सपा की मासिक बैठक में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की रणनीति पर चर्चा, प्रत्याशियों की जीत के लिए जुटे कार्यकर्ता
संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनके नेतृत्व में यह पहली मासिक बैठक थी, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चुनावी रणनीति पर जोर बैठक का प्रमुख एजेंडा वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी लाल बिहारी यादव तथा वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों को गति देने, मतदाताओं से व्यापक जनसंपर्क स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं प्रत्याशियों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई। नेताओं ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। विधानसभा की दिशा तय करेगा चुनाव पूर्व विधायक श्रीमती मंजू सिंह ने कहा कि शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों का चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन चुनावों को गंभीरता से लेने और आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहने की अपील की। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि दोनों अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी साथी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटें। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता, आपसी समन्वय और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही चुनावी सफलता का आधार है। संगठन को मजबूत बनाने पर बल बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी तथा जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क करने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। उपस्थित रहे गणमान्य इस अवसर पर रंजीत चौधरी, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, सुशील पांडेय कान्हजी, रामजी गुप्ता, सुनील सर्राफ, शशिकांत चतुर्वेदी, संजय मिश्र, राजेश गौड़, अकमल नईम खान, राजन कन्नौजिया, हरेंद्र गोंड, मदन राय, प्रमोद यादव, भगवान वर्मा, कामेश्वर सिंह, जमाल आलम, शिव शरण तिवारी, रामेश्वर पासवान, रवींद्र नाथ यादव, जय प्रकाश यादव मुन्ना, शैलेश सिंह, रोहित चौबे, जलालुद्दीन, मनोज सिंह, विनायक मौर्य, रमाशंकर यादव, संजय यादव, उदय बहादुर सिंह, बसपारी जी, सामू ठाकुर, रवींद्र यादव, राजकुमार पांडेय, अमित दुबे, प्रभुनाथ यादव, रामनाथ पटेल, ओम प्रकाश यादव, अमलेश चौहान, महमूद अंसारी, बीरबहादुर वर्मा, दशरथ यादव, देवानंद गौतम, श्रीमती नित्या सैनी, उत्तीर्ण पांडेय, सर्वजीत यादव, सुधिष्ठ यादव, नीरज यादव एवं सुभाष यादव सहित अन्य नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Oct 15 2026, 16:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.0k