शारदीय नवरात्र : माँ के स्वागत में जुटे श्रद्धालु
भारत भूषण विश्वकर्मा
7400794801
भोपाल। शक्ति उपासना के सबसे बड़े पर्व नवरात्र (शारदीय) का आज से शुभारंभ हो रहा है। शहर में जगजननी के स्वागत की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। एक तरफ प्रसिद्ध मंदिरों में वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में जगह जगह भव्य तथा सुंदर पंडालों में देवी की स्थापना कर आराधना की जायेगी। इसके साथ ही शहर में आयोजित होने वाले अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गरबा और डांडिया के साथ-साथ देवी जागरण और दुर्गा सप्तशती पाठ का दौर भी चलेगा। वहीं भोपाल जिले में स्थित तरावली हरसिद्धि माता मंदिर, काली मंदिर कालीघाट में होने वाले विशेष वैदिक अनुष्ठान शारदीय नवरात्र को महोत्सव जैसी भव्यता प्रदान करेंगे। शहर के नए और पुराने क्षेत्रों में सजाये गए झांकी पंडालों में बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष आकर्षक खेलों, प्रतियोगिताओं समेत अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- पहले दिन होती है माँ शैलपुत्री की पूजा
नवरात्र के पहले दिन माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की पूजा होती है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने से इन्हें शैलपुत्री कहा गया है। इनके एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में कमल है, जो शक्ति तथा शांति संतुलन को परिभाषित करते हैं। माँ शैलपुत्री के ज्ञात स्वरूप के अनुसार वे वृषभ पर सवार हैं तथा धवल वस्त्र धारण करने वाली देवी हैं। शास्त्रों में मान्यता है कि माँ शैलपुत्री की आराधना से चंद्र दोष दूर होता है, मन में स्थिरता, साहस और आरोग्य की प्राप्ति होती है। प्रथम दिन इनकी पूजा से ही नवरात्र की साधना का आधार मजबूत होता है। इस दिन सफेद वस्त्र और सफेद फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ एवं लाभप्रद माना जाता है।
- हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा, जानिए घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
धार्मिक और ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाले इस नौ दिवसीय पर्व का शुभारंभ होता है। इस बार माँ दुर्गा का आगमन रविवार होने से हाथी पर होगा, जिसे शास्त्रों में बेहद शुभ और समृद्धि, वर्षा और सुख-शांति का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष के विद्वान बताते हैं कि पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि विगत रात्रि 09:19 बजे से शुरू होकर आज रात्रि 09:30 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार घट स्थापना तथा पूजन आज (रविवार को) करना ही शुभ एवं शास्त्र सम्मत होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कलश स्थापना के लिए इस बार दो उत्तम मुहूर्त हैं। प्रातःकाल का मुख्य मुहूर्त सुबह 06:19 बजे से सुबह 10:12 बजे तक बताया गया है। जिसकी अवधि कुल 3 घंटा 53 मिनट है यही सबसे उत्तम माना गया है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। जो लोग सुबह पूजन स्थापना आदि नहीं कर पाएं, वे इस मुहूर्त में स्थापना कर सकते हैं। पंडितों के अनुसार रात में और चित्रा नक्षत्र-वैधृति योग के प्रथम चरण में घट स्थापना नहीं करनी चाहिए। कलश में जल, गंगाजल, आम के पत्ते, नारियल, मौली, सुपारी, अक्षत रखकर मिट्टी के पात्र में जौ बोने की परंपरा है, इसे शक्ति के आह्वान का प्रतीक माना जाता है।











भोपाल। एक्टिव फ्रेंड्स ग्रुप ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित की, जिसमें डॉ. राजीव जैन को अध्यक्ष और प्रमोद शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया। निवर्तमान टीम को विदाई दी गई। मित्रता और स्नेह के प्रतीक 'एक्टिव फ्रेंड्स ग्रुप, भोपाल' ने एक आयोजन के तहत अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर निवर्तमान कार्यकारणी को विदाई दी गई, साथ ही संयोजक मो. तारिक़, डॉ. राजीव जैन को अध्यक्ष और प्रमोद शर्मा को महासचिव बनाए जाने के साथ संगठन में एक नए युग का सूत्रपात हुआ।वर्ष 2010 में भोपाल विश्वविधालया के कुछ झंडा बरदार रहें दोस्तों द्वारा स्थापित यह संगठन आज भोपाल के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लगभग 600 पूर्व छात्रों को एक मंच पर ला चुका है। इसमें पूर्व छात्र नेता और समाज के गणमान्य नागरिक भी शामिल हैं। ग्रुप अपने वार्षिक कैलेंडर के तहत वर्षभर सामाजिक, धार्मिक, खेल, सांस्कृतिक, देशभक्ति, पर्यावरण, जन जागरूकता, स्वास्थ्य शिविरों और मित्रता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिनके माध्यम से सदस्य पुराने दिनों को याद कर आपसी संबंधों को और मजबूत करते हैं। यह परंपरा न केवल सदस्यों को भावनात्मक जुड़ाव प्रदान करती है, बल्कि सामूहिक चेतना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी पोषित करती है।
Oct 13 2026, 09:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k