शिवसेना प्रमुख के खिलाफ कोर्ट में केस करनेवाले मुन्ना त्रिपाठी का आकस्मिक निधन
जौनपुर। उत्तर भारतीय समाज के अपमान को लेकर शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के खिलाफ कोर्ट में केस करने वाले अखंड राष्ट्र अखबार के संपादक मंगलेश्वर त्रिपाठी उर्फ मुन्ना त्रिपाठी ( उम्र 49 वर्ष) का बीती रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने हिंदू महासभा की तरफ से जौनपुर लोकसभा के लिए नामांकन भी किया था। बाद में बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के अनुरोध पर नाम वापस ले लिया था। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। आज दोपहर में गोमती नदी किनारे स्थित इमिलिया घाट पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति, ब्लॉक प्रमुख डॉ उमेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह उर्फ नाटे सिंह, भाजपा नेता श्रीकृष्ण पांडे, प्रधान संतलाल सोनी, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार प्रणय तिवारी, पत्रकार प्रमोद पांडे, समाजसेवी सुरेश तिवारी, पत्रकार संगम लाल पांडे, पत्रकार पब्बर दुबे, साधु तिवारी, पत्रकार श्रवण उपाध्याय, ठाकुर प्रसाद तिवारी, सुभाष मिश्रा समेत सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके सुपुत्र पत्रकार ओमकार त्रिपाठी ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ राधेश्याम तिवारी,उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, डीआईजी अजय पाल शर्मा, पत्रकार अनिल तिवारी, पत्रकार चंद्रकांत दुबे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, मीरा भाईंदर महानगरपालिका परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष कमलेश पांडे, देवेश तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, समाजसेवी रामजी उपाध्याय, डी एस तिवारी समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

संजीव सिंह बलिया। दीपावली जैसे मुख्य त्योहार पर उत्तर प्रदेश के बलिया समेत कई जनपदों के शिक्षामित्रों को उनका मानदेय नहीं मिल पाने से निराशा और आक्रोश बढ़ा है। शिक्षामित्रों का कहना है कि टोकन जारी होने के बाद भी खाते में राशि नहीं पहुंची, जिससे त्योहार की खुशियां फीकी पड़ गई हैं।
जौनपुर। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित वीरभानपुर गांव निवासी प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र के आवास "केशव कुंज" पर दीपावली की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस काव्य गोष्ठी में जनपद के अनेक वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार शामिल हुए। करीब 2 घंटे तक चली काव्य गोष्ठी में सभी ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। डॉ कृपाशंकर मिश्र (नारीपुर , सुजानगंज ), डॉ प्रेम शंकर द्विवेदी (भास्कर ), शिवानन्द चौबे (प्राध्यापक गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज ),अमरनाथ सिंह (मोही )ऊंच गांव सुजानगंज, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने वीर,श्रृंगार और हास्य रस से जुड़ी कविताओं का वाचन किया। कविताओं के माध्यम से ही देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र मीरा भायंदर शहर में रहते हैं। कृष्णा क्लासेस का संचालक होने के साथ-साथ वे महर्षि दयानन्द महाविद्यालय में भैतिक विज्ञान के प्राध्यापक भी हैं।
27 वर्षों की सेवा—समर्पण को वैश्विक सम्मान : टीबी उन्मूलन में भारतीय संस्था 'REACH' को मिला कोचोन पुरस्कार
Nov 08 2026, 17:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1