पटना में खरगे की टिप्पणी पर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, डाक बंगला चौराहे पर पुतला दहन* *




*पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश,संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी*


*संजय सरावगी का कांग्रेस पर हमला: हताशा में मर्यादा भूल रही कांग्रेस जनता देगी करारा जवाब* *प्रधानमंत्री के परिवार पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस को राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा: संजय सरावगी* *



कांग्रेस और महागठबंधन की हार की खीझ बयानों में दिख रही है : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष* पटना, 26 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज बिहार भाजपा ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खरगे का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतले को थप्पड़ मारकर विरोध जताने के बाद उसमें आग लगा दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध से संबंधित नारे लिखी तख्तियां और पोस्टर भी थे। प्रदेश भाजपा कार्यालय के पास बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने आयकर गोलंबर होते हुए डाक बंगला चौराहे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद वहां कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक एवं मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री की राजनीति से असहमति हो सकती है, लेकिन उनके दिवंगत माता-पिता के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता जी के बारे में पहले भी बिहार की धरती पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया था। उन्हें याद है कि उनके गृह जिले दरभंगा में भी प्रधानमंत्री की माता जी के खिलाफ अपशब्द कहे गए थे। संजय सरावगी ने कहा कि अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के पवित्र मंच का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। दशकों पहले दिवंगत हो चुके व्यक्ति के प्रति इस तरह की टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा के विरुद्ध है। बिहार की जनता ऐसी भाषा को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन को जनता ने जिस तरह नकारा है, उससे इन दलों की हताशा उनके बयानों में दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक मंचों से जनता के मुद्दों पर बात करने के बजाय कांग्रेस नेता अमर्यादित टिप्पणियों के जरिए अपनी खीझ निकाल रहे हैं। सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का नेतृत्व करते हैं और उनके पद की गरिमा के साथ-साथ उनके परिवार के प्रति भी सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ पहले भी 'मौत का सौदागर' और 'नीच' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया तथा उनकी गरीब पृष्ठभूमि को लेकर भी टिप्पणियां की गईं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता ऐसे बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी और कांग्रेस को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा। संजय सरावगी ने कहा कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती जैसे गरिमामय अवसर पर प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर व्यक्तिगत और पारिवारिक मर्यादा का उल्लंघन उचित नहीं है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव,मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया,विधायक रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता, निशा सिंह, गायत्री देवी, निवेदिता सिंह, जनक राम, कविता पासवान, राम नारायण मंडल, कृष्ण कुमार ऋषि, विजय खेमका, राजू सिंह, प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक, सरोज रंजन पटेल और पटना महानगर अध्यक्ष रूपनारायण मेहता सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और सैंकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। [27/10, 3:01 pm] Bjp Danish J: *'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत बिहार में भाजपा निकालेगी पदयात्रा : संजय सरावगी* *28 अक्टूबर को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे पदयात्रा की शुरुआत, भाजपा के दिग्गज नेता भी होंगे शामिल* *प्रथम चरण में 10 कमिश्नरी मुख्यालयों और दूसरे चरण में जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम: संजय सरावगी* *कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन गढ़ रही झूठा नैरेटिव, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की राजनीति का होगा विरोध: संजय सरावगी* पटना, 27 अक्टूबर। बिहार भाजपा विपक्ष पर झूठा नैरेटिव सेट करने के विरोध में अब 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक लोगो को हकीकत से रूबरू कराया जाएगा। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन पूरे देश में झूठा नैरेटिव स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भी इस अभियान को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और विपक्ष की राजनीति का जवाब देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा ऐसे मुद्दों को उठाती रही है, जिन्हें देश की आम जनता पहले ही नकार चुकी है। वह संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास करती है। मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया के खिलाफ भी कांग्रेस लगातार अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान आवश्यक है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए संस्थाओं पर सवाल खड़े करने की राजनीति कर रही है। भाजपा इस तरह की राजनीति के खिलाफ जनता के बीच जाएगी और तथ्यों के आधार पर अपना पक्ष रखेगी। संजय सरावगी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 28 अक्टूबर से बिहार के 10 कमिश्नरी मुख्यालयों में बड़े पैमाने पर पदयात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत पटना से होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 28 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा से कारगिल चौक तक पदयात्रा करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच शुरू होगा। इस पदयात्रा के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और विपक्ष की कथित भ्रामक राजनीति के खिलाफ अपनी बात जनता तक पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभियान को चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार में विस्तार दिया जाएगा। पहले चरण में सभी 10 कमिश्नरी मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में प्रत्येक जिला मुख्यालय में भी पदयात्रा और अन्य गतिविधियों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचा जाएगा। भाजपा का उद्देश्य लोकतंत्र के प्रति जनविश्वास मजबूत करना और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की राजनीति के संबंध में जनता को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
प्दुर्घटनाग्रस्त मरीज के नाक से नहीं रुक रहा था खून, पारस हॉस्पिटल में सर्जरी से बची जान*
`


