुँचा पारंपरिक पोषण

*मंडलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल से गोंडा में 250 कुपोषित माताओं एवं बच्चों को मिला पोषण का उपहार। ‘परंपरा से पोषण’ अभियान देवीपाटन मंडल के सभी चार जिलों में संचालित होगा।*

*परंपरा से पोषण’ अभियान को लागू करने से बच्चों एवं महिलाओं को मिल रहा लाभ: प्रियंका निरंजन*

गोंडा, 6 नवंबर 2026: दीपावली की तैयारियों के बीच गोंडा में शुक्रवार को 250 कुपोषित माताओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण का उपहार दिया गया। दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित वितरण कार्यक्रम के साथ गोंडा ‘परंपरा से पोषण’ अभियान को लागू करने वाला पहला जिला बन गया।

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल में एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में महिलाओं एवं बच्चों के कुपोषण की समस्या से निपटना है। इसी प्रकार के वितरण कार्यक्रम अन्य तीन जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे।

पूरे मंडल में 10,842 बच्चों की पहचान गंभीर तीव्र कुपोषण (SAM) अथवा मध्यम तीव्र कुपोषण (MAM) से प्रभावित बच्चों के रूप में की गई है। इस पहल का लक्ष्य इनमें से प्रत्येक बच्चे तक पहुँचना है।

यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृ एवं शिशु पोषण को मजबूत करने तथा प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ शुरुआत सुनिश्चित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाती है।

*पारंपरिक खानपान से पोषण की ओर वापसी*

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की अपनी पारंपरिक खाद्य परंपराओं को फिर से प्रोत्साहित करना है।

माताओं को पारंपरिक लोहे की कड़ाही भेंट की गई। भारतीय रसोई में लंबे समय से उपयोग की जाने वाली लोहे की कड़ाही भोजन में आयरन की मात्रा बढ़ाने में सहायक होती है, जिससे एनीमिया (खून की कमी) से बचाव के प्रयासों को मजबूती मिलती है।

इसके साथ ही परिवारों को गुड़, भुना चना और सत्तू भी वितरित किए गए। ये सभी खाद्य पदार्थ सस्ते, पौष्टिक तथा क्षेत्र में पीढ़ियों से उगाए और खाए जाते रहे हैं।

इसके अतिरिक्त कैल्शियम तथा ओआरएस-जिंक के पैकेट भी दिए गए।

माताओं और बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए फोर्टिफाइड टेक होम राशन (पोषक तत्वों से युक्त घर ले जाने वाला राशन) के रूप में तैयार-करने-योग्य पौष्टिक मिश्रण भी उपलब्ध कराया गया।

*वितरण तक सीमित नहीं, निरंतर निगरानी भी*

मंडलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल की परिकल्पना से शुरू हुआ ‘परंपरा से पोषण’ अभियान केवल एक दिन के वितरण कार्यक्रम तक सीमित नहीं है।

इसके अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रत्येक माता और बच्चे की प्रगति पर नजर रखेंगी। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नियमित रूप से घरों का भ्रमण किया जाएगा।

इसके साथ ही वजन, बच्चों की वृद्धि तथा हीमोग्लोबिन स्तर की नियमित अंतराल पर जांच और निगरानी की जाएगी, ताकि इस अभियान की सफलता का आकलन परिवारों के वास्तविक स्वास्थ्य सुधार के आधार पर किया जा सके।

*इस अवसर पर मंडलायुक्त  दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा:*

“देवीपाटन मंडल का स्वस्थ भविष्य उसकी माताओं और बच्चों से शुरू होता है। ‘परंपरा से पोषण’ हमारी पारंपरिक ज्ञान-परंपरा और सरकारी व्यवस्था की पहुंच को एक साथ जोड़ता है। दीपावली के अवसर पर इन पोषण किटों का वितरण केवल पहला कदम है। हम प्रत्येक परिवार के साथ तब तक जुड़े रहेंगे, जब तक उनके बच्चों का समुचित विकास नहीं होने लगता और माताएं स्वस्थ नहीं हो जातीं।”

*गोंडा से शुरू हुई पहल, अब अन्य जिलों तक पहुँचेगा अभियान*

मंडलायुक्त ने इस अभियान के अंतर्गत प्रथम वितरण कार्यक्रम की योजना बनाने और सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए गोंडा की जिलाधिकारी  प्रियंका निरंजन एवं उनकी पूरी जिला टीम के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा:

“गोंडा प्रशासन ने यह दिखाया है कि एक सुनियोजित और जन-केंद्रित प्रयास के माध्यम से उन परिवारों तक पहुंचा जा सकता है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। गोंडा ने इस अभियान की अच्छी शुरुआत की है। अब इसे बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में भी आगे बढ़ाया जाएगा। हमारा उद्देश्य सभी 10,842 कुपोषित बच्चों और उनके परिवारों तक पहुंचना है।”

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके द्वारा क्षेत्र में प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों से इस प्रकार की जनकल्याणकारी पहल सफल हो पाती हैं।

उन्होंने कहा की परंपरा से पोषण’ अभियान को लागू करने से बच्चों एवं महिलाओं को मिल रहा लाभ

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी  मौजूद रहे।
वनटांगिया परिवारों के साथ धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव, उपहार पाकर खिले परिवारों के चेहरे

*ग्राम महेशपुर में नवीन प्राथमिक विद्यालय का मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण*

*जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित हुआ 2100 दीपों का दीपोत्सव कार्यक्रम, अधिकारियों ने वनटांगिया परिवारों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां*

*प्रशासन की पहल से वनटांगिया परिवारों में दिखा उत्साह, अधिकारियों ने साझा की दीपावली की खुशियां*

