आजमगढ़:-सीओ फूलपुर ने पवई थाने का किया निरीक्षण,आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर
![]()
![]()
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह ने बुधवार को थाना पवई का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर एवं महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी, विवेचना कक्ष, भोजनालय, बैरक सहित विभिन्न व्यवस्थाओं और अभिलेखों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को आधुनिक पुलिसिंग संसाधनों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-साक्ष्य, ई-समन, यक्ष ऐप, साइबर पोर्टल, सीईआईआर, 1090 और आई-रैड जैसी तकनीकी सुविधाओं के गुणवत्तापूर्ण उपयोग पर विशेष जोर दिया।
सीओ ने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव करने तथा थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बेहतर पुलिसिंग और आमजन को प्रभावी सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।








वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी


वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
वी कुमार यदुवंशी
Oct 19 2026, 20:18
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k