पटना। रुकनपुरा,पटना निवासी 53 वर्षीय विजय प्रसाद सीढ़ियों से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में नाक की हड्डी टूटने के साथ अंदरूनी बहुत रक्तस्राव हुआ। लगातार खून बहने से उनका हीमोग्लोबिन घटकर छह ग्राम प्रति डेसीलीटर तक पहुंच गया। चक्कर आने और आंखों के सामने अंधेरा छाने पर परिजन उन्हें पारस एचएमआरआई अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां *ईएनटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि प्रसाद* ने सर्जरी कर रक्तस्राव को नियंत्रित किया और मरीज की जान बचाई। परिजनों के अनुसार, घर में सीढ़ियों से गिरने के बाद मरीज को काफी रक्तस्राव हुआ था। पहले उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी की सलाह दी गई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें पारस एचएमआरआई लाया गया। जांच में चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर से दिमाग का पानी निकलना और नाक की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। मरीज को आइसीयू में भर्ती किया गया। डॉ रश्मि प्रसाद ने डीएनई क्वॉर्टराइजेशन सर्जरी कर रक्तस्राव के स्रोत को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त रक्त वाहिका की मरम्मत की। तीसरे दिन नाक की पैकिंग हटायी गयी और चौथे दिन मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई अभी मरीज बिल्कुल स्वस्थ है। *नाक से खून आये तो क्या करें* डॉ रश्मि प्रसाद ने बताया कि नाक से रक्तस्राव के कई कारण हो सकते हैं। खून आने पर घबराने के बजाय मरीज को बैठाकर नाक को ज़ोर से दबाना चाहिए। उसे लेटाना नहीं बल्कि बैठकर सामने झुकाकर रखना चाहिए। मुंह में आने वाले खून को बाहर निकालते रहना चाहिए। रक्तस्राव नहीं रुकने पर तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। नाक में सरसों का तेल, रूई या कोई अन्य चीज नहीं डालनी चाहिए। पारस हेल्थ के *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा कि नाक से होने वाला अत्यधिक रक्तस्राव कभी-कभी गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। चोट के बाद लगातार खून आने, चक्कर या आंखों के सामने अंधेरा छाने पर मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर जांच और विशेषज्ञ उपचार से गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है और मरीज की जान बचाई जा सकती है। *पारस एचएमआरआई के बारे में* पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
राहुल गांधी का दोहरा चरित्र उजागर, महिला सम्मान पर बोलने वाले आरोपी सांसद पर मौन क्यों : संजय सरावगी*




*11 छात्राओं के आरोपों पर कांग्रेस सांसद को दिल्ली पुलिस का तलब करना कानून की निष्पक्षता का प्रमाण : संजय सरावगी* *


संवैधानिक संस्थाओं के समर्थन में आगे आ रहे न्यायाधीश, पूर्व आईएएस और फिल्म जगत के लोग : संजय सरावगी* *कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का झूठा नैरेटिव अब जनता के सामने बेनकाब : संजय सरावगी*


