आजमगढ़: श्री राम प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरैला में मनाया गया हिन्दी दिवस, छात्र छात्राओं ने लोगों को खूब रिझाया
जमगढ़।श्री राम प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ सुरैल उमरी (जौनपुर ) में हिंदी दिवस धूम धाम मनाया  गया । हिन्दी दिवस छात्र छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  जगदीप कुमार तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पतिराम मौर्य रहे। हिन्दी दिवस पर विद्यालय के छात्राओं  द्वारा पोस्टर पर कबीरदास, भारतेंदु हरिश्चंद्र,रामधारी सिंह दिनकर, मीराबाई आदि हिंदी के प्रमुख कवि और लेखक के छायाचित्र का चित्रांकन और उनके विषय में महत्वपूर्ण तथ्य को बड़े ही स्पष्ट तरीके से बच्चों के द्वारा बताया गया था।  छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही साथ हिंदी दिवस भाषण , काब्य पाठ प्रस्तुति किया । छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से हिंदी दिवस की प्रासंगिकता को नया आयाम दिया।जिसे लोगों ने खूब सराहा। विगत दिवस विद्यालय में सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदीप कुमार ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध कबीर, तुलसी, महादेव वर्मा, सुमित्रानंदन पंत, मुंशी प्रेमचंद, आचार्य रामचंद्र शुक्ल आदि कवियों ने हिंदी को बुलंदियों पर ले गये। जिनकी कृतियां लोगों के मानस पटल पर विराजमान हैं। कार्यक्रम में आगत अतिथियों को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय के सह संचालक के द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन  आकाश कुमार गर्ग ने किया । कार्यक्रम में  पतिराम मौर्य, अमन कुमार , अवनीश मौर्य,पंकज राजभर,मंजू तिवारी, नीलू सिंह, पूनम सिंह,बेबी बानो, काजल तिवारी ,रोशनी यादव ,पूजा कुमारी ,तृषा सिंह,तनु शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

आजमगढ़:गरीब छात्र छात्राओं को तराश कर नई पहचान देने में जुटा एक शिक्षक, प्रतियोगी परीक्षाओं की करा रहे हैं निशुल्क कोचिंग
जमगढ़। वर्तमान समय में प्राचीन गुरुकुल गुरु- शिष्य परंपरा का निःशुल्क शिक्षा रूपी दान दिया जाना अपने आप एक मिशाल है। इसका जीवंत उदाहरण शिक्षक राजभवन राम है। राजभवन राम मूलतः तहबरपुुुुर विकास खण्ड में पड़ने वाले करियाबर गांव के निवासी हैं। जो तहबरपुुुुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गोबिन्दपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। आज के भागम भाग के दौर में जब किसी को एक छड़ की फुर्सत नहीं है।लोग छुटि्टयों के समय में अपना निजी काम काज निपटाने में लगे हैं।या फिर और कार्य कर रहे हैं।ऐसे में वे गांव जवार के नव निहालों को पंखों में जान भर रहे हैं। उनके अंदर ज्ञान का दीप जला रहे हैं। राजभवन राम छुट्टी के बाद स्कूल में और रविवार सहित अन्य अवकाश के दिनों में अपने करियावर स्थित आवास पर राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा तथा नवोदय प्रतियोगिता परीक्षाओ की निःशुल्क तैयारी करवा रहे हैं। इतना ही नहीं अपने अलावा अन्य शिक्षकों को बुलाकर पढवाते है। और साथ ही समय समय पर प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रैक्टिस भी करवाते हैं।अब तक इनके पढ़ायें दर्जनों छात्र छात्राएं राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आवेदन कक्षा आठवीं उत्तीर्ण छात्र छात्राएं करते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण इन छात्र छात्राओं को सरकार द्वारा पढ़ाई में धन आड़े न आये इसके लिए नववीं से बारहवीं कक्षा तक 1000 रुपए छात्र वृत्ति प्रदान करती है। गांव के गरीब मजदूर जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वे अपने बच्चों को कोचिंग का फीस नहीं दे सकते हैं। ऐसे में उनके लिए बरदान साबित हो रहा है। राज भवन राम ने बताया कि इससे मुझे बहुत ही सकून मिलता है। तहबरपुुुुर के खण्ड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्राचीन गुरुकुल गुरु - शिष्य परम्परा का निःशुल्क शिक्षा रुपी ज्ञान का दान दिया जाना बेहतरीन उदाहरण है।
आजमगढ़: फांसी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की पहचान तनु सिंह (27) पत्नी अनिकेश सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुबह नींद से उठने पर घर के लोगों ने तनु का शव फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। बताया गया कि तनु सिंह मूल रूप से पियरिया, जनपद बलिया की रहने वाली थीं और जून 2023 में तियरा गांव निवासी अनिकेश सिंह से उनका विवाह हुआ था। पति परदेश में रहकर काम करते हैं। तनु घर पर अपने बुजुर्ग सास-ससुर और करीब ढाई साल के बच्चे के साथ रहती थीं। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
