आजमगढ़ : हरिओम पांडेय हत्याकांड के बाद उसी गांव में पवन कुमार गिरी की मौत, पोखरे में मिला शव ,क्षेत्र में सनसनी


सिद्धेश्वर पांडेय
व्यूरो चीफ
  आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के चकिया बखरिया गांव में हरिओम पांडेय हत्याकांड के बाद एक और युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार को गांव निवासी पवन कुमार गिरी 32 वर्ष पुत्र प्रेम गिरी का शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत स्थित पोखरे में मिला। वह पोखरे में मछली पालन का कार्य करता था और उसकी रखवाली भी करता था। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी । पवई पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पवन कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है । पवन कुमार गिरी शनिवार की रात मछली पालन वाले पोखरे की रखवाली के लिए गया था। रविवार को उसका शव पोखरे में मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । प्रथम दृष्टया युवक की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में और किस कारण हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पवई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पवन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। 24 घण्टे पहले इसी गांव में जमीन विवाद को लेकर हरिओम पांडेय की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद उसी गांव में एक और युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पवई थानाध्यक्ष मनीष पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ : बीएएमएस की मान्यता से चमका मार्टिनगंज ! बाबा विश्वनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी उपलब्धि
सिद्धेश्वर पांडेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। जिले के मार्टिनगंज क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। बनगांव स्थित बाबा विश्वनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार से बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) पाठ्यक्रम की मान्यता प्राप्त हो गई है। मान्यता मिलने की खबर से क्षेत्र के अभिभावकों, छात्रों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों में खुशी की लहर है। कॉलेज के निदेशक संजय कुमार सिंह एवं संस्थापक बाबू फौजदार सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मार्टिनगंज ही नहीं, बल्कि पूरे आजमगढ़ मंडल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बीएएमएस की पढ़ाई की सुविधा मिलने से स्थानीय विद्यार्थियों को मेडिकल शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं अब अपने क्षेत्र में रहकर आयुर्वेद चिकित्सा की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। संस्थापक बाबू फौजदार सिंह ने बताया कि कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी चिकित्सक, हर्बल गार्डन तथा अस्पताल से जुड़ी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान का उद्देश्य आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। बीएएमएस की मान्यता मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में इसे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई संभावनाओं का द्वार खुलने के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कॉलेज प्रबंधन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
आजमगढ़ : एलआईसी का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया शपथ समारोह के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय में मंगलवार को एलआईसी का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक बीके पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर शपथ समारोह एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक बीके पांडेय ने कहा कि आधुनिक युग में बीमा हमारे जीवन और परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एलआईसी के अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता और बीमाधारक संस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और देश के आर्थिक विकास में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृष्ण कुमार यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं को एलआईसी के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई। विकास अधिकारी बाल गोविंद यादव ने कहा कि एलआईसी ऐसी संस्था है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ देश के विकास में भी अपना योगदान देता है। इस अवसर पर कृष्ण कुमार यादव, बाल गोविंद यादव, सूरज, आलोक, दयाशंकर, जितेंद्र, अटल, रमाशंकर यादव, मंगल यादव, अनवर, राकेश, रमेश प्रजापति, यतेंद्र, ललित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आजमगढ़ : अम्बारी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी के वर्षगांठ पर पर हाजी सफीक अहमद ने पुरस्कार का किया वितरण