पटना,  बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'महिला सम्मान' की बात करने वाले राहुल गांधी का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है। एक तरफ वे महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ अपनी पार्टी के सांसद पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों पर मौन साधे हुए हैं। कांग्रेस को देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए कि वह अपने आरोपी सांसद के मामले में क्या कहती है। सरावगी ने कहा कि 11 छात्राओं द्वारा यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस का कांग्रेस सांसद अंगोमोचा बिमोल अकोइजम को पूछताछ के लिए तलब करना कानून की निष्पक्षता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और छात्राओं की गरिमा एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान पर बड़े-बड़े भाषण देते हैं, लेकिन अपनी पार्टी के सांसद के मामले में उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उनके दिखाने और खाने के दांत अलग-अलग हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं के समर्थन में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के आगे आने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब हताश विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं, चुनाव आयोग और लोकतंत्र की निष्पक्ष प्रक्रिया के विरुद्ध सुनियोजित तरीके से गलत नैरेटिव गढ़ने का प्रयास कर रहा है, तब हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि वह सच्चाई के पक्ष में खड़ा हो। सरावगी ने कहा कि एसआईआर के समर्थन में लगभग 42 न्यायाधीशों और 100 से अधिक पूर्व आईएएस अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक पत्र जारी किए जाने के बाद अब फिल्म जगत के लोगों की आवाज भी सामने आ रही है। यह दर्शाता है कि समाज का प्रबुद्ध वर्ग लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के प्रति सजग है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगाना विपक्ष का चुनावी हथकंडा बन गया है। सरावगी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों को बार-बार नकारा है। राजनीतिक अप्रासंगिकता से परेशान विपक्ष अब हंगामा कर रहा है और दिल्ली को जाम करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की जनता ऐसे प्रयासों को स्वीकार नहीं करेगी और लोकतंत्र तथा संवैधानिक संस्थाओं के समर्थन में मजबूती से खड़ी रहेगी।
टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में डांडिया नृत्य एवं नवदुर्गा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन



पटना,  टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, पटना में नवरात्रि के पावन अवसर पर Lions Club of Patna Magadh के तत्वावधान में डांडिया नृत्य एवं नवदुर्गा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था, नृत्य एवं नाट्य कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा III से IX तक की छात्राओं द्वारा माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का सजीव एवं आकर्षक चित्रण रहा। नवदुर्गा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्राओं ने माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के माध्यम से ज्ञान, शक्ति, साहस, प्रेम, शांति एवं बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। प्रतियोगिता में माँ ब्रह्मचारिणी के रूप में काव्या श्री, माँ शैलपुत्री के रूप में अदिति किशन, माँ कात्यायनी के रूप में रिती, माँ चंद्रघंटा के रूप में सांची सिंह, माँ कालरात्रि के रूप में वैष्णवी, माँ स्कंदमाता के रूप में परी, माँ कूष्मांडा के रूप में अनन्या, माँ महागौरी के रूप में आराध्या तथा माँ सिद्धिदात्री के रूप में आरोही ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों पर आधारित रामलीला का मंचन किया। साथ ही, महिषासुर वध की प्रस्तुति के माध्यम से माँ दुर्गा की शक्ति और अन्याय पर विजय का संदेश दिया गया। गरबा एवं डांडिया नृत्य कार्यक्रम का एक अन्य प्रमुख आकर्षण रहा। छात्राओं ने पारंपरिक नृत्य, सुंदर वेशभूषा और शानदार तालमेल से उत्सव के माहौल को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर सांची सिंह, रिया, अशिखा भार्गव, आर्या, आराध्या, छाया राज, अतुल्या, नीतू राज नंदाई, खुशी, माहिनी यश्मी एवं वैष्णवी सहित अन्य छात्राओं ने अपनी विशेष प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस आयोजन को सफल बनाने में रेवा भार्गव, अंशु प्रिया, निक्की एवं जागृति का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। विद्यालय के निदेशक लायंस राजीव भार्गव एवं प्रधानाचार्या शिवानी भार्गव ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और सामूहिक सहयोग की भावना विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में Lions Club of Patna Magadh की सचिव लायन सोनिया सोंग, अध्यक्ष लायन रवि भार्गव, लायन अमित सिंह, लायन निरंजन गुप्ता एवं लायन संगीता गुप्ता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उनकी उपस्थिति से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा और उन्हें अपनी प्रतिभा को और बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने की प्रेरणा मिली।
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय*। हर मदद का दिया भरोसा*नावों की मरम्मत और सुरक्षित परिचालन
*