आजमगढ़ :गंदे पानी से बजबजा रहे मस्जिदिया गांव में तत्काल नाली का निर्माण किया जाए
आजमगढ़। किसान नेता राजीव यादव ने गंदे पानी के भराव से जूझ रहे मस्जिदिया गांव के लोगों से मुलाक़ात कर जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की। राजीव ने पिछले दिनों निजामाबाद क्षेत्र की जर्जर सड़कों, सीवर लाइन, स्कूल, अस्पताल, नहरों के विभिन्न सवालों पर पदयात्रा की थी। सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा कि मस्जिदिया गांव की नालियां सालों से बज-बजा रही हैं। नाली न होने के चलते गांव की सड़क नाला बन गई है और आसपास के खेत गंदगी से बज-बजा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गंदगी की वजह से मच्छरों और बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। मस्जिदिया गांव से गुजरने वाली सड़क बरकोला, असनी, खतीरपुर गांवों को जोड़ती है जिससे गुजरने वाले ग्रामीणों को हर दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। राजीव ने बताया कि गांव के युवा नुरूलहोदा, अदनान, अबुल बरकार, माजिद आदि ने बताया कि नाली निर्माण की मांग करने पर प्रधान कहते हैं कि उनके पास बजट नहीं है। यह नाली पहले जिस पोखरी में गिरती थी उसकी सफ़ाई की बात की जाती है तब वो कहते हैं कि मस्जिदिया गांव के लिए पैसा नहीं आता। सफाई कर्मी द्वारा सफाई न किए जाने पर कहते हैं कि सफाई कर्मी कहीं और तैनात है। सवाल यह कि आखिर मस्जिदिया गांव के लिए क्या सरकार पैसा नहीं देती और यहां के विधायक निधि या सांसद निधि से क्या यह निर्माण कार्य नहीं हो सकता। राजीव यादव ने कहा कि निजामाबाद को बेहतर बनाने के लिए पदयात्रा की गई और मस्जिदिया, टीकापुर समेत इस क्षेत्र के ग्रामीण युवा अपने गांवों की समस्या को हल करने और विकास की मांग कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन तत्काल संज्ञान में लेकर सालिम के घर से पांच सौ मीटर के करीब की नाली का तत्काल निर्माण कराए। प्रतिनिधि मंडल में किसान नेता राजीव यादव, किसान एकता समिति के महेंद्र यादव, नंदलाल यादव, अवधेश यादव शामिल रहे।
आजमगढ़: बैरमपुर में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का मनाया गया द्वितीय स्थापना दिवस , संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा
आजमगढ़। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का द्वितीय स्थापना दिवस रविवार को तहबरपुर विकासखंड क्षेत्र के बैरमपुर ग्राम सभा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय कराया। उन्होंने संगठन के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राय का भी सभी सदस्यों से परिचय कराते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राय ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भूमिहार समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं समाज के निचले पायदान पर खड़े लोगों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी सहायता करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान शिविर और कन्या विवाह जैसे सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में लगातार सहयोग कर रहा है और भविष्य में भी इस अभियान को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, जिला महामंत्री पंकज प्रवीन, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राय, आलोक राय, डॉ. मनोज राय, लालबहादुर राय, गोपाल राय, अरविंद राय, अनिरुद्ध राय, रिक्की राय, राहुल राय, पप्पू राय और आदर्श राय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
आजमगढ़: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुट गया प्रशासनिक अमला, जिवली गांव में क्षेत्रीय अध्यक्ष के घर आयेंगे सीएम, जाने क्या है माजरा
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के माता जमुरता राय का निधन हो गया हैं। विनोद राय जनपद के जिवली गांव के निवासी हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष के माता जमुरता राय के निधन के बाद जनपद के अलावा प्रदेश भर से जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा हुआ है। इसी बीच श्री राय के घर अंगना करने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। जिसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारी में जुट गया है। मुख्यमंत्री के आगमन पर कोई कमी न रह जाए इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। पीडब्लू डी अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के उड़न खटोला उतरने के लिए हेली पैड बनाया जा रहा है। साथ ही पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों द्वारा हेली पैड से क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के घर जाने के लिए गिट्टी और बालू गिरा कर पिच रोड़ बनाया जा रहा है। मौके पर जनपद के मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज बलराम गुप्ता, तहसीलदार हर्षित कुमार पांडेय ठेकमा के खण्ड विकास अधिकारी इन्द्रिश अली ,मार्टिनगंज के खण्ड विकास अधिकारी पीसी सरोज ,राजस्व टीम , विकास खण्ड ठेकमा ,मार्टिनगंज, फूलपुर व लालगंज के सफाई कर्मचारी सफाई करने में जुटे हुए हैं।