*नवीन प्राथमिक विद्यालय का हुआ लोकार्पण, बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा*

*गोण्डा 06 नवम्बर,2026*।
जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तहसील तरबगंज के अंतर्गत ग्राम महेशपुर एवं रामगढ़ में वनटांगिया परिवारों के साथ दीपावली के पावन अवसर पर 2100 दीपों का दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वनटांगिया परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा करना तथा उनमें अपनत्व एवं सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान दोनों ग्रामों में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी के माध्यम से उत्सव की खुशियां साझा की गईं। साथ ही वनटांगिया परिवारों के सभी सदस्यों को दीपावली के शुभ अवसर पर उपहार स्वरूप दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। उपहार प्राप्त कर वनटांगिया परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिकारियों ने परिवारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के क्रम में वन ग्राम महेशपुर में नवनिर्मित नवीन प्राथमिक विद्यालय का मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद एवं अपर जिलाधिकारी प्रमोद झा द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया। विद्यालय के निर्माण से ग्राम के बच्चों को शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में शैक्षिक वातावरण को बढ़ावा मिलने के साथ ही बच्चों को अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने विद्यालय को ग्रामीण विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन ने वनटांगिया परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए सामाजिक सहभागिता, समावेशी विकास एवं शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। इस आयोजन से वनटांगिया परिवारों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी नवाबगंज, खण्ड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपराष्ट्रपति होंगे अयोध्या दीपोत्सव के मुख्य अतिथि, 30 लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी

लखनऊ। अयोध्या दीपोत्सव-2026 के मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे। उप राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में अयोध्या की छटा इस बार देश की सीमाओं से परे वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक वैभव का संदेश देगी।

दीपोत्सव के दसवें संस्करण में रामनगरी को 30 लाख से अधिक दीपों से रोशन कर अविस्मरणीय बनाने की तैयारी है। प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति में राम की पैड़ी समेत 56 घाटों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित होंगे। वहीं, सरयू तट पर 2,151 वेदाचार्यों और अर्चकों के मंत्रोच्चार के बीच होने वाली महाआरती उत्सव की दिव्यता को विस्तार देगी।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जारी बयान में कहा कि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से वर्ष 2017 में जब दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी, तब अयोध्या में करीब 1.71 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे। पहले आयोजन से लेकर दसवें संस्करण तक दीपों की संख्या में लगातार कई गुना वृद्धि हुई। इस वर्ष रामनगरी के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपों की बढ़ती संख्या केवल आयोजन के विस्तार का प्रमाण नहीं, यह जन-जन की अटूट आस्था और प्रभु श्रीराम के प्रति श्रद्धा व सम्मान का प्रतीक भी है।'

मंत्री जयवीर सिंह ने विश्वास जताया कि 'दीपोत्सव-2026 भव्यता और जनभागीदारी के लिहाज से प्रकाश पर्व का नया शिखर स्थापित करेगा। आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी 56 घाटों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके तहत 35 हजार स्वयंसेवकों के साथ 900 घाट समन्वयक, 112 घाट प्रभारी और 27 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, थीम आधारित सजावट, अंतरराष्ट्रीय रामलीला, दीपोत्सव मेला और प्रदर्शनी जैसे आयोजन उत्सव की छटा बढ़ाएंगे। इनके जरिए देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।'

ड्रोन से आसमान में साकार होंगे रामायण के प्रसंग

दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव में पर्यटन विभाग की ओर से अयोध्या के आसमान में भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आकाश में एक साथ 2,100 रंग-बिरंगे ड्रोन रोशनी की छटा बिखेरते हुए रामायण के प्रमुख प्रसंगों को साकार करेंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले करीब दोगुनी संख्या में ड्रोन के जरिए आस्था, अध्यात्म और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ड्रोन से बनने वाली विभिन्न आकृतियों में वीर मुद्रा में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान, रावण वध, पुष्पक विमान और राम दरबार जैसे दृश्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि, गोस्वामी तुलसीदास और हनुमान के विभिन्न स्वरूप भी आकाश में जीवंत होंगे।

विभिन्न राज्यों के 1,000 कलाकारों की प्रस्तुति

देश के विभिन्न राज्यों से आए करीब 1,000 कलाकारों का दल अयोध्या के अलग-अलग स्थलों पर लोक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, भव्य शोभायात्रा में रामायण के सातों कांडों पर आधारित आकर्षक झांकियां सजेंगी, जो प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र और रामकथा के विविध प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी।

जेन-जी को लुभाएगा नवाचार

दीपोत्सव-2026 में परंपरा और आधुनिकता का संगम खासतौर पर युवाओं यानी जेन-जी को आकर्षित करेगा। सरयू के घाटों पर पारंपरिक दीपों की आभा के साथ आधुनिक तकनीक और मनोरंजन का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से राम की पैड़ी पर मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 100 से अधिक कलाकारों की लाइव प्रस्तुतियां उत्सव में चार चांद लगाएंगी।

अंतरराष्ट्रीय रामलीला मंचन अयोध्या के रामकथा पार्क में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशी कलाकार भी रामलीला के मंचन से रामकथा को जीवंत करेंगे। असम, केरल और बंगाल के कलाकार दल अपनी सांस्कृतिक शैली में प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और इंडोनेशिया के बाली से आए कलाकार प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन करेंगे। विभिन्न देशों की कला और परंपराओं के संगम से रामलीला का मंच अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा।

दीपोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी

अयोध्या के क्वीन हो मेमोरियल पार्क में पांच दिवसीय (05-09 नवंबर) दीपोत्सव मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इसमें आगंतुकों को उत्सव के रंगों के साथ विविध उत्पादों, कला और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।