राघोपुर दियारा नाव हादसा में पीड़ित परिजनों से मिले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बोले दुख की इस घड़ी में केंद्र* *और राज्य सरकार पूरी मजबूती से आपके साथ । राघोपुर दियारा में हुए भीषण नाव हादसे में मृत मासूम बच्चों एवं लोगों के परिजनों से मिलकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र की पूरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। केंद्र और राज्य सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हर मृत व्यक्ति के परिवार को दो लाख ,घायल को पचास हजार और मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक परिवार को चार चार लाख की मुआवजा राशि की घोषणा की गई है। श्री राय ने जिलाधिकारी वैशाली को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि टूटी,खराब या क्षतिग्रस्त नावों को मरम्मती के बाद हीं नदी में परिचालन हेतु सुनिश्चित किया जाये । क्योंकि नदी में चलने वाली हर नाव पर उसमें सवार लोगों की सुरक्षा और उनके परिवारों की उम्मीदें जुड़ी होती हैं।उन्होंने इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही । उन्होंने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा से भी बात कर जर्जर या क्षतिग्रस्त नावों के परिचालन पर रोक लगाने की बात कही है और कहा है कि विभाग द्वारा यह निर्देश हो कि नावों की मरम्मती या सुरक्षित नाव के माध्यम से हीं नदी में परिचालन हो । उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों सहित अन्य लोगों की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुःख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
*पारस हेल्थ ने ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर्स को किया सम्मानित* • डॉक्टर बोले, समय पर इलाज शुरू हो तो ठीक हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर •
`

पारस हेल्थ, पटना ने बुधवार को ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों के जज्बे को सलाम करते हुए एक विशेष कार्यक्रम “उम्मीद के सितारे” का आयोजन किया। इस मौके पर पद्मश्री सुधा वगी॔स, एमएलसी अनामिका सिंह पटेल, महापौर (Mayor) पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहु, जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह एवं निदेशक, जनरल सर्जरी डॉ. अहमद अब्दुल हई ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इस कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर के कठिन दौर में भी हौसला नहीं खोने वाले मरीजों को सम्मानित किया गया। इसमें वैसे मरीज शामिल थे जो चार-पांच साल पहले ही कैंसर से उबर चुके हैं और फिलहाल ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा कोई इलाज नहीं करा रहे हैं। इन सभी मरीजों का इलाज पारस एचएमआरआई में ही हुआ है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को यह संदेश देना था कि ब्रेस्ट कैंसर एक लाइलाज बीमारी नहीं है। समय रहते पता चलने और उचित इलाज से कैंसर को पूरी तरह से मात दी जा सकती है। कार्यक्रम में मौजूद ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर्स ही इस बात की जीती जागती मिसाल हैं। कार्यक्रम में ब्रेस्ट कैंसर से जूझने और उस पर विजय पाने वाले मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए। पारस एचएमआरआई के एचओडी एवं *निदेशक मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. अभिषेक आनंद* ने बताया कि पारस एचएमआरआई लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है ताकि लोगों में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि कैंसर के बारे में लोगों में कई तरह की भ्रांतियां होती हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सही जानकारी देने की कोशिश की गई है। मौके पर *एमएलसी अनामिका सिंह पटेल* ने इस बात पर जोर दिया कि कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसका इलाज संभव है। बशर्ते कि सही समय पर इसका सही जगह और समुचित इलाज हो। उन्होंने कहा कि कैंसर जितनी जल्दी पकड़ में आ जाए, उसका इलाज उतना ही कारगर होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच करवाते रहें ताकि किसी भी बीमारी को शुरुआती चरण में ही पकड़ा जा सके। कार्यक्रम में *जोनल डायरेक्टर डॉ. दीपक सिंह* ने कहा कि पारस एचएमआरआई परिवार के लिए यह गर्व का समय है कि हमने इन मरीजों को स्वस्थ जीवन देने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने सम्मानित होने वाले लोगों को कहा कि आप सभी कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए एक प्रेरणा हैं। इस मौके पर रेडिएशन ओंकोलॉजी के निदेशक डॉ. शेखर केसरी, डॉ.अविनाश उपाध्याय, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. नाज़िया निगार, डॉ. विनीता पाण्डेय, डॉ. दीपिका, जस्टिस समरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. डॉ. अनाशिका गुप्ता, राधेश्याम बंसल एवं स्वेता राठौर ने भी अपनी बातें रखीं। *पारस एचएमआरआई के बारे में* पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।
बिहार में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए CtrlS करेगा 10,000 करोड़ रुपये का निवेश