  सिद्धेश्वर पांडेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़  । फूलपुर तहसील के अम्बारी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी का एक वर्ष पूरा होने पर मंगलवार को तैयारी कर रहे छात्र और छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया । इस दौरान पुरस्कार पाकर छात्र - छात्राओं के चेहरे चमक उठे । एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी के प्रबन्धक हाजी सफीक अहमद के द्वारा 113 प्रतियोगी छात्र और छात्राओं को उपहार के तौर घड़ी का वितरण किया गया । लाइब्रेरी के प्रबंधक हाजी सफीक अहमद ने कहा कि एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी का एक वर्ष पूरा होने पर छात्र और छात्राओं को घड़ी उपहार स्वरूप इसलिए दिया गया है कि उन्हें समय का ज्ञान कराया जाय ,जिससे प्रतियोगी छात्र और छात्राए समय का प्रयोग करे,और समय के हिसाब से आगे बढ़े । इस अवसर पर कफील अहमद ,मो इस्माइल , विशेष पांडेय , आशुतोष प्रजापति, पूजा यादव, हाजिक असलम , दिनेश कुमार , शुभम यादव, विवेक यादव ,वीरेंद्र यादव,कंचन यादव ,सुमित चौरसिया, गरिमा यादव , आकांक्षा यादव ,रंजना यादव ,प्रीति आदि रहे । संचालन कफील अहमद ने किया । फोटो कैप्शन - अम्बारी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम डिजिटल लाइब्रेरी में पुरस्कार वितरित करते प्रबन्धक हाजी सफीक अहमद
आजमगढ़ : राष्ट्रीय खेल दिवस पर अतरौलिया के पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में खेलों की धूम, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, अतरौलिया के विद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी, वॉलीबॉल तथा बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं।
मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को MY Bharat की ओर से मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं युवाओं को MY Bharat प्रिंटेड टोपी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण कांत सिंह के साथ विद्यालय के शिक्षक दिनेश सिंह, हितेश एवं दीनदयाल मौर्य, युवा स्वयंसेविका रंजन भारद्वाज तथा युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव ने किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत—स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” का संदेश दिया गया।
आजमगढ़ : राष्ट्रीय खेल दिवस पर अतरौलिया के पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में खेलों की धूम, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
     सिद्धेश्वर पाण्डेय
   व्यूरो चीफ
आजमगढ़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, अतरौलिया के विद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी, वॉलीबॉल तथा बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को MY Bharat की ओर से मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं युवाओं को MY Bharat प्रिंटेड टोपी देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरुण कांत सिंह के साथ विद्यालय के शिक्षक दिनेश सिंह, हितेश एवं दीनदयाल मौर्य, युवा स्वयंसेविका रंजन भारद्वाज तथा युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन युवा स्वयंसेवक बृजेश यादव ने किया। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत—स्वस्थ युवा, सशक्त भारत” का संदेश दिया गया।
आजमगढ़ : आवास मिला, लेकिन 9 माह बाद भी मजदूरी का इंतजार! भादो गांव की लाभार्थी ने बीडीओ से लगाई गुहार
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
     व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । सरकार गरीब और निराश्रित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन विकासखंड स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लाभार्थियों को योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही मामला मार्टीनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत भादों में सामने आया है, जहां आवास मिलने के कई माह बाद भी लाभार्थियों को मनरेगा के तहत मिलने वाली 90 दिनों की मजदूरी का भुगतान नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत भादों में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में आधा दर्जन से अधिक पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था।

आरोप है कि अधिकांश लाभार्थियों को आवास निर्माण के साथ मिलने वाली 90 दिवस की मजदूरी अब तक नहीं मिल सकी है। 31 अगस्त को ग्राम पंचायत भादों निवासी शाहजहां पत्नी स्वर्गीय शहीद तथा सईदा पत्नी स्वर्गीय सुल्तान ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी के नाम लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था, लेकिन आवास मिलने के बाद भी मजदूरी के रूप में मिलने वाली धनराशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया। लाभार्थियों ने प्रभारी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए जल्द से जल्द मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लाभार्थियों का जल्द ही मास्टर रोल निकाला जाएगा और नियमानुसार मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा। अब देखना यह है कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद लाभार्थियों को कब तक मजदूरी की धनराशि मिल पाती है।
आजमगढ़ : नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने संभाला कार्यभार, बोले—पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निकेत वर्मा ने फूलपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिकायत पत्रों के ऑनलाइन निस्तारण की स्थिति के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम अपने कार्यालय में बैठे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम निकेत वर्मा ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी समय कार्यालय में मिल सकता है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना उनका प्रमुख कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण और त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर लागू कराना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित के कार्यों को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करने की अपेक्षा जताई।
आजमगढ़ : नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने फूलपुर का संभाला कार्यभार, बोले—पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता
   सिद्धेश्वर पाण्डेय
    व्यूरो चीफ
आजमगढ़। फूलपुर तहसील के नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निकेत वर्मा ने फूलपुर तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिकायत पत्रों के ऑनलाइन निस्तारण की स्थिति के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम अपने कार्यालय में बैठे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।      

   एसडीएम निकेत वर्मा ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर किसी भी समय कार्यालय में मिल सकता है। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना उनका प्रमुख कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण और त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर लागू कराना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। नवागत एसडीएम निकेत वर्मा ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपनी प्राथमिकता स्पष्ट करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सभी वर्गों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित के कार्यों को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करने की अपेक्षा जताई।
आजमगढ़ : भाजपा नेता एवं माहुल के नामित सभासद सुजीत जायसवाल आशु ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन
सिद्धेश्वर पाण्डेय
  व्यूरो चीफ
आजमगढ़ । फूलपुर तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल निवासी शासन द्वारा नामित सभासद एवं भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आशु ने अपना 30वां जन्मदिन पौधरोपण कर मनाया। उन्होंने अतरडीहा गांव स्थित मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सुजीत जायसवाल ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इनके बिना स्वच्छ हवा और संतुलित पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ सहित अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान न होकर निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण तैयार किया जा सकता है। जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आशुतोष पांडेय, अतुल मोदनवाल, सत्यनारायण पांडेय, जितेंद्र पांडेय, अविरल शुक्ला, राज पांडेय, आयुष प्रजापति आदि मौजूद रहे।