आजमगढ़ : राजदीप के असमय निधन से गमगीन हुआ अंबारी, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
 
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी निवासी एवं कंपोजिट विद्यालय अंबारी के प्रधानाध्यापक राजेश यादव के पुत्र राजदीप के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार को अंबारी स्थित आरोग्य निकेतन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने पहुंचकर दिवंगत राजदीप को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने राजदीप को होनहार, प्रतिभाशाली और संस्कारी बालक बताते हुए कहा कि उसका असमय निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। कार्यक्रम के दौरान परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। श्रद्धांजलि सभा में विधायक संग्राम सिंह यादव, कमलेश यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. उदयभान यादव, डॉ. हरिप्रकाश यादव, डॉ. सुरेश यादव, विधायक प्रतिनिधि विजय बहादुर यादव, पूर्व प्रधान मो. असलम, जगविदित चौबे, अरुण यादव, महाप्रधान प्रमोद यादव, विजय, विक्रम, विवेक, अंबिका सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आजमगढ़ : संघर्ष और संकल्प से शिक्षक बनीं अनीता यादव, गांव विशेखा की पहली शिक्षिका बनने का गौरव अभावों को बनाया हथियार
  सिद्धेश्वर पांडेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़। मेहनत, संघर्ष और मजबूत इरादों के बल पर मंजिल हासिल करने वाली अनीता यादव ने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। फूलपुर तहसील क्षेत्र के विशेखा गांव निवासी अनीता यादव पत्नी शिव प्रकाश यादव ने गृह विज्ञान विषय में प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टीजीटी) 2022 में सफलता हासिल कर गांव में पहली बार 2026 मे शिक्षिका बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में हर्ष का माहौल है। अनिता यादव की पोस्टिंग श्री नरोत्तम ब्रम्ह इंटर कालेज ,सुंदरपुर ,आजमगढ़ में शिक्षिका के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है । मार्टिनगंज में जन्मीं और पली-बढ़ीं अनीता बचपन से ही मेधावी और संघर्षशील रही हैं। वर्ष 2009 में शादी के बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। पति शिव प्रकाश यादव एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। सीमित आय और अभावों के बावजूद दंपती ने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया। अनीता का सपना शिक्षक बनने का था और उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का लक्ष्य बना लिया। वर्ष 2016 से अनीता पति के साथ घर से बाहर रहकर निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य भी करती रहीं। कोरोना काल में वर्ष 2020 में उन्होंने शिक्षण कार्य से विराम लेकर अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया। जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। पति की सीमित आय के बीच दोनों ने संघर्ष करते हुए अनीता के सपने को आगे बढ़ाया। शिक्षा की रोशनी से बदल रही गांव की पहचान विशेखा गांव लंबे समय तक शिक्षा और विकास के मामले में पिछड़ा माना जाता रहा है। कभी नशा और गुंडागर्दी जैसी बुराइयों के कारण चर्चा में रहने वाला यह गांव अब धीरे-धीरे शिक्षा की ओर बढ़ रहा है। अनीता की सफलता ने गांव के बच्चों और युवाओं के सामने नई मिसाल पेश की है। अनीता अपनी सफलता का श्रेय पति शिव प्रकाश यादव के साथ सास-ससुर, जेठ-जेठानी, माता-पिता और भाई के सहयोग को देती हैं। उनका कहना है कि परिवार के भरोसे और सहयोग ने उन्हें कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की ताकत दी। अनीता की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को छोड़ देती हैं। उन्होंने साबित किया कि मजबूत इरादा और निरंतर मेहनत हो तो अभाव भी मंजिल की राह नहीं रोक सकते।
आजमगढ़ : निपुण भारत मिशन को लेकर शिक्षकों की समीक्षा बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
  सिद्धेश्वर पांडेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर खंड शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत सजई अमनाबाद में निपुण भारत मिशन के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए शिक्षक नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करें और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दें। बैठक में शिक्षकों ने निपुण भारत के लक्ष्यों को हासिल करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर जगदम्बा यादव, केशव लाल यादव, दीपक यादव, संजय कुमार गौतम, कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आजमगढ़ : युवाओं की भागीदारी से बनेगा विकसित भारत, छात्राओं को युवा संवाद से जोड़ा 
सिद्धेश्वर पांडेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के तहत मेरा युवा भारत, आजमगढ़ की ओर से अम्बारी स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छात्राओं को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के उद्देश्यों, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अभियान से जुड़कर देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रवीण कुमार और डॉ. प्रतिभा देवी समेत अन्य शिक्षक ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक बृजेश यादव और स्वयंसेविका नीलू प्रजापति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आजमगढ़ : सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर एवं ऑफिसर ग्रेड की होगी भर्ती,सभी ब्लाकों में तिथि वार होगी बम्पर भर्ती