* पटना में 400 करोड़ रुपये के निवेश से बने ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर का उद्घाटन, AI वर्कलोड को पूरा करने में होगा सक्षम पटना, 13 अक्टूबर 2026: एशिया की सबसे बड़ी रेटेड-4 डेटा सेंटर ऑपरेटर कंपनी CtrlS Datacenters Ltd ने बिहार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़े निवेश की योजना की घोषणा की है। कंपनी ने बोधगया में 150 मेगावाट क्षमता वाली हाइपरस्केल AI फैक्ट्री स्थापित करने के लिए बिहार सरकार के साथ आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत कंपनी 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने पटना में अपने डेटा सेंटर का उद्घाटन भी किया। पटना स्थित कंपनी के 400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित AI और क्लाउड-आधारित डेटा सेंटर का औपचारिक उद्घाटन बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में किया गया। इस डेटा सेंटर में फिलहाल 12 मेगावाट का IT लोड उपलब्ध है, जिसे भविष्य की मांग के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। पटना के पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यह डेटा सेंटर बिहार और पूर्वी भारत में उद्यमों, सरकारी संस्थानों, हाइपरस्केलर्स तथा प्रौद्योगिकी कंपनियों की बढ़ती डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करेगा। प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा के लिए तैयार, सैन्य-स्तर की सुरक्षा व्यवस्था और ऊर्जा-कुशल तकनीक से लैस यह ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर क्षेत्र में CtrlS Datacenters की उपस्थिति का विस्तार करता है। साथ ही, यह बिहार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करेगा और पूर्वी भारत में तेजी से विकसित हो रहे डेटा सेंटर इकोसिस्टम के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। *CtrlS Datacenters के संस्थापक एवं CEO श्रीधर पिन्नापुरेड्डी ने कहा,* हम अपने भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार डेटा सेंटरों के माध्यम से बिहार के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और एक सशक्त IT इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे डेटा सेंटर हाइपरस्केलर्स, उद्यमों और स्टार्टअप्स की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हम बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिसने अनुकूल नीतिगत वातावरण तैयार किया, उद्योग-अनुकूल कारोबारी माहौल को बढ़ावा दिया और आकर्षक प्रोत्साहन उपलब्ध कराए। इन पहलों ने राज्य में हमारे निवेश को समर्थन दिया है। श्री पिन्नापुरेड्डी ने आगे कहा, अपने इकोसिस्टम साझेदारों के साथ मिलकर हम बिहार में बड़े निवेश ला रहे हैं। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र के आर्थिक विकास में योगदान मिलेगा। बाजार की मजबूत संभावनाओं और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग ने बिहार में हमारे विश्वास को और मजबूत किया है। इस अवसर को देखते हुए CtrlS Datacenters ने पटना में इस ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर की स्थापना की है, जिससे राज्य का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम और सशक्त होगा। आगे की योजना के तहत CtrlS Datacenters भारत और अन्य देशों में डेटा सेंटरों का एक व्यापक, हाइपर-कनेक्टेड नेटवर्क विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसका उद्देश्य उभरते मांग केंद्रों के करीब विश्वसनीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराना है। इसी रणनीति के तहत कंपनी आने वाले वर्षों में भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में 20 से अधिक एज (Edge) डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध, कम लेटेंसी और विश्वसनीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग बढ़ने के साथ CtrlS एज डेटा सेंटरों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। विस्तार की स्पष्ट योजना के तहत कंपनी कंप्यूटिंग क्षमता और कनेक्टिविटी को ग्राहकों के करीब लाना चाहती है। इससे पूरे भारत में डिजिटल सेवाओं और AI-आधारित एप्लिकेशन के विकास की अगली लहर को गति मिलने की उम्मीद है। *CtrlS Datacenters के बारे में* वर्ष 2007 में परिचालन शुरू करने वाली CtrlS Datacenters Ltd भारत के नौ प्रमुख बाजारों में 19 डेटा सेंटर संचालित करती है। कंपनी की योजना वर्ष 2030 तक 4.4 गीगावाट से अधिक डेटा सेंटर क्षमता विकसित करने की है। कंपनी टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने की दिशा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। CtrlS Datacenters ने दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य पूर्व के नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार की संभावनाएं तलाशने की घोषणा की है। थाईलैंड कंपनी का पहला अंतरराष्ट्रीय बाजार होगा।
पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बिहार की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रमंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।





पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बिहार की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रमंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