बाबू विश्राम राय के बीबीपुर गांव से निकली पदयात्रा
आजमगढ़ । बाबू विश्राम राय और रामबचन यादव की स्मृति में बीबीपुर स्थित बाबू विश्राम राय की जन्मस्थली से शुरू हुई पदयात्रा को संबोधित करते हुए मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संदीप पांडे ने कहा कि सरकार जहां एक तरफ स्कूलों को बंद कर रही है वहीं दूसरी तरफ शराब के ठेके खोल रही, इससे सरकारों के दिवालियापन का एहसास होता है। देश में शिक्षा जरूरी है की शराब यह सरकारों को तय करना होगा। डॉक्टर पांडे ने कहा कि एक समान शिक्षा लागू कर देश में समानता लायी जा सकती है। जस्टिस सुधीर अग्रवाल के 2015 के फैसले को सरकार लागू करें ताकि सरकारी नौकरी करने वालों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ें अगर ऐसा होता है तो सरकारी स्कूल बेहतर होंगे और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि हमारा गांव हमारा सवाल पदयात्रा जनता के साथ संवाद स्थापित करते हुए जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास करेगी। यह यात्रा किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने, अच्छा स्कूल बनाने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य की जा रही है। पदयात्रा विश्राम राय के गांव बीबीपुर से महुवार, तहबरपुर, टीकापुर, मेढ़ी, लारपुर, ददरा, धनियाकुड़ी, इसरपार, नूरुद्दीनपुर, भीरू की पुलिया, पंडिताइन की पुलिया, मंझारी, जनईगंज, होते हुए आतापुर पहुंची। यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, किसान समिति के महेंद्र यादव, राष्ट्रीय बांस शिल्प महासंघ के अध्यक्ष संतोष धरकार, दादर पीजी कॉलेज बलिया के छात्र नेता व पूर्व अध्यक्ष निशांत राज सामाजिक कार्यकर्ता मनोज यादव, उत्कर्ष शुक्ला, मंदुरी किसान आंदोलन के नंदलाल, दिनेश मास्टर, रविंद्र यादव, गुड्डू, प्रेमचंद भारती, निजामाबाद सोशलिस्ट किसान सभा प्रभारी श्याम सुंदर मौर्य, साहबदीन बलिराम बनारस से चलकर आए मुस्तफा सामाजिक न्याय के नेता राजेंद्र, अवधेश यादव, विनोद यादव, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक यादव, लखनऊ से आये अशोक कुमार आदि लोग पदयात्रा में शामिल रहे।
आजमगढ़: बड़सरा खालसा विद्यालय प्रांगण में गंदगी देख भड़के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, आख्या पर सफाई कर्मचारी निलंबित
आजमगढ़। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी के आख्या पर बड़सरा खालसा गांव के सफाई कर्मचारी निलंबित हो गया है। जिससे मुहकमे में भड़कम मचा हुआ है। शिक्षा क्षेत्र तहबरपुुुुर के कम्पोजिट विद्यालय बड़सरा खालसा का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी (आई ए एस) सिद्धार्थ सिंह ने सोमवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह सोमवार को लगभग 1 बजे कम्पोजिट विद्यालय बड़सरा खालसा पर पहुंचे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे। विद्यालय में पंजीकृत 287 बच्चों में 187 मौजूद मिले। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एमडीएम की गुणवत्ता परखीं, बच्चों से हाथ मिलाया और पूछ ताछ की। बच्चों ने बताया कि सब्जी चावल बना था। फल में केला भी मिला था। प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी ने विद्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया।दोनों भवनों के कक्षाओं, रसोईघर का निरीक्षण किया और पाया की फर्स पर टाइल्स लगें हैं। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पाया कि बालक बालिका एंव दिव्यांग शौचालय में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। इंडिया मार्का हैंड पंप के चबूतरे के आस-पास, बेसिन के अलावा पूरे विद्यालय प्रांगण में जगह-जगह गंदगी है कूड़ा और घास पड़ी है। जिसको देख आई ए एस सिद्धार्थ सिंह भड़क गये। और सफाई कर्मी सुरेन्द्र यादव को बुलाकर आंखें तरेरी और पूछा तो पता चला कि उसके द्वारा नियमित सफाई नहीं किया जाता है। दस दिन पूर्व सफाई हुई थी।आईएएस सिद्धार्थ सिंह ने नाराजगी जताई अपनी आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रिपोर्ट पर सफाई कर्मचारी को निलम्बित कर दिया गया । मंगलवार को सफाई कर्मचारी के निलंबन का आदेश आते ही लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