 
सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़ ।  जिले के सभी विकास खण्ड परिसर में रोजगार देने के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। कोई भी अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक मुख्यालय में जा सकता है। यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। *मुख्य विकास अधिकारी* ने बताया कि जनपद के विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में आजमगढ़ जिले के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विकास खंड परिसर और तिथियां इस प्रकार हैं:-

1.पल्हनी 17.08.2026 एवं 18.08.2026 2. रानी की सराय 19.08.2026 एवं 20.08.2026 3.हरैया 21.08.2026 एवं 22.08.2026 4. लालगंज 24.08.2026 एवं 25.08.2026 5. पवई 27.08.2026 एवं 29.08.2026 6. फूलपुर 31.08.2026 एवं 01.09.2026 7. तहबरपुर 02.09.2026 एवं 03.09.2026 8. तरवाँ 05.09.2026 एवं 07.09.2026 9. बिलरियागंज 08.09.2026 एवं 09.09.2026 10. कोयलसा 10.09.2026 एवं 11.09.2026 11. पल्हना 14.09.2026 एवं 15.09.2026 12 .मिर्जापुर 16.09.2026 एवं 18.09.2026 13. मार्टिनगंज 19.09.2026 एवं 21.09.2026 14. मेहनगर 22.09.2026 एवं 23.09.2026 15. अहरौला 24.09.2026 एवं 25.09.2026 16. अतरौलिया 26.09.2026 एवं 28.09.2026 17. सठियांव 29.09.2026 एवं 30.09.2026 18. अजमतगढ़ 01.10.2026 एवं 03.10.2026 19 .जहानागंज 05.10.2026 एवं 06.10.2026 20. मोहम्मदपुर 07.10.2026 एवं 08.10.2026 21. ठेकमा 12.10.2026 एवं 13.10.2026 22. महाराजगंज 14.10.2026 एवं 15.10.2026 डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय व भर्ती अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है।और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर और जीoटीoओo ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्ड में निर्धारित तिथिवार शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों का 350रु शुल्क लगेगा और चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बैंगलोर, नोएडा, गुड़गांव इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन, इंश्योरेंस, की सुविधा मिलेगी। 8957830094, 8576842830

आजमगढ़ : हरिओम पांडेय हत्याकांड के बाद उसी गांव में पवन कुमार गिरी की मौत, पोखरे में मिला शव ,क्षेत्र में सनसनी


सिद्धेश्वर पांडेय
व्यूरो चीफ
  आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया गांव में हरिओम पांडेय हत्याकांड के बाद एक और युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार को गांव निवासी पवन कुमार गिरी 32 वर्ष पुत्र प्रेम गिरी का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत स्थित पोखरे में मिला। वह पोखरे में मछली पालन का कार्य करता था और उसकी रखवाली भी करता था। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । पवई पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पवन कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है । पवन कुमार गिरी शनिवार की रात मछली पालन वाले पोखरे की रखवाली के लिए गया था। रविवार को उसका शव पोखरे में मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में और किस कारण हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पवन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। 24 घण्टे पहले इसी गांव में जमीन विवाद को लेकर हरिओम पांडेय की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद उसी गांव में एक और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पवई थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ : बीएएमएस की मान्यता से चमका मार्टिनगंज ! बाबा विश्वनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी उपलब्धि
सिद्धेश्वर पांडेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। जिले के मार्टिनगंज क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। बनगांव स्थित बाबा विश्वनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) पाठ्यक्रम की मान्यता प्राप्त हो गई है। मान्यता मिलने की खबर से क्षेत्र के अभिभावकों, छात्रों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर है। कॉलेज के निदेशक संजय कुमार सिंह एवं संस्थापक बाबू फौजदार सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मार्टिनगंज ही नहीं, बल्कि पूरे आजमगढ़ मंडल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बीएएमएस की पढ़ाई की सुविधा मिलने से स्थानीय विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं अब अपने क्षेत्र में रहकर आयुर्वेद चिकित्सा की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। संस्थापक बाबू फौजदार सिंह ने बताया कि कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी चिकित्सक, हर्बल गार्डन तथा अस्पताल से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान का उद्देश्य आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। बीएएमएस की मान्यता मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में इसे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खुलने के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कॉलेज प्रबंधन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
आजमगढ़ : एलआईसी का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया शपथ समारोह के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय में मंगलवार को एलआईसी का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक बीके पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर शपथ समारोह एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक बीके पांडेय ने कहा कि आधुनिक युग में बीमा हमारे जीवन और परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एलआईसी के अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता और बीमाधारक संस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और देश के आर्थिक विकास में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृष्ण कुमार यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं को एलआईसी के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई। विकास अधिकारी बाल गोविंद यादव ने कहा कि एलआईसी ऐसी संस्था है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ देश के विकास में भी अपना योगदान देता है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार यादव, बाल गोविंद यादव, सूरज, आलोक, दयाशंकर, जितेंद्र, अटल, रमाशंकर यादव, मंगल यादव, अनवर, राकेश, रमेश प्रजापति, यतेंद्र, ललित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : अम्बारी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी के वर्षगांठ पर पर हाजी सफीक अहमद ने पुरस्कार का किया वितरण

  सिद्धेश्वर पांडेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़  । फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी का एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को तैयारी कर रहे छात्र और छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया । इस दौरान पुरस्कार पाकर छात्र - छात्राओं के चेहरे चमक उठे । एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी के प्रबन्धक हाजी सफीक अहमद के द्वारा 113 प्रतियोगी छात्र और छात्राओं को उपहार के तौर घड़ी का वितरण किया गया । लाइब्रेरी के प्रबंधक हाजी सफीक अहमद ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी का एक वर्ष पूरा होने पर छात्र और छात्राओं को घड़ी उपहार स्वरूप इसलिए दिया गया है कि उन्हें समय का ज्ञान कराया जाय ,जिससे प्रतियोगी छात्र और छात्राए समय का प्रयोग करे,और समय के हिसाब से आगे बढ़े । इस अवसर पर कफील अहमद ,मो इस्माइल , विशेष पांडेय , आशुतोष प्रजापति, पूजा यादव, हाजिक असलम , दिनेश कुमार , शुभम यादव, विवेक यादव ,वीरेंद्र यादव,कंचन यादव ,सुमित चौरसिया, गरिमा यादव , आकांक्षा यादव ,रंजना यादव ,प्रीति आदि रहे । संचालन कफील अहमद ने किया । फोटो कैप्शन - अम्बारी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी में पुरस्कार वितरित करते प्रबन्धक हाजी सफीक अहमद
आजमगढ़ : राष्ट्रीय खेल दिवस पर अतरौलिया के पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में खेलों की धूम, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, अतरौलिया के विद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी, वॉलीबॉल तथा बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को MY Bharat की ओर से मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं युवाओं को MY Bharat प्रिंटेड टोपी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण कांत सिंह के साथ विद्यालय के शिक्षक दिनेश सिंह, हितेश एवं दीनदयाल मौर्य, युवा स्वयंसेविका रंजन भारद्वाज तथा युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव ने किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत—स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” का संदेश दिया गया।