इसकी जानकारी टूर्नामेंट के वाइस प्रेसिडेंट राहुल देव ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार के सभी 9 प्रमंडलों की टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। इसके लिए अक्टूबर में सभी प्रमंडलों में ट्रायल कराया जाएगा। संबंधित प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के खिलाड़ियों को ट्रायल के जरिए चुना जाएगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलेगी। राहुल देव के मुताबिक, अंडर-16 वर्ग का टूर्नामेंट नवंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। अंडर-19 का टूर्नामेंट फरवरी, अंडर-23 का अप्रैल 2027 और सीनियर वर्ग का मई 2027 में प्रस्तावित है। इस आयोजन का उद्देश्य बिहार के अलग-अलग जिलों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। विजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की योजना है। डॉ. वीपी सिंह, डायरेक्टर, सवेरा कैंसर हॉस्पिटल एवं प्रेसिडेंट, सवेरा पीर पांडेय वाटिका इंटरडिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि क्रिकेट की दुनिया में आज कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अपनी पहचान बना रहे हैं। बिहार के भी कई खिलाड़ी दूसरे राज्यों की टीमों से खेलकर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन बिहार की अपनी टीम को मजबूत और संगठित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के जरिए बिहार के सभी प्रमंडलों के खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके माध्यम से एक मजबूत संयुक्त टीम तैयार कर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य है। डॉ. वीपी सिंह ने उम्मीद जताई कि इस मंच से कई नए खिलाड़ी सामने आएंगे और भविष्य में भारतीय टीम के लिए भी खेलकर बिहार का नाम रोशन करेंगे।
पीएम मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर पटना में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संजय






*पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को लोगों ने तन्मयता से सुना* *देश पहले, सेवा पहले और समाज पहले की भावना से प्रधानमंत्री ने हर वर्ग की सेवा की : संजय सरावगी* *

सेवा ज्योति यात्रा केवल यात्रा नहीं, विकसित और आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प की ज्योति : संजय सरावगी* *2047 का भारत विकसित और बिहार बनेगा आत्मनिर्भर: संजय सरावगी* *मीठापुर ब्रिज का नामकरण ‘सेवा ज्योति चौक’, तारामंडल, हड़ताली मोड़, गांधी मैदान, इस्कॉन टेंपल और आर ब्लॉक होते हुए निकली यात्रा*


पटना, 7 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को पटना में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को उपस्थित लोगों ने तन्मयता से सुना। संबोधन के बाद विकसित भारत के निर्माण को लेकर सामूहिक संकल्प लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कार्यसंस्कृति में देश पहले, सेवा पहले और समाज पहले की भावना कभी नहीं बदली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, किसान, महिला, युवा और श्रमिक सहित समाज के सभी वर्गों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण समाज के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर प्रधानमंत्री ने लाखों परिवारों को आगे बढ़ने का अवसर दिया। संजय सरावगी ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे संकल्प की ज्योति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भारत को विकसित बनाना है और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का लक्ष्य बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है। भाजपा इसके लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। बिहार विकास की यात्रा में पीछे नहीं रहेगा और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों के लिए भाजपा का संकल्प स्पष्ट है। सेवा भी करनी है, संगठन को मजबूत भी करना है और विकसित भारत के निर्माण में योगदान भी देना है। वर्ष 2037 और 2047 का भारत विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत होगा तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार भी आत्मनिर्भर बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को आर्थिक और सामरिक रूप से मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने के साथ-साथ देश की सुरक्षा और सामरिक क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संकल्प को सिद्धि में बदलने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह अवसर केवल उपलब्धियों को याद करने का नहीं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों के लिए नए संकल्प लेने का भी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से संभव होगा। कार्यक्रम में पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शंभू, मंत्री नितीश मिश्रा, सांसद भीम सिंह, विधायक संजय गुप्ता, संजीव चौरसिया, अरविंद शर्मा, पटना की मेयर सीता साहू, किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव एवं कार्यक्रम की संयोजक प्रीति शेखर ने किया। संकल्प सभा में वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और कार्यक्रम के बाद सेवा ज्योति मशाल प्रज्वलित की गयी। और सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। इसके तहत मीठापुर ब्रिज का नामकरण ‘सेवा ज्योति चौक’ किया गया। यहां से यात्रा तारामंडल, हड़ताली मोड़, गांधी मैदान, इस्कॉन टेंपल और आर ब्लॉक होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस दौरान वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और मजबूत राष्ट्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और संगठन की भावना को मजबूत करते हुए विकसित भारत के निर्माण में बिहार की सक्रिय भूमिका का संकल्प भी लिया गया।
स्वास्थ्य विभाग *NCD स्क्रीनिंग अभियान में 30 सितंबर तक राज्य में 1.73 करोड़ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच*