आजमगढ़ : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की हुई बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर बनी रणनीति, सौंपी गयी जिम्मेदारियां
आजमगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय बैठक रैदोपुर में हुई। जिसमें एसोसिएशन के बैनर तले आगामी अक्टूबर माह में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने की रुपरेखा तय करने के साथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जनपदीय बैठक रविवार को रैदोपुर में हुई। बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को एसोसिएशन के बैनर तले होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी। एसोसिएशन के जिला बृजभूषण उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सुहेलदेव विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसरो द्वारा पत्रकारों को प्रशिक्षित किया जायेगा। तत् पश्चात उन्हें प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने बताया कि सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन में जिले के अलावा प्रदेश एवं मण्डल स्तर के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गयी। तथा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी। इस अवसर पर कृष्ण मोहन उपाध्याय,प्रभात सिंह, सत्येंद्र सिंह, रविंद्र कुमार मिश्रा रामप्रसाद मिश्र, अशोक विश्वकर्मा, संतोष यादव, मनोज सिंह, उदय गौंड सहित विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
आजमगढ़ : तेरही कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, शकुन्तला मिश्रा को लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के बड़ा गांव निवासी भारतीय पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष आजमगढ़, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र की भाभी शकुन्तला मिश्रा के तरही कार्यक्रम में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। बीती रात प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शकुन्तला मिश्रा का 11 अगस्त को लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान जापानी बुखार के कारण निधन हो गया था। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद उनकी पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से लखनऊ से बड़ागांव स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के बाद वैदिक विधि-विधान से वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन के बाद से ही बड़ागांव स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का लगातार तांता लगा रहा। राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। रविवार को सुबह करीब दस बजे सभी धार्मिक कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न हुए। तरही कार्यक्रम में एमएलसी विक्रांत सिंह उर्फ रिशु, पूर्व सांसद डॉ. बलीराम, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर भाजपा विनोद राय, भाजपा कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू, पूर्व भाजपा प्रत्याशी निजामाबाद मनोज यादव, भाजपा नेता निजामाबाद दीपक राय, विधायक आलमवदी आजमी के पुत्र मुस्तेजाब आलम उर्फ बाबू, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा उर्फ बल्लू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद, पूर्व चेयरमैन निजामाबाद प्रेमा यादव, कांग्रेस नेता राम गनेश प्रजापति, बसपा मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर ओंकार शास्त्री, बार एसोसिएशन निजामाबाद के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष रणविजय राय उर्फ मनोज राय, पूर्व बार अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष बार खालीकुज्जमा, अनिल कुमार,भाजपा जिला मंत्री आशुतोष राय उर्फ पंकज राय, उर्फ महाप्रधान गुलाब चंद्र, पूर्व महाप्रधान वीरेन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख राम नयन यादव, भाकपा जिला मंत्री जितेन्द्र हरि पांडेय, सपा नेता शाहिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा चिकित्सा प्रभारी रानी कि सराय डॉक्टर कैप्टन मनीष त्रिपाठी,निजामाबाद थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्र , ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, कृष्ण मोहन उपाध्याय सहित पुलिस एवं प्रशासन से जुड़े लोगों ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान परिजनों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।