कन्नौज पुलिस ने तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट का माल और अवैध तमंचे बरामद*
पंकज श्रीवास्तव/विवेक कुमार
कन्नौज पुलिस को अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लूट की घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट का माल बरामद करने के साथ ही तीन अवैध तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
आपको बताते चलें कि कन्नौज जिले में ठठिया थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बाइक और मोबाइल लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन के साथ वारदात में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UP 78 CA 4687 भी बरामद की है। इसके अलावा तीन अवैध तमंचे 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम ईश्वापुर निवासी लोकेश पुत्र ज्ञान सिंह ने थाना ठठिया में तहरीर देकर बताया था कि 1 सितंबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे पिपरौली अंडरपास के पास प्लेटिना मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 74 Y 0635 और VIVO Y20 मोबाइल फोन छीन लिया था।
तहरीर के आधार पर थाना ठठिया में मु0अ0सं0 290/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत तीन अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ठठिया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई।
8 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पिपरौली अंडरपास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र सिंह उर्फ श्याम पुत्र अमर सिंह, निवासी निबौरी, थाना बिल्हौर; शिवम पुत्र ईश्वर दयाल कश्यप, निवासी बछना, थाना बिल्हौर और अभिलाष राजपूत पुत्र रावेन्द्र, निवासी सिहुरा दारा शिकोह, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तीन अवैध तमंचे 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
अवैध हथियारों की बरामदगी के संबंध में थाना ठठिया में मु0अ0सं0 296/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत नरेन्द्र, शिवम और अभिलाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मिलकर राहगीरों को सुनसान स्थान पर लूटने की योजना बनाई थी और लूट से मिलने वाले सामान व रुपये से अपने शौक पूरे करने की बात कही। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने किया है।









पंकज श्रीवास्तव/ विवेक कुमार

अनुमानित बाजार मूल्य – लगभग 15 करोड़ 39 लाख रुपये का किया बरामद
बोले "न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण"
Sep 08 2026, 17:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k