*हर घर तक पहुंचकर पात्र लोगों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य: स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत* पटना



बिहार में गैर-संचारी रोगों (Non-Communicable Diseases–NCD) की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित व्यापक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग अभियान में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 02 से 30 सितंबर 2026 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 1,73,96,717 लोगों की NCD स्क्रीनिंग की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों में गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक पहचान के लिए स्क्रीनिंग गतिविधियों को लगातार गति दी जा रही है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुँह, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, फैटी लीवर (NAFLD), हृदय संबंधी समस्याओं तथा साँस एवं फेफड़ों से संबंधित रोगों (COPD) की जांच की जा रही है। स्क्रीनिंग में बीमारी के संभावित लक्षण अथवा स्वास्थ्य संबंधी जोखिम सामने आने पर संबंधित व्यक्ति को आवश्यक परामर्श, उपचार एवं आगे की चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। अभियान के दौरान उच्च रक्तचाप की जांच के लिए कुल 1,71,10,853 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें _*7,05,214*_ लोगों में उच्च रक्तचाप की पहचान हुई। इनमें से 5,84,697 लोगों को निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराकर उपचार दिया जा रहा है, जबकि 1,20,517 लोगों को जीवनशैली में सुधार के लिए परामर्श दिया गया है। इसी प्रकार, मधुमेह की जांच के लिए कुल 1,67,95,236 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 6,01,319 लोगों में मधुमेह की पहचान हुई। इनमें से 4,94,713 लोगों को निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराकर उपचार दिया जा रहा है तथा 1,06,606 लोगों को जीवनशैली में सुधार के लिए परामर्श दिया गया है। साँस एवं फेफड़ों से संबंधित रोग COPD की जांच के लिए कुल 80,31,104 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 11,165 लोगों में COPD की पहचान हुई। इनमें से 7,561 लोगों को निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराकर उपचार दिया जा रहा है, जबकि 3,604 लोगों को तंबाकू सेवन से बचने एवं योग के संबंध में परामर्श दिया गया है। वहीं, फैटी लीवर (NAFLD) की जांच के लिए कुल 78,75,415 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 10,935 लोगों में NAFLD की पहचान हुई। इनमें से 7,070 लोगों को निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराकर उपचार दिया जा रहा है तथा 3,865 लोगों को खान-पान में सुधार के लिए परामर्श दिया गया है। हृदय संबंधी समस्याओं की जांच के लिए कुल 1,14,373 लोगों की ECG जांच की गई। विभागीय आंकड़ों में इनमें से 89,044 की रिपोर्ट सामान्य, 24,334 की रिपोर्ट Non-STEMI (Abnormal) श्रेणी तथा 995 की रिपोर्ट STEMI श्रेणी में दर्ज की गई है। _*STEMI*_ रिपोर्ट वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया है। मुँह के कैंसर की जांच के लिए कुल 1,33,18,635 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 308 लोगों में मुँह के कैंसर की पहचान दर्ज की गई तथा 201 लोगों को निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराई गई है। महिलाओं में स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की प्रारंभिक पहचान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्तन कैंसर की जांच के लिए कुल 42,30,913 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 53 महिलाओं में संदिग्ध लक्षण पाए गए। आगे की जांच एवं बायोप्सी के बाद 42 महिलाओं में स्तन कैंसर की पुष्टि हुई, जिन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी प्रकार, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की जांच के लिए कुल 30,51,110 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 45 महिलाओं में संदिग्ध लक्षण पाए गए, जिन्हें आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं उपचार से जोड़ा गया है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने अभियान की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारा लक्ष्य राज्य के हर घर तक पहुंचकर पात्र लोगों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना है।” उन्होंने अधिकारियों तथा मैदानी स्तर पर कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, अभियान को इसी गति से जारी रखने का निर्देश दिया, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जांच से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान होने से मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलती है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को शुरुआती स्तर पर नियंत्रित करने की संभावना बढ़ती है। राज्य में नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से 02 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक ‘जांच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त, उच्चतर स्वास्थ्य संस्थानों में ECG, CBC, LFT, KFT, लिपिड प्रोफाइल एवं TSH सहित विभिन्न जांचें भी बड़े पैमाने पर की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से नियमित स्वास्थ्य जांच एवं NCD स्क्रीनिंग कराने की अपील की है।