आजमगढ़ : प्रधानाचार्य राजेश कुमार उपाध्याय का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
सिद्धेश्वर पाण्डेय
व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार उपाध्याय (55) का हृदयाघात के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के वेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शनिवार को उनका अंतिम संस्कार आजमगढ़ के राजघाट पर किया गया। इस दौरान शिक्षकों, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अंतिम संस्कार में प्रधानाचार्य सर्वेश्वर पांडेय, सूर्य प्रकाश यादव, राजीव रंजन गोयल, डॉ. देवेंद्र नाथ पांडेय, शिवेंद्र त्रिपाठी, विंध्यवासिनी पाठक, गणेश हरिजन, प्रवीण सिंह, रामाशीष, राजीव अस्थाना, शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजेश राय, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Nov 09 2026, 09:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k