वाराणसी में MLCआशुतोष सिन्हा को जीत की बधाई, प्रदेश महामंत्री सुशील यादव का जन्मदिन भी मना; संगठन सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव प्रांतीय बैठक को भेजा
संजीव सिंह बलिया। वाराणसी:उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री
श्रीराम द्विवेदी एवं प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में स्नातक एमएलसी माननीय आशुतोष सिन्हा जी को उनकी जीत की हार्दिक बधाई दी गई। इसी शुभ अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुशील यादव जी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में माननीय आशुतोष सिन्हा जी ने प्रदेश महामंत्री सुशील यादव जी का केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्वांचल के आठों जनपदों के मंडल एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव व प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष वाराणसी अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष वाराणसी भूपेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री आजमगढ़ भरत यादव , जिला अध्यक्ष गाजीपुर राम प्रताप, जिला अध्यक्ष जौनपुर संदीप यादव, जिला अध्यक्ष सोनभद्र अशोक श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मिर्जापुर सुनील पटेल, जिला अध्यक्ष भदोही शाहनवाज खान, जिला प्रभारी चंदौली रामप्रवेश, मंडल संरक्षक आजमगढ़ सरल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सेवापुरी देवनाथ पाल, जिला सचिव वाराणसी यशनाथ यादव तथा ओ.पी. मौर्या सहित समस्त सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रस्तुत सुझावों एवं प्रस्तावों पर सम्यक विचार-विमर्श के उपरांत आदरणीय प्रदेश संगठन मंत्री श्रीराम द्विवेदी जी ने अपने अनुमोदन सहित इन्हें आगे प्रदेश अध्यक्ष जी को प्रेषित कर दिया। इन प्रस्तावों पर आगामी प्रांतीय बैठक में संगठन हित में निर्णय लिया जाएगा।
कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन केवल जीत की बधाई और जन्मदिन उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भविष्य की संकल्पना, संगठन के पुनर्जागरण एवं संघर्ष के लिए नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर भी रहा। उन्होंने उन सभी साथियों का आभार व्यक्त किया, जो समय की मांग को समझकर संगठन हित में निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं।
पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन के साथी समय आने पर चाणक्य की तरह रणनीति बनाकर शिक्षामित्रों के अधिकारों की प्राप्ति हेतु दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई, धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
